Category: MAGADH

  • गया नगर निगम पहुंचा 24 प्रशिक्षु आईएएस का दल, नगर आयुक्त ने किया स्वागत, करेंगे नगर भ्रमण

    गया नगर निगम पहुंचा 24 प्रशिक्षु आईएएस का दल, नगर आयुक्त ने किया स्वागत, करेंगे नगर भ्रमण

    देवब्रत मंडल

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारी रविवार को गया नगर निगम पहुंचे। इन सभी का भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगर निगम आयुक्त कुमार अनुराग ने किया। अपने स्वागत के लिए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने नगर आयुक्त के प्रति आभार जताते हुए बधाई दी है। गया नगर निगम के सभागार में इन सभी प्रशिक्षु आईएएस का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने इस दल को गया नगर निगम के कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद यह दल गया नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गए हैं। विश्वसनीय स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी का दल मेयर के आवास जिस वार्ड नंबर 10 में है वहां जायेगा।

    इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 के अलावा विष्णुपद क्षेत्र, फल्गु नदी के तट पर देवघाट और सीताकुंड आदि सहित व्यवसायिक वार्डों का भी भ्रमण करेगा। इसी बीच दल को यह सूचना मिल गई कि वार्ड नं 10 एवं 11 में दल को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कुछ लोग तैयारियां कर रहे हैं तो दल को अपने कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ गया। इसके बाद नैली टंचिंग ग्राउंड का अवलोकन करने निकल गए हैं। इस बीच एक बात चर्चा में यह आई कि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल का मेयर के वार्ड में स्वागत की तैयारियां की जा रही थी लेकिन दल के नहीं आने के कारण क्षेत्र के लोग मायूस हो गए।

  • गया: महकार थाना के गश्ती दल पर पैसे मांगने का आरोप, एसएसपी के आदेश पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    गया: महकार थाना के गश्ती दल पर पैसे मांगने का आरोप, एसएसपी के आदेश पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    गया जिले के महकार थाना अंतर्गत कुडवा बाजार के पास एक बालू लोड ट्रैक्टर से गश्ती दल द्वारा पैसे मांगने की सूचना सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने त्वरित कार्रवाई की है।सूचना के आधार पर एसएसपी ने इस घटना की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), नीमचक बथानी को निर्देश दिए। जांच के बाद गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मियों को गलत आचरण का दोषी पाया गया।

    जांच रिपोर्ट के बाद स०अ०नि० राजेश कुमार राय, महिला सिपाही 1292/खुशबू कुमारी, महिला सिपाही 2817/पिंकी कुमारी और सैफ चालक संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    इसके साथ ही, महकार थानाध्यक्ष से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है और अनुशासनहीनता के लिए उन पर भी कार्रवाई की संभावना है। एसएसपी के इस कदम को भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीन आचरण पर सख्त संदेश गया है।

  • अतरी विधायक रंजीत यादव ने किया टेउसा सूर्य नारायण मंदिर पर छठ घाट का शिलान्यास, जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

    अतरी विधायक रंजीत यादव ने किया टेउसा सूर्य नारायण मंदिर पर छठ घाट का शिलान्यास, जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

    गया जिले के अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत के टेउसा गांव में स्थित श्री सूर्य नारायण मनोकामना मंदिर के तालाब में छठ पूजा घाट के निर्माण का शिलान्यास समारोह शुक्रवार को विधिवत तरीके से सम्पन्न हुआ। अतरी विधानसभा के विधायक अजय कुमार यादव उर्फ रंजीत यादव ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए छठ घाट निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

    टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस छठ घाट के निर्माण के लिए विधायक फंड से 13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक अजय कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही इस मंदिर के समीप एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया जाएगा।

    विधायक ने कहा कि स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और छठ व्रतियों की यह मांग थी कि उन्हें छठ पूजा के लिए दूर नहीं जाना पड़े। अब इस छठ घाट के निर्माण से लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी और वे इसी स्थान पर छठ पूजा के महापर्व को सम्पन्न कर सकेंगे।

    इस शिलान्यास कार्यक्रम में टेउसा समाज विकास संगठन के अध्यक्ष छोटू चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष डब्लू कुमार और अनिल चौधरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कुलदीप चौधरी के अलावा जर्मनी पासवान, लाल बाबू, धनंजय कुमार, मनीष कुमार यादव, संतोष सागर, रंजीत पासवान, मुन्ना यादव और सरजू यादव समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

  • गया में शौच के दौरान पैर फिसल कर आहर में डूबने से 59वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

