पूर्व मध्य रेलवे में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रेलवे में यूनियन के मान्यता चुनाव में लड़ रहे ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के पक्ष में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर कर्मचारी सम्पर्क अभियान चलाया गया। संयुक्त मोर्चा बैनर तले ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के पक्ष में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मंडल में रेलवे कर्मचारी ट्रैकमेन्टेनर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रंजन भागवत, गौतम अग्निहोत्री, दीपक कुमार राय, ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, राजू कुमार चौधरी, रिंकी कुमारी, सुजीत कुमार, संजीत कुमार यादव व उपेंद्र कुमार इत्यादि नें प्रचार प्रसार में शामिल रहे।इन तमाम लोगों नें पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर मंडल के रफीगंज से फेसर तक सभी संवर्ग के कर्मचारियों से मुलाक़ात किया व रेल के पटरी छाप पर मोहर लगा कर भारी मतों से ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन को जीत दिलाने की अपील की।
भारतीय रेल के सभी 14 जोन में मान्यता प्राप्त करने के लिए 4, 5 एवं 6 दिसंबर को होने वाले चुनाव में ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन की एंट्री अन्य सभी छह यूनियन के लिए सिरदर्द बन गया है। मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस यूनियन के नेताओं एवं इनका समर्थन करने वाले कर्मचारियों में एक अजब उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष कर इस यूनियन को चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है।
कुछ समय पहले तक केवल छह संगठनों को इस देशव्यापी चुनाव में भागीदारी की बात थी लेकिन ऐन वक्त पर कोर्ट ने AIRTU को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दिया। बहरहाल इस यूनियन के लोगों ने बताया कि AIRTU को AILRSA, RKTA, IRSTMU(S&T),PMRMC, DEAR और ECRMU आदि कैटेरोगिकल यूनियन ने समर्थन दिया है। इस बीच खबर यह आई है कि IREU ने भी AIRTU को समर्थन देने की घोषणा कर अन्य संगठनों का सरदर्द बढ़ा दिया है।
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी बीच यह खबर आई कि प्रचार के दौरान वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया है। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। चुनाव प्रचार वाहन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) का बताया गया है। यहां से एनडीए समर्थित उम्मीदवार दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं। इस दल के लोगों का आरोप है कि विपक्षी दल के लोगों के द्वारा यह कृत किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 7 नवंबर को बांकेबाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक चुनाव प्रचार गाड़ी पर लगे पोस्टर को फाड़ा गया तथा प्रचार करने से रोका गया। इस सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1, बांकेबाजार थानाध्यक्ष एवं बांकेबाजार थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों से इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई तो उनलोगों के द्वारा बताया गया कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के चलते कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। तत्पश्चात बांकेबाजार थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
एसएसपी ने कहा कि गया पुलिस विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
गया नगर में वैसे तो सरकार की ओर से पत्रों के आने और यहां से जाने का सिलसिला चलता रहता है लेकिन कोई कोई पत्र ऐसा होता है जो हलचल पैदा कर देता है। काफी समय से ठहरे हुए पानी में एक कंकड़ फेंक दिया गया है और पानी की तरंगों ने नया हलचल मचा दिया है।
मामला काफी पुराना है जो सुर्खियों में रहा है। बीच में यह मामला कोर्ट कचहरी के बीच से होते हुए शिथिल पड़ गया था। जिसके बाद शांत हो चला था लेकिन इस बार एक नए सिरे से एक पत्र के गया नगर निगम में पहुंचने पर फिर चर्चा शुरू हो गई है कि अब आगे क्या होगा?
