कोंच थाना क्षेत्र के हिच्छापुर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ प्रदेश में काम की तलाश में गए पाँच मजदूरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 3 बजे यह मामला प्रकाश में आया। ग्राम पंचायत उतरेंन के हिच्छापुर महादलित टोला से दर्जनों अनुसूचित जाति के महिला और पुरुष मजदूर अपने बच्चों के साथ हरियाणा के पलवल जिले के होडल स्थित ईंट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहा था। तभी मजदूरों से भरा ट्रक उत्तरप्रदेश के मथुरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दर्जनों मजदूर घायल हो गए, जबकि लगभग पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतकों में दो परिवारों के चार-चार सदस्य शामिल हैं।
गया के ये मजदूर हरियाणा के पलवल जिले के होडल स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। वे अलीगढ़ तक ट्रेन से पहुंचे और फिर मैक्स पिकअप में सवार होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। नगरिया सात विसा गांव के पास पिकअप का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से बिजली का तार टूट गया, और पिकअप सवार लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागने लगे। इस दौरान, चालक ने गाड़ी को पीछे हटाया, जिससे आठ-नौ लोग इसकी चपेट में आ गए।
उतरेन पंचायत मुखिया राम निवास प्रसाद ने इस दर्दनाक घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें हिच्छापुर के पालन मांझी, उनके बेटे, पत्नी और बेटी, तथा कल्टू मांझी, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र और पोते समेत अन्य लोगों की जान चली गई। गांव में इस खबर के फैलते ही माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज़ से गांव में मातम छा गया है, और आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होते, तो यह दर्दनाक हादसा शायद टल सकता था।मुखिया राम निवास प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ में मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और अब सभी के शवों को गांव लाया जा रहा है।
न्यूज डेस्क: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवे सुविधाओं और संरक्षा मानकों का जायजा लेने के लिए आज महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. यार्ड और डीडीयू-सकलडीहा रेल खंड में ट्रैक सिस्टम का गहन निरीक्षण किया, जहां उन्होंने संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार-विमर्श किया।महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से जिवनाथपुर स्टेशन (उत्तर मध्य रेलवे) तक की यात्रा की और संरक्षा मानकों का अवलोकन किया। उन्होंने डाउन रिसीविंग यार्ड में वैगन परीक्षण का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के हम्प यार्ड में हम्प टावर से वैगन हंपिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संरक्षा कार्यों की समीक्षा की।
छत्रसाल सिंह ने व्यासनगर (उत्तर रेलवे) से गंजख्वाजा तक के रेल खंड का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इसके बाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने रेल सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यात्री सुविधा, सुरक्षा और संरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता समेत मुख्यालय और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक द्वारा इस निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में संरक्षा मानकों का पालन सख्ती से हो, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अग्रिम आरक्षण अवधि में बदलाव किया है। 1 नवंबर 2024 से यात्री अब अपनी यात्रा से 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और रेलवे की कार्यक्षमता में सुधार के लिए लिया गया है।पिछले कुछ दशकों में आरक्षण अवधि में कई बार बदलाव हुए हैं। यह अवधि 30 दिन से लेकर 120 दिन तक रही है। लेकिन विभिन्न अनुभवों के आधार पर 60 दिन की अवधि को सबसे उपयुक्त माना गया है।
इस कदम के पीछे कई कारण हैं:
टिकट रद्दीकरण में कमी: 120 दिन की लंबी अवधि में यात्रा योजनाओं में बदलाव के कारण टिकट रद्द करने की संभावना अधिक थी। इससे सीटें खाली रह जाती थीं।
वास्तविक यात्रियों को लाभ: छोटी अवधि से यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक यात्री ही टिकट खरीदें, न कि कोई टिकट ब्लॉक करके रखे।
बेहतर योजना: कम रद्दीकरण से रेलवे बेहतर तरीके से मांग का अनुमान लगा सकेगा और जरूरत पड़ने पर विशेष ट्रेनें चला सकेगा।
अवैध गतिविधियों पर रोक: लंबी अवधि में कुछ लोग फर्जी पहचान से टिकट बुक करते थे। छोटी अवधि से इस पर अंकुश लगेगा।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “वर्तमान में लगभग 21% टिकट रद्द किए जाते हैं और 4-5% यात्री बिना सूचना के यात्रा नहीं करते। 60 दिन की अवधि से इन आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद है।”यह बदलाव केवल आरक्षित श्रेणी के टिकटों पर लागू होगा। सामान्य श्रेणी के टिकटों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि वे आमतौर पर यात्रा के समय के नजदीक ही खरीदे जाते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस नई व्यवस्था के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे का मानना है कि यह कदम यात्रियों और रेलवे दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