    गया में शौच के दौरान पैर फिसल कर आहर में डूबने से 59वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

    गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला टोला रामचक गाँव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 59 वर्षीय खेलावन मांझी की शौच के दौरान पैर फिसलने से आहार में डूबने से मौत हो गई। खेलावन मांझी सुबह शौच के लिए गाँव के पास स्थित छोटकी बांध आहर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में डूब गए।

    स्थानीय ग्रामीणों ने खेलावन को पानी से निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंधुगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    इस हादसे ने गाँव में शोक की लहर फैला दी है। खेलावन मांझी के अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • गया में दिल दहलाने वाली घटनाः शादी से इनकार पर युवती ने पेट्रोल छिटकर लगाई आग

    गया में दिल दहलाने वाली घटनाः शादी से इनकार पर युवती ने पेट्रोल छिटकर लगाई आग

    गया। बिहार के गया जिले के वजीरगंज बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। ढाई साल तक प्रेम संबंध में बंधी एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार के बाद आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब ढाई साल पहले इस प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा था और बीते वर्ष जब बात थाने तक पहुंची, तो दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ कि युवती के 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर विवाह कर दिया जाएगा। इस समझौते के बाद युवती अपने 18वें जन्मदिन का इंतजार करती रही, जो 8 नवंबर को था।

    अपने जन्मदिन के ठीक बाद, छठ पूजा के अवसर पर वह शादी की उम्मीदों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंची, मगर वहां उसकी उम्मीदें बिखर गईं। प्रेमी के परिवार ने उसका स्वागत करने के बजाय उसे थप्पड़ मारा और उसका मोबाइल छीन लिया। इस अपमान के बाद वह चुपचाप घर लौट आई लेकिन गहरे मानसिक आघात में थी।

    शनिवार की सुबह, वह एक बार फिर अपने प्रेमी के घर पहुंची, परंतु वहां भी उसे अस्वीकृति का सामना करना पड़ा और इस बार भी उसे भगा दिया गया। हताशा और गुस्से से तड़पती हुई युवती ने पेट्रोल की बोतल खरीदी और वजीरगंज बस स्टैंड पर स्थित प्रेमी की दुकान पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। इस घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, और डॉक्टर उसकी जिंदगी बचाने के प्रयास में जुटे हैं।


    इस दर्दनाक घटना का एक पहलू यह भी है कि युवती आठवीं तक पढ़ी है और अपने मूक-बधिर पिता के बिना अपनी मां और भाई के साथ रहती है। उसके पिता कोलकाता में काम करते हैं। दूसरी ओर, उसका प्रेमी सौरभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना में रहता है। सौरभ के परिवार की सब्जी की दुकान वजीरगंज बस स्टैंड पर है, जहां युवती का परिवार भी सब्जी का व्यवसाय करता है।

  • गया बाइपास पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

    गया बाइपास पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

    देवब्रत मंडल

    गया। गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बाइपास पुल के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। घायल युवक को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    इस हादसे से नाराज स्थानीय लोग हाइवा चालक को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। स्थिति बिगड़ते देख चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मृतक और घायल युवक की पहचान में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

  • गया के स्टेशन डायरेक्टर का हुआ निधन, पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

    गया के स्टेशन डायरेक्टर का हुआ निधन, पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर कृष्णा नंदन सहाय का निधन इलाज के दौरान हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही गया जंक्शन सहित डीडीयू मंडल एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।
    स्टेशन डायरेक्टर के एन सहाय के निधन पर गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन डायरेक्टर एक अभिभावक थे, जो हर समय कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को अपना समझकर उसे तुरंत दूर कर दिया करते थे। आज उनके अचानक इस तरह हम रेलकर्मियों को छोड़ कर चले जाने से मर्माहत हैं।
    बताया गया कि कुछ दिन पहले पूर्व मध्य रेल मुख्यालय कार्य के सिलसिले में गए हुए थे। जहां से लौटने के बाद उनकी तबियत अचानक खराब होने लगी। जिन्हें पटना के फोर्ड हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
    इस दुखद घटना की खबर गया जंक्शन पहुंचते ही रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। ईस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह डीडीयू मंडल के पीएनएम प्रभारी मिथलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह आदि ने स्टेशन डायरेक्टर के एन सहाय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • बेलागंज में भीषण सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल

    बेलागंज में भीषण सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल


    गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित डोभी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिसौद मोड़ के पास हुई, जहां विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले गई।

    मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति:

