Author: Deepak Kumar

  • किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    दिनांक 21.05.2023 से 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल का किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 21.05.2023 से किउल और गया के मध्य गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है ।
    अब गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल किउल जं. से 18.40 बजे के बजाए 18.05 बजे खुलकर 00.10 बजे के बजाए 23.40 बजे ही गया पहंुचेगी । इसी तरह 03393 किउल गया पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 बजे खुलकर 23.40 बजे के बजाए 00.40 बजे गया पहुंचेगी । इन दोनों स्पेशल का संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है –

    1.गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल 18.00 बजे किउल पहुंचेगी और वहां से 18.05 बजे खुलकर 18.08 बजे लखीसराय, 18.20 बजे गरसंडा, 18.28 बजे सिरारी, 18.41 बजे एकसारी, 18.48 बजे शेखपुरा, 19.00 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 19.11 बजे काशीचक, 19.21 बजे बाघी घौसपुर, 19.32 बजे वारसलिगंज, 19.45 बजे बाघी बगडीहा, 20.20 बजे नवादा, 20.34बजे चातर, 20.46 तिलैया, 20.59 बजे मंझवे हाल्ट, 21.04 बजे जमुआवां हाल्ट, 21.17 बजे वजीरगंज, 21.41 बजे करजरा, 21.51 बजे पैमार, 22.18 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 23.40 बजे गया पहुंचेगी ।

    विज्ञापन

    2.गाड़ी सं. 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 खुलकर 20.20 बजे लखीसराय, 20.33 बजे गरसंडा, 20.43 बजे सिरारी, 20.52 बजे आदर्श मानपुर, 20.57 बजे एकसारी, 21.04 बजे शेखपुरा, 21.14 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 21.23 बजे काशीचक, 21.32 बजे बाघी घौसपुर, 21.49 बजे वारसलिगंज, 22.00 बजे बाघी बगडीहा, 22.15 बजे नवादा, 22.27 बजे चातर, 22.38 तिलैया, 22.51 बजे मंझवे हाल्ट, 22.56 बजे जमुआवां हाल्ट, 23.06 बजे वजीरगंज, 23.20 बजे करजरा, 23.30 बजे पैमार, 23.40 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी ।

  • दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह, हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    चाइल्डलाइन गया के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय, त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके ।पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह,हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।चाइल्डलाइन गया के निदेशक श्री दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय,त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके । पीपुल फर्स्ट बच्चों से संबंधित सभी समस्यो के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहती है ।

  • बर्थ डे पार्टी में बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक ही परिवार के कई लोग घायल

    बर्थ डे पार्टी में बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक ही परिवार के कई लोग घायल

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बीती रात बर्थ डे पार्टी में बदमाशों ने डांस करने को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक महिला और लड़के को गोली लगी है। महिला ऋतु गुप्ता के जबड़े में और 8 वर्षीय बिट्‌टू गुप्ता के दाहिने हाथ में गोली लगी है। महिला को जो गोली लगी है वह जबड़े से होते हुए सिर को भेदते हुए निकल गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग जख्मी हैं। सभी का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर वजीरगंज डीएसपी अस्पताल पहुंच कर जख्मी लोगों से मिल कर घटना की जानकारी ली है।

    विज्ञापन

    सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके एक वर्षीय पोते का बर्थ डे पार्टी गांव में ही मनाया जा रहा है। बर्थ डे पार्टी में घर के बाहर डीजे का प्रोग्राम था। पार्टी चल ही रही थी कि चंदन यादव अपने 20-25 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पिस्टल व कट्‌टा लेकर डांस करने लगा। इस बात का विरोध किया गया तो वे मारपीट करने लगे। यही नहीं गोलियां भी चलाने लगे। घर में घुस कर बेटी बहन बहू के साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच एक गोली बहू ऋतु गुप्ता को लगी तो दूसरी गोली नाती बिट्‌टू को लग गई। ऋतु गुप्ता के बेटे का ही जन्म दिन मनाया जा रहा था। गोली लगते ही बिट्‌टू और ऋतु जमीन पर गिर पड़े। यह देखते ही चंदन यादव और उसके साथी गोली चलाते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेश यादव ने बताया कि हमलोग कमजोर वर्ग से हैं। चंदन यादव दबंग है। वह अक्सर गांव में रहने वाले किसी न किसी के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देता रहता है। बीते दिनों भी उसने एक माली समाज के परिवार के साथ जानलेवा घटना को अंजाम दिया था। इधर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हर्ष फायरिंग में घटना हुई है। पुलिस अपनी ओर से पड़ताल कर रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार जख्मी है मगध मेडिकल में भर्ती है। आवेदन मिलते ही केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाने का एक दारोगा पीड़ित परिवार से बयान ले रहा है।  
     

  • तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन पिकअप वैन पर लदे दर्जनों गौवंश को पुलिस ने किया बरामद , तीन तस्कर भी गिरफ्तार

    तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन पिकअप वैन पर लदे दर्जनों गौवंश को पुलिस ने किया बरामद , तीन तस्कर भी गिरफ्तार

    अजीत कुमार,बेलागंज

    बेलागंज बजार के टीकारी मोड़ के समीप स्थानीय युवाओं के तत्परता से स्थानीय थाना की पुलिस ने तस्करी के लिए कोलकाता जा रही तीन पिकअप भान पर लदे एक दर्जन से अधिक गाय बरामद किया है। घटना सोमवार की देर शाम की है। बेलागंज मुख्य बाजार के टिकारी मोड़ के समीप तीन पिकअप वैन खड़ा था। जिस पर युवाओं को अवैध रूप से गोवंश तस्करी का संदेह हुआ। जिसके बाद मौके पर पहुंच कुछ युवाओं ने पिकअप चालक से सवाल जवाब किया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थानीय युवाओं ने तीनों पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने तीनों पिकअप को जब्त करते हुए चालकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन चालकों से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और जानवरों के खरीद बिक्री के कोई कागजात भी नही उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद जानवरों सहित पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि जानवरों को कोलकाता के किसी शहर में ले जाना है। गिरफ्तार पिकअप चालक अजय यादव, पिता तेतर यादव, ग्राम पिंजरामा, जिला अरवल। चन्दन कुमार, पिता जितेंद्र यादव, ग्राम इब्राहिमपुर, जिला अरवल। शिव कुमार, पिता रमाकांत यादव, ग्राम कुरकुरी, थाना किंजर, जिला अरवल के रहने वाले हैं। तीनों के ऊपर पशु तस्करी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

  • बेलागंज पुलिस ने हत्या के मामले में फरार अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    बेलागंज पुलिस ने हत्या के मामले में फरार अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    रिपोर्ट – अजीत कुमार, बेलागंज

    बेलागंज पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव से गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में बेलागंज थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव ने एक वृद्ध की हत्या लाठी डंडे से पीट पीटकर कर दिया गया था। जिसे लेकर मृतक की बेटी रंजू पासवान ने अजीत पासवान पिता विजय पासवान, ग्राम मुरगांव, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा को सहित सोलह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना को लेकर बेलागंज थाना में कांड संख्या 52/15 दर्ज किया गया था। घटना का आरोपी पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे सोमवार की शाम उसके पैतृक गांव नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी है।

  • तीन वर्षो से फरार हत्या के आरोपी के घर की गई कुर्की जब्ती

    तीन वर्षो से फरार हत्या के आरोपी के घर की गई कुर्की जब्ती

    अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के गेहुनी गांव में सोमवार को अतरी थाना के पुलिस के द्वारा हत्या के आरोपी के कारू राजवंशी एवं उसका पुत्र सुरेश राजवंशी के घर कुर्की जब्ती की गई। इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 2020 में गेहुनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर रामचंद्र राजवंशी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र मुकेश राजवंशी के द्वारा 4 लोगों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दो आरोपी कारू राजवंशी और सुरेश रजवंशी दोनों पिता और पुत्र हैं । दोनो तीन वर्ष से फरार चल रहे हैं।एक माह पूर्व इनके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। उसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ था जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को उनके घर की कुर्की जब्ती की गई।

  • भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को फतेहपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

    भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को फतेहपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के हरदात बीघा मोड़ के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब समेत एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपर थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 750 ml का 12 बोतल और 375 ml के 20 बोतल, गॉड फादर बीयर 500 ml के 21 बोतल कुल मिलाकर 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर रंजीत कुमार उम्र 29वर्ष पिता स्वर्गीय चांदो यादव ग्राम मेयारी थाना फतेहपुर का रहने वाला है।