नवंबर माह की पहली तारीख को एक पत्र राज्य के एक आयोग से निर्गत हुआ जो 02 नवबंर को गया नगर निगम में पहुंच गया। पत्र नगर आयुक्त के नाम से आया है। जिसमें दो लोगों को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
ये दो लोग कौन हैं, इसकी चर्चा बाद में करेंगे। पत्र कहें या नोटिस। दोनों को तामिला करवाते हुए 6 नवंबर तक आयोग को सूचित करने को कहा गया है।
21 नवंबर को दोनों को आयोग में पेश होने के लिए कहा गया है। दोनों को अपना अपना पक्ष रखने के लिए साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। नगर निगम सूत्रों के हवाले से बताया गया है संबंधित दोनों के पास आयोग के निर्देश के आलोक में नोटिस भेजा जा रहा है।
कुछ समय पहले एक बड़ा संकट टल गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर यह चर्चा आम हो चुकी थी कि अब दुश्मन(विरोधियों) के चेहरे पर कालिख लग गया है लेकिन इस नए पत्र ने एक बार फिर से निगम में हलचल पैदा कर दिया है।
बेलागंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को एक विकसित श्रेणी में लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनके नेतृत्व में, राज्य का हर क्षेत्र एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान यह संदेश दिया।
श्री चौधरी ने कहा कि 2005 में बिहार में बदतर कानून-व्यवस्था और गिरती अर्थव्यवस्था को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मजबूत नेतृत्व से संभाला और अब तक विकास की एक अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के कोने-कोने में सड़कें, पुल, और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हुआ है, लेकिन बेलागंज क्षेत्र पिछले 34 वर्षों से उपेक्षित रहा है। उन्होंने जनता से 35 साल बनाम एक साल के विकास की अपील करते हुए कहा कि इस बार बदलाव की बयार बेलागंज में लाना बेहद जरूरी है।
चौधरी ने भरोसा दिलाया कि अगर इस बार जनता ने उनके उम्मीदवार को समर्थन दिया, तो बेलागंज को विकास की दौड़ में आगे ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बेलागंज में प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के अवसर पर किया गया था। इस मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक प्रो. कृष्णनंदन यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बिहार विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अवसर पर गया जिले के दो विधानसभा क्षेत्र इमामगंज एवं बेलागंज में 13 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में चार लोगों के नामजदगी के पर्चे रद कर दिए गए हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि नामांकन पत्र की संविक्षा पर इस प्रकार के निर्णय लिए गए हैं। जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों का आवेदन रद्द किया गया है। जिनमें पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के जितेंद्र यादव, निर्दलीय सुरेंद्र यादव एवं शंभू कुमार हैं। जबकि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी सीमा कुमारी का नामांकन पत्र रद कर दिया गया है जो कि राष्ट्रीय जनतंत्र मोर्चा से नामांकन पत्र दाखिल की थीं।
रविवार को अंतरराष्ट्रीय साधना केंद्र बोधगया में भारत एकता मिशन के जिला कमिटी की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सौरव राज को भीम आर्मी गया जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति के द्वारा घोषित किया गया। सौरव राज भीम आर्मी के वहीं नेता हैं जिनके नेतृत्व में 10 जनवरी को गया जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन हुआ था। जिसमें सौरव राज के साथ 19 अन्य लोगो को जेल भेजा गया था। सौरव राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि भीम आर्मी को जिले के सभी गांव तक पहुंचाएंगे। वहीं आजाद समाज पार्टी के इमामगंज प्रत्याशी विश्वास मांझी को सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन देने की बात कही। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश सचिव बल्ली कुमार पासवान आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रौशन गहलौत, भीम आर्मी जिला प्रभारी चंदन आजाद, हरेंद्र मांझी, नीतीश रंजन मुकेश कुमार, निरंजन अंबेडकर सहित भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गया: जिले के बेलागंज प्रखंड के पड़ाव मैदान में गुरुवार को जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के नामांकन के अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जहां एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने मंच साझा कर अपनी एकता और आगामी चुनाव में जीत के संकल्प को दर्शाया। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जीतन राम मांझी ने इस अवसर पर लालू यादव के शासनकाल की तुलना वर्तमान एनडीए सरकार के विकास कार्यों से करते हुए कहा, “लालू राज के बिहार और आज के बिहार में जमीन-आसमान का फर्क है। 2005 के बाद हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ी है, और यह बदलाव एनडीए सरकार की देन है।”
