Category: MAGADH

  • झाड़ियों में फेंकी मिली तीन दिन की प्रार्थना को चाइल्ड लाइन गया के सहयोग से मिला नया जीवन

    झाड़ियों में फेंकी मिली तीन दिन की प्रार्थना को चाइल्ड लाइन गया के सहयोग से मिला नया जीवन

    चाइल्ड लाइन गया के अधिकारी

    न्यूज डेस्क: पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को बोधगया थाना के माध्यम से एक सप्ताह पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी की भगवानपुर गांव की झाड़ियों में फेकी गई एक नवजात बच्ची प्राप्त हुई है जिसे बोधगया सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराए गई है एवं बेहतर इलाज हेतु प्रभावती अस्पताल के SNCU डॉक्टर राम अजय प्रसाद नोडल पदाधिकारी के देखरेख संरक्षण में भर्ती करवाया गया है इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के निरीक्षण में बच्ची का इलाज हुआ एवं बच्ची को डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जहां से समिति के द्वारा नवजात शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु औरंगाबाद जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया । चाइल्डलाइन गया की समन्वयक श्रीमती अपराजिता आजाद ने अपने अन्य सदस्य के साथ नवजात शिशु जिसका काल्पनिक नाम प्रार्थना उम्र 3 दिन को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान औरंगाबाद पहुंचा दिया है।

    औरंगाबाद स्थित दत्तक ग्रहण संस्थान में बच्ची को सौंपते चाइल्ड लाइन गया के समन्वयक अपराजिता आजाद

    चाइल्डलाइन गया के निदेशक दीपक कुमार ने बताया की अभी बच्ची के जैविक माता पिता का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में बच्ची को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चाइल्ड लाइन के निदेशक ने बताया की हमारा मकसद सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चो को गैर कनूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चो के परिजन को ढूढने का प्रयास करना है

  • फतेहपुर प्रखंड में पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और पीएचईडी अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    फतेहपुर प्रखंड में पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और पीएचईडी अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था में लापरवाही को लेकर पीएचईडी अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

    समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन

    फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डा. एसएम त्यागराजन ने पीएचइडी विभाग, प्रखंड के अधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किए। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियो ने बारी बारी से पंचायत में पीएचइडी द्वारा लगाई गई नलजल एवं चापाकल मरम्मती की लापरवाह ब्यवस्था को को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जेई को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रखंड की पेयजल ब्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

    वहीं उत्तरी लोधवे पंचायत मुखिया ने पेयजल समस्या को लेकर बताया की पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल की समस्या गहराने लगी है। लेकिन पीएचइडी द्वारा पंचायत में लगे एक भी चापाकल की रिपेयरिंग नही किया गया है वहीं नल जल का व्यवस्था भी ज्यादातर जगह फेल हो गई है। पेयजल की समस्या को डीएम ने गभीरता पूर्वक लेते हुए पीएचईडी के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की एक सप्ताह के भीतर समस्या को दूर किया जाए , नही तो अधिकारी एवं संवेदक के उपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लोधवे , उतरी लोधवे, नौडीहा सुल्तानपुर, डुमरीचट्टी, जयपुर, नौडीहा झुरांग, नगर पंचायत फतेहपुर, मतासो पंचायत में पेयजल समस्या एवं नल जल योजना की लचर व्यवस्था पर जानकारी लिए। जिसके बाद पानी की समस्या का निदान करने एवं पानी की वैकल्पिक ब्यवस्था करने का निर्देश पीएचइडी विभाग के अधिकारी को दिए। इस बैठक के दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी, वरीय उप समाहर्ता , पीएचइडी के वरीय अभियंता, बीडीओ , प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मगध को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर शुरू हुआ महाअभियान