गया-मुंबई एक्सप्रेस से सफर करने के लिए जो इंतजार कर रहे थे कि इस ट्रेन में टिकट कब से मिलने लगेगा। उनके लिए अच्छी खबर है कि अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग का काम शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी होते ही कई लोग इस ट्रेन में अपना टिकट बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।
13 अक्टूबर को इस नई ट्रेन का हुआ था उद्घाटन
बता दें 13 अक्टूबर को इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद लोगों में इस बात को लेकर पहले बेचैनी थी कि आखिर इस ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू हो रहा है। तो यह सस्पेंस खत्म हो गया है। गया जंक्शन से इस ट्रेन का नियमित परिचालन बुधवार यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जबकि 25 यानी शुक्रवार से यह ट्रेन मुंबई से चलेगी। अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग की जो चिंता थी, वो भी अब खत्म हो गया है।
टिकटों की बुकिंग हुई शुरू, कई लोगों ने करवाया आरक्षण
इस संबंध में रेलवे ने बुधवार को को रिज़र्वेशन सिस्टम को अपडेट कर दिया है और लोग टिकट लेना भी शुरू कर दिया है। बता दें गया से 22358 गया-मुंबई एक्सप्रेस शाम 7:00 बजे खुलेगी। जो सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) से दोपहर बाद 1:15 बजे खुलेगी और गया जंक्शन पर यह रात 10:50 में पहुंचेगी।
मगध प्रमंडल सहित झारखंड के लोगों को होगी सहूलियत
इस नई ट्रेन के परिचालन शुरू हो जाने से गया जिला सहित मगध प्रमंडल के सभी जिले के लोगों को मुंबई जाने में अब सहूलियत होगी। साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के लोगों को भी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सेवा का लाभ मिलेगा।
गया से प्रत्येक बुधवार को और मुंबई से शुक्रवार को चलेगी
स्मरण रहे कि गया-मुम्बई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन गया से चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी। बुधवार को भारत के सभी रेलवे स्टेशनों जहां टिकट आरक्षण की सुविधा है, उन सभी आरक्षण कार्यालय के सिस्टम में इस ट्रेन में टिकट बुकिंग करने की सुविधा को फीड कर दिया गया है। जिसके बाद लोग टिकट आरक्षण काउंटर से या फिर आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
भारतीय रेल द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन से 650 तीर्थयात्रियों का एक दल बुधवार को गया पहुंचा। इस दल में रहे तीर्थयात्रियों ने गयाजी में पिंडदान का कर्मकांड किया। वहीं विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस ट्रेन के मैनेजर के हवाले से बताया गया कि भारत गौरव ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत के मदुरई से 650 तीर्थयात्रियों को लेकर चली है जो आज गयाजी पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पिंडदान और भगवान विष्णु का दर्शन करने के बाद यह दल काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी जाएगा। इधर, गया जंक्शन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन से तीर्थयात्रियों का एक दल गया जंक्शन पहुंचा है जो यहां से वाराणसी के लिए देर रात रवाना हो जाएगी।
भारतीय रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्मचारी यूनियन का चुनाव 11 वर्षों बाद होने जा रहा है। इसको लेकर गया में युवा रेलकर्मियों ने चुनाव में लगातार तीसरी बार रेलवे कर्मचारी यूनियन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए शंखनाद किया है। गया में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 22 अक्टूबर को होने वाले मतदान और जीत हासिल करने के लिए एकजुटता के लिए प्रतिबद्धता दुहराई।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की युवा टीम द्वारा मंगलवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा टीम के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव एवं संचालन युवा टीम के सचिव राकेश कुमार ने किया। युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी मान्यता की चुनाव हेतु 22 अक्टूबर को युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
युवा टीम के शाखा सचिव राकेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए चुनाव हेतु जन संपर्क अभियान में युवाओं से कर्मचारियों से संपर्क अधिक से अधिक संख्या में करने का आह्वान किया।बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन वर्ष 1924 से बना हुआ तथा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है। यह रेल कर्मचारियों का बनाया हुआ यूनियन है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारी का चुनाव निश्चित समय अंतराल पर भारत सरकार /रेल मंत्रालय द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर होता है।
लगातार दो बार से जीत दर्ज करती आई है इसीआरकेयू
उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव वर्ष 2007 एवं वर्ष 2013 के चुनाव में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन जीत कर आई थी। इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में भी यह यूनियन निश्चित रूप से विजय होगी। यह यूनियन कर्मचारी हित में अनेकों कार्य किए हैं जो मिसाल कायम है।
उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है यूनियन की
श्री कुमार ने बताया कि इसीआरकेयू की कई उपलब्धियां हासिल की है। जैसे पॉइंट्स मैन का ट्रेन मैनेजर में प्रमोशन जो लगभग रद्द होने वाला था उसे करवाया गया। ग्रुप डी कर्मचारियों गेटमैन, पॉइंट्स मैन का वाणिज्य विभाग के बुकिंग क्लर्क के रूप में प्रमोशन करवाना, कई कर्मचारियों का आवास भत्ता दिलवाना, बच्चों की शिक्षा हेतु विभिन्न सामानों की रसीद की आवश्यकता समाप्त करवाना, एकमात्र बोनाफाइड पर एजुकेशन एलाउंस दिलवाना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेलवे अनुमंडल अस्पतालों मे दवाइयां की आपूर्ति, सिस्टम में सुधार के अलावा कर्मचारी हित में जपला में रेलवे हॉस्पिटल का नई इकाई खुलवाना, ट्रैक मेंटेनरों को 4200 ग्रेड-पे दिलवाना वो भी बिना किसी एग्जाम के, पॉइंट्स मैन को भी 4200 ग्रेड-पे तक प्रमोशन के लिए लड़ाई जारी रखना आदि ऐसे बहुत सारे रेल कर्मचारियों के हित में सामूहिक कार्यों को इस यूनियन द्वारा करवाया गया है। प्रशासन के प्रकोप से रेल कर्मचारियों को दंडित होने से बचाना ,चार्ज सीटों को समुचित जवाब द्वारा समाप्त करवाना।
किसी अन्य संगठन या काउंसिल के बस की बात नहीं
केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि किसी अन्य संगठन या काउंसिल की बस की बात नहीं है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करना, यह कार्य सिर्फ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा ही की जाती है। उन्होंने कहा भविष्य में भी किया जाता रहेगा।
विरोधियों को बताया बरसाती मेढ़क, पूछा- कोरोना काल में कहां छुप गए थे?
उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव का समय आता है तब तब कई अन्य संगठन या विरोधी दल बरसाती मेंढक के रूप में अपना बैनर पोस्टर लगाकर हमारे यूनियन के कार्यों की अच्छाई को छुपाकर बुराईओं को बढ़ा-चढ़ा कर रेल कर्मचारियों को बरगलाने का कार्य करते हैं। जिसे हमारे रेलकर्मी भली भांति समझ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि कोरोना काल में कर्मचारियों की मदद की जगह ऐसे संगठन कहां छुपे हुए थे? सिर्फ और सिर्फ कर्मचारी यूनियन ही कर्मचारियों के बीच ढाल बनकर खड़ी थी। चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की बात या जरूरत की दवाइयां की आपूर्ति की बात हो। रेल अस्पतालों में डॉक्टर एवं सहायक की पर्याप्त व्यवस्था करवाने में यूनियन हमेशा सफल रही है।
बैठक में इन सभी की भी उपस्थिति रही
बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अलावा लक्ष्मण प्रसाद, मनोज कुमार, संजीत कुमार, रवि राज, कुणाल रंजन, अरुण कुमार ओझा, आर. अवस्थी, युवा शाखा कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, आनंद राज, के.एन. श्रीवास्तव, रंजय कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, सहायक सचिव अजीत कुमार सिंह, संगठन सचिव धनंजय कुमार वर्मा, उत्तम लाल के अलावा बहुत सारे युवा रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम बुधवार को गया जंक्शन आ रही है। जो गया के विभिन्न जगहों पर जाएगी और इसकी जांच करेगी।रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम गया जंक्शन पर सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कोचिंग काम्प्लेक्स और स्टेशन तथा दुर्घटना राहत ट्रेन(एआरटी) व एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन(एआरएमवी) का सघन रूप से निरीक्षण करने के बाद गया-काष्ठा एलसी/6/स्पेशल का निरीक्षण करने के लिए गया जंक्शन से निकलेगी। यहां निरीक्षण के बाद रफीगंज स्टेशन, पॉइंट 53बी, ब्रिज संख्या 426 अप आदि का निरीक्षण करते हुए टीम करीब तीन बजे अनुग्रह नारायण रोड(औरंगाबाद) पहुंचेगी।
यहां निरीक्षण के बाद टीम सोननगर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम स्पेशल ट्रेन ‘गरुड़’ से पटना-गया रेलखंड होते हुए सुबह 9:30 बजे गया जंक्शन पर पहुंचेगी।इधर, इस टीम के साथ डीडीयू के कौन कौन अधिकारी कहां कहां उनके साथ रहेंगे। इसकी भी लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसमें डीडीयू मंडल से सेफ्टी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग,सिग्नल विभाग एवं परिचालन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर समपार फाटक 40/एटी गेट से होकर आने जाने वाले लोगों के लिए एक जरुरी सूचना दिया जा रही है कि इस रेलवे गुमटी के पास रेल पटरियों को बदलने सहित कई काम को किया जाना है। ऐसे में यह रेल फाटक कुछ समय के अंतराल पर फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे यातयात काफी हद तक प्रभावित होने की संभावना है।
रेल व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से रखेंगे निगरानी
इस तरफ की संभावनाओं को देखते हुए रेल और जिला प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में बलों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर कोडरमा आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एवं मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती इस फाटक के पास की जाए।
कोडरमा पोस्ट प्रभारी ने संभाली कमान
कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि यहां बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिस दिन से यहां कार्य शुरू होगा और जबतक कार्य पूरा नहीं हो जाता है तबतक और बालों के साथ पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि ट्रेन परिचालन और कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने बताया जिला पुलिस से समन्वय स्थापित कर सड़क यातायात और रेल यातायात दोनों सुचारू रूप से चले।
जिला प्रशासन ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दिया निर्देश
इधर जिला प्रशासन ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती का निर्देश दिया है। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे और रेल के कार्य में बाधा उत्पन्न नही हो। आइए जानते हैं कौन कौन कार्य होंगे यहां परसमपार फाटक संख्या 40/A/T बंधुआ स्टेशन अवस्थित समपार फाटक पर डीप स्क्रीनिंग, पैकिंग एवम् स्लीपर बदलने का कार्य अप मेन लाइन में मशीन के द्वारा किया जाएगा।
इन तिथियों और समय पर होंगे कार्य
दिनांक- 21.10.2024 से 23.10.2024 तक दोपहर बाद 15:00(तीन बजे) से शाम 18:00(6 बजे) तक एवम् रात्रि 22.00(10 बजे) से सुबह 06.00 बजे तक उक्त कार्य किया जाना है। जिसके कारण गेट बंद रहेगा एवं यातायात बाधित होगा।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए की जा रही बलों की तैनाती
इसलिए सड़क यातायात एवं भीड़ को नियंचित करने के लिए सुरक्षा बल उपलब्ध करने की व्यवस्था की जा रही है ताकि समपार फाटक का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके एवं समपार फाटक का कार्य करने वाले मशीन एवं रेल कर्मचारी अबाधित रूप से अपना कार्य कर सके।
दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और जम्मूतवी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल (03309): यह स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक हर मंगलवार और शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए रवाना होगी।
जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल (03310): वापसी में, यह ट्रेन 16 अक्टूबर 2024 से 1 दिसंबर 2024 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए संचालित की जाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन कोडरमा, गया, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज और दिल्ली होते हुए चलेगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और त्योहारों के दौरान उनकी यात्रा सुगम होगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह कदम यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने और त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर टिकट बुकिंग करें।
गया-मुंबई एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद लोगों में इस बात को लेकर बेचैनी थी कि आखिर इस ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू हो रहा है। यह सस्पेंस खत्म हो गया है। गया जंक्शन से इस ट्रेन का नियमित परिचालन इसी बुधवार यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जबकि 25 यानी शुक्रवार से यह ट्रेन मुंबई से चलेगी।इस संबंध में रेलवे ने सोमवार को यानी 14 अक्टूबर को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि गया से 22358 गया-मुंबई एक्सप्रेस शाम 7:00 बजे खुलेगी। जो सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) से दोपहर बाद 1:15 बजे खुलेगी और गया जंक्शन पर यह रात 10:50 में पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का उद्घाटन 13 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद लोग ये जानने को बेचैन थे कि आखिर इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन कब शुरू हो रहा है। रेलवे द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी अबतक रेल महकमे को दी गई है 23 अक्टूबर से इसका नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है।
गया सहित मगध के लोगों को होगी सहूलियत
इस नई ट्रेन के परिचालन शुरू हो जाने से गया जिला सहित मगध प्रमंडल के सभी जिले के लोगों को मुंबई जाने में अब सहूलियत होगी। गया से मुंबई के लिए सीधी एक ट्रेन की मांग कब से की जा रही थी। जो पूरी हो गई है।
ग्रैंडकॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई लोगों ने दी बधाई
मुंबई, बंगलूरू आदि बड़े शहरों के लिए गया से सीधी रेल सेवा की लगातार मांग करते हुए आ रहे ग्रैंडकॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी. के. जैन, पूर्व सांसद रामजी मांझी सहित कई लोगों ने गया-मुंबई ट्रेन के परिचालन शुरू कराए जाने के लिए रेल मंत्री और केंद्र की सरकार को बधाई दी है। कहा कि बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। इससे गया सहित मगध प्रमंडल के लोगों में खुशी है।
गया से प्रत्येक बुधवार को और मुंबई से शुक्रवार को चलेगी
गया-मुम्बई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन गया से चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में सीट की बुकिंग बहुत जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। सोमवार देर शाम इसकी सूचना सभी आरक्षण कार्यालय को दे दी गई है। सिस्टम(cris) में इसे फीड हो जाने के बाद लोग ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।