जीतन राम मांझी ने कहा, “बेला-खिजरसराय पथ का निर्माण हो या फल्गु नदी पर केनी के पास पुल का निर्माण, इन सभी परियोजनाओं को हमने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पूरा किया। पहले, यहां के प्रतिनिधि जनता से पैसा वसूलते थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला हैं, जो किसी से डरने वाली नहीं हैं। आने वाले पांच वर्षों में गया जिला में 50,000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।”
‘लालटेन युग’ का अंत, रोजगार और विकास पर जोर
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “लालू जी के शासनकाल में 15 वर्षों तक युवाओं के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब तक 7.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, और 2025 के विधानसभा चुनाव तक 12 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।” उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, उसी तरह माता सीता का भव्य मंदिर सीतामढ़ी में बनाया जाएगा। सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार एनडीए की स्थिति पहले से अधिक मजबूत है। “विपक्ष किसी भी तरह की गलतफहमी न पाले। बेलागंज के लोगों को इस बार एक ऐतिहासिक अवसर मिला है, जिससे वे देश में एक सशक्त संदेश दे सकते हैं,” उन्होंने कहा।
एनडीए की मजबूती और परिवारवाद पर तीखे हमले
सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार एनडीए की स्थिति पहले से अधिक मजबूत है। “विपक्ष किसी भी तरह की गलतफहमी न पाले। बेलागंज के लोगों को इस बार एक ऐतिहासिक अवसर मिला है, जिससे वे देश में एक सशक्त संदेश दे सकते हैं,” उन्होंने कहा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने परिवारवाद पर सीधा हमला करते हुए कहा, “कोई जाति किसी की बंधुआ मजदूर नहीं है। जो लोग परिवारवाद से लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे।”
जनसभा में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुमीत सिंह, जमा खां और सांसद रामनाथ ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद दांगी ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने किया। जनसभा में पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा और पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मुकेश कुमार ने दिया।
बेलागंज: एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बेलागंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “एनडीए का हर कार्यकर्ता सांसद, विधायक और मंत्री के समान है। किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह मेरे कार्यकर्ता से आंख मिला सके, बिहार में कानून का राज है।” इस सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं में इतनी ताकत है कि उनके सामने कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने अपने परिवार के लिए तो बहुत कुछ किया, लेकिन अपने बेटे को दशम कक्षा भी पास नहीं करवा सके।”
नेताओं को मिली ‘जनसंपर्क की नसीहत’ प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव के दौरान गांवों में जनसंपर्क करने वाले नेताओं को साधारण कार्यकर्ता के रूप में गरीबों से उनकी भाषा में बात करने की नसीहत दी।
सम्मेलन को संबोधित करने वालों में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, और जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरि मांझी, मुकेश कुमार, महेश शर्मा, कुमार सत्यशील समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।
गया: जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पहले घोषित उम्मीदवार रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को बदलकर मो. अमजद को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद बेलागंज में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के नए प्रत्याशी बने मो. अमजद ने कहा कि पूर्व में घोषित उम्मीदवार का नाम उन्हीं के प्रस्ताव पर रखा गया था, लेकिन पार्टी और जनता के भारी दबाव के कारण उन्हें चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।
बेलागंज में बदलाव और विकास की जरूरत
मो. अमजद ने कहा कि जनता अब बेलागंज में बदलाव के साथ विकास चाहती है। उन्होंने 35 वर्षों तक बेलागंज का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर रहने के बावजूद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए कहा कि बेलागंज के खेतों में सिंचाई की समस्याओं को दूर करना उनका पहला लक्ष्य होगा।
चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद से
मो.अमजद ने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्य लड़ाई राजद से होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार बदलाव के पक्ष में वोट करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने मो. अमजद का जोरदार स्वागत किया। बेलागंज विधानसभा में जन सुराज पार्टी की इस नई रणनीति के चलते चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहां पार्टी ने बदलाव और विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दी है।