    टिकारी संवाददाता: मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञान भूमि गया से पटना के लिए निकली पदयात्रा के सदस्यों का गुरुवार की शाम टिकारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में संध्या काल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के कई शिक्षाविदों और युवाओं ने भाग लेते हुए मांग के समर्थन में अपने विचार रखे। सर्वप्रथम इतिहासकार व पुरातत्वविद डॉ शत्रुघन दांगी ने पदयात्रियों का अभिनंदन करते हुए मगही के सम्मान और आठवीं अनुसूची में शामिल करने के आंदोलन में सहयोग का वादा करते हुए पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समाजिक कार्यकर्ता सह लेखक हिमांशु शेखर ने इंटर, डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई में मगही को शामिल करने और प्रारंभिक स्तर पर मगही की पढ़ाई की व्यवस्था करने की सरकार से मांग की। मगही कवि नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहां कि जातीय जनगणना के फॉर्म में हम सभी को मातृभाषा में मगही का कोड 160 प्रयोग करना चाहिए। समाजवादी लोक परिषद के प्रधान महासचिव पेशे से वकील रिचा झा ने उपस्थित लोगों को बतलाया कि मगही के प्रति विशेष रूचि है। मगही के सैकड़ों पुस्तकों का अध्ययन करने के पश्चात ‘मैं मगही हूं’ नामक पुस्तक की रचना किया है। पदयात्रा के संयोजक व नेतृत्वकर्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांशु शेखर ने कहा कि मगही प्रेम विरासत में मिली है। पिता सतीश मिश्र जीवन भर मगही के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। उन्हीं के प्रयासों की बदौलत आज रेडियो पर मगही के प्रसारण को अलग समय दिया गया था जो आज तक जारी है। उन्होंने कहां की यह दुर्भाग्य की बात है कि मगही भाषा को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मगही जनवासा के डॉ मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि मगही के प्रसार के लिए युवाओं को मगही में  लिखने की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने मगही व्याकरण को सरल भाषा में लिखने की आवश्यकता पर बल दिया है।

    सुबह में कवि गोष्ठी के बाद अगले पड़ाव के लिए किया प्रस्थान

    युवा कवि सुशील कुमार मिश्रा ने मगही में संगीत की रचना की आवश्यकता पर जोर देते हुए मगही को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वंही शुक्रवार की सुबह पदयात्रा टिकारी स्थित चिल्ड्रेन पार्क पहुंचा जहां मगही भाषा के महत्व पर संगोष्ठि व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांशु शेखर ने कहा कि बिहार के 38 जिला में से 9 जिला में मगही भाषा बोली जाती है। नौ जिला के लगभग सवा तीन करोड़ जनता की भाषा, संस्कृति व अस्तित्व को नकारा जा रहा है। परिषद की प्रधान महासचिव ऋचा झा ने कहा कि बिहार विधानमंडल द्वारा मगही को अष्टम अनुसूची में शामिल कराने को लेकर संकल्प पारित किया गया था परंतु अब तक मगही उपेक्षा का शिकार है। इतिहासकर व पुरातत्वविद डा. शत्रुघ्न दांगी ने कहा कि पदयात्रा सफल होगी और मगही को निश्चित तौर पर अष्टम अनुसूची में शामिल करना होगा। मगही जनवासा के प्रो मुंद्रिका नायक ने कहा कि युवाओं का मगही के प्रति रुझान अब इस बात को दिखा रहा है कि मगही अष्टम अनुसूची में शामिल होकर ही रहेगी। संगोष्ठी के उपरांत पदयात्रा में शामिल कवियों द्वारा मगही भाषा में काव्य पाठ, सोहर देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।

    नेपा, पंचानपुर, सिंघापुर, सिमुआरा, मउ आदि जगहों में भव्य स्वागत

    समाजवादी लोक परिषद द्वारा मगही को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञानभूमि गया से पटना राज भवन तक के लिए निकली महापदयात्रा टिकारी, कुर्था, किंजर, बिक्रम होते पटना राजभवन पहुंचेगी। शुक्रवार को देर शाम पदयात्रा कुर्था के समीप निघमा पहुंचेंगा। पदयात्रा में मनोज कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ भरत सिंह, डॉ. राकेश कुमार रवि, गौतम कुमार सरगम, राजेन्द्र सिंह, गीता वर्मा, सुमन्त कुमार, पारस सिंह, मुकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, पूनम कुमारी, मनोज कुमार, राम नरेश सिंह सहित कई लोग शामिल थे।  मगही शिखर सम्मान से सम्मानित किए गए पदयात्री पदयात्रा में शामिल लोगों को टिकारी में मगही शिखर सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, युवा कवि सुशील मिश्रा साहिल, नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्राचार्य अगस्त ऋषि, कमलेश कुमार कमल सहित अन्य लोगो ने समाजवादी लोक परिषद के प्रयास की सराहना करते हुए सफलता की कामना की।