    रिपोर्ट – मनोज कुमार , फतेहपुर

  • पोखरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने टिकारी में किया मार्च पास

    पोखरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने टिकारी में किया मार्च पास

    टिकारी संवाददाता: पोखरण परमाणु परीक्षण के 25 वें वर्षगांठ पर राज स्कूल के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने टिकारी शहर के मुख्य मार्ग पर मार्च पास किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स हांथ में तिरंगा लिए डंका, लिजियम आदि वाद्ययंत्रों के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया। मार्च में शामिल स्कूली छात्रों ने भारत की शान, बुद्ध की मुस्कान के साथ देश भक्ति नारा गुंजायमान कर रहे थे। इससे पूर्व स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डा. मो॰ कलीमुद्दीन अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। मार्च समापन के बाद एएनओ सह शिक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में स्कूल सभागार में पोखरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें चंदन एवं शिक्षक राहुल सिन्हा आदि ने बच्चों को पोखरण 2 के बारे में बिस्तार पुर्वक जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम एनसीसी 27 बिहार बटालियन के कमांडेंट वी कृष्णा के निर्देश पर आयोजित किया गया था। मौके पर शिक्षक मोहन कुमार कैडेट रजनीश, सनत, सिद्धांत, सोनू, सुरज के साथ राजा, अनु, डौली, मुस्कान आदि छात्र-छात्र मौजूद थे।

  • टिकारी मे वाहनो की जांच से मचा हड़कंप, पकड़े गए 21 वाहनो पर 1लाख 82 हजार का जुर्माना

    टिकारी मे वाहनो की जांच से मचा हड़कंप, पकड़े गए 21 वाहनो पर 1लाख 82 हजार का जुर्माना

    टिकारी संवाददाता: एसडीओ के पहल पर परिवहन विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ शनिवार को वाहनो का टिकारी में औचक जांच किया। जिसमें सरकारी बस सहित छोटी-बड़ी 21 वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनो पर परिवहन विभाग ने 1 लाख 82 हजार रुपया का जुर्माना लगाया है। टिकारी में पहली बार वाहनो के जांच की कार्रवाई के बाद भाड़े के वाहन संचालकों एवं चालकों में हड़कंप मच गया। इस अभियान में मोटर यान निरीक्षक अजय कुमार, एसडीओ करिश्मा, प्रशिक्षु आईएएस आकाश चौधरी, एसडीपीओ गुलशन कुमार, टिकारी एसएचओ श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में बेलहड़िया मोड़ से बस स्टैंड पर वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की एक यात्री बस, तीन निजी यात्री बस, एक पिकअप गाड़ी एवं 16 आटो को पकड़ा गया।

    अधिकांश वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा करने, गाड़ी का कागजात नही दिखाने और सड़क पर अवैध परिचालन करने के कारण पकड़े गए हैं। टिकारी थाना की पुलिस के सहयोग से सभी वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। जहां दस्तावेज की जांच कर वाहन पर जुर्माना लगाया गया है। बस मालिको पर अवैध पार्किंग के आरोप में पांच-पांच सौ रुपया जुर्माना लगाया गया। जबकि जब्त अधिकांश आटो एवं पिकअप का आवश्यक कागजात नही दिखाने के कारण 22 से 27 हजार जुर्माना का चालान काटा गया है। मोटर यान निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। अब यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी हाल में वाहन मालिकों व वाहन चालकों को नियम का पालन करना होगा।

  • कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर टिकारी में कांग्रेस और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में जश्न

    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर टिकारी में कांग्रेस और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में जश्न

    जीत की खुशी में मिठाई बांटते कार्यकर्ता

    टिकारी संवाददाता: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलते ही कार्यकर्ता मिठाई बांटना शुरू कर दिए। कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष नाथुन पासवान ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि देश में साम्प्रदायिक एवं विघटनकारी तत्वों का नाश होना प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। जीत पर बधाई देने वालों में पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण सिंह, बृजमोहन शर्मा, मिथिलेश सिंह कई लोग शामिल है। वंही टिकारी डाक बंगला में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य सुरेश प्रसाद यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि राजीव शर्मा, प्रखंड राजद अध्यक्ष बंटी यादव, अरुण कुमार आदि ने कहा कि भाजपा के अहंकार और फुट डालो राज करो नीति की हार हुई है।