    मृतकों में कमालपुर गांव निवासी बालेश्वर सिंह के पुत्र 42 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह और अकल बिगहा गांव के संजय प्रसाद के पुत्र 19 वर्षीय सौरव कुमार शामिल हैं। वहीं, घायलों में कमालपुर के प्रमोद सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार सिंह और अकल बिगहा के सुरेंद्र यादव के पुत्र गौतम कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए गया भेजा गया है। घटना की पुष्टि करते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष एवं प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • पहाड़पुर पंचायत के जमुहार गांव में नव-निर्मित छठ घाट पर पहली बार भव्य छठ पूजा, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

    फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के जमुहार गांव में इस बार का छठ पर्व बेहद खास और भव्य रहा। नव-निर्मित छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने उमंग और श्रद्धा से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय पर्व का समापन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे, जिससे घाट पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

    इस विशेष छठ घाट के निर्माण का श्रेय स्थानीय लोगों और पंचायत के समर्पित प्रयासों को जाता है। गांव के युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार ने बताया कि इस घाट का निर्माण पंचायत समिति सदस्य कुमारी उम्दा की देखरेख में किया गया, जिसमें जमुहार के पूर्व वार्ड स. 4 के सदस्य बिनय कुमार सिंह सहित समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    नव-निर्मित घाट पर छठ पूजा के आयोजन ने ग्रामीणों में एक नई ऊर्जा और सामूहिकता का संचार किया। घाट के निर्माण से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है, और उनका मानना है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को प्रबल बनाते हैं।

  • गया के सूर्य मंदिर घाट पर छठ महापर्व: प्रशासनिक उपेक्षा के बावजूद स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 स्थित सूर्य मंदिर, गोविंदपुर में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है। निगम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में व्रती यहां निर्मित तालाब में सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करने आते हैं। छठ पर्व के इस पावन मौके पर यहां की व्यवस्था में निगम और प्रशासन का अपेक्षित सहयोग तो नहीं मिलता, लेकिन स्थानीय लोग पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था को संभालने का जिम्मा उठाते हैं। चाहे पार्किंग की व्यवस्था हो या घाट की सफाई—हर मोर्चे पर स्थानीय लोग ही आगे बढ़कर योगदान देते हैं।
    रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर स्थित यह घाट प्रशासन की नजरों से ओझल रहता है। नगर निगम की ओर से यहां सफाई व्यवस्था के लिए सीमित संख्या में कर्मचारी लगाए जाते हैं, जबकि वास्तविक आवश्यकता कहीं अधिक है। यहां तक कि वार्ड नंबर 04 के सफाईकर्मियों को भी विशेषतः सूर्य मंदिर घाट की सफाई में लगाना पड़ता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अवलोकन के लिए तो आते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। न ही नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मेयर, या डिप्टी मेयर का यहां आना होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घाट को प्रशासनिक रूप से उपेक्षित माना जा सकता है।

    प्रशासनिक अनदेखी पर उठ रहे सवाल

    रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर स्थित यह घाट प्रशासन की नजरों से ओझल रहता है। नगर निगम की ओर से यहां सफाई व्यवस्था के लिए सीमित संख्या में कर्मचारी लगाए जाते हैं, जबकि वास्तविक आवश्यकता कहीं अधिक है। यहां तक कि वार्ड नंबर 04 के सफाईकर्मियों को भी विशेषतः सूर्य मंदिर घाट की सफाई में लगाना पड़ता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अवलोकन के लिए तो आते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। न ही नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मेयर, या डिप्टी मेयर का यहां आना होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घाट को प्रशासनिक रूप से उपेक्षित माना जा सकता है।

    स्थानीय लोगों का सहयोग बना उम्मीद की किरण

    प्रशासन की अनदेखी के बावजूद यहां के लोग अपनी सामर्थ्य से अधिक सहयोग करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोग स्वयं व्यवस्थाओं को संभालते हैं। उनकी मंशा है कि नगर निगम और जिला प्रशासन का थोड़ा सहयोग मिल जाए, तो सूर्य मंदिर घाट को गया का सबसे विकसित और सुंदर छठ घाट बनाया जा सकता है।

    प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता

    वर्ष में दो बार मनाए जाने वाले छठ पर्व के दौरान यहां दूरदराज से श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन प्रशासनिक सुविधाओं की कमी खलती है। पर्याप्त पुलिस सुरक्षा और सुविधाएं यहां उपलब्ध नहीं कराई जातीं। यदि नगर निगम और प्रशासन इस घाट पर उचित ध्यान दें और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करें, तो सूर्य मंदिर घाट को गया का एक आदर्श छठ घाट के रूप में विकसित किया जा सकता है।