टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया। मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में खेत में आलू चुनने पहुंची एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया। इस दौरान किशोरी द्वारा हल्ला करने के बाद आरोपित छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता नाबालिग को लेकर थाना लाई। घटना की जानकारी के बाद टिकारी थाना की पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची। जहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने लगभग दो किमी पीछा कर गहरपुर ग्राम के समीप से पकड़ लिया। आरोपित की पहचान महमन्ना ग्राम निवासी 45 वर्षीय मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच व अग्रिम कार्यवाई में जुटी है।
Tag: दुष्कर्म
-

बेलागंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी की तलाश जारी

बेलागंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने बच्ची को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया।
इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी और थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। -
फतेहपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

फतेहपुर: फतेहपुर थाने की पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ललन कुमार है, जो थाना क्षेत्र के हसरा टोला गोपालपुर का रहने वाला है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता ने 1 मार्च को फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर में अकेली थी तो ललन ने उसे जबरदस्ती घर में खींचकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 भा०द०वि० और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष फतेहपुर को आरोपी को अविलम्ब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष फतेहपुर ने अपनी टीम के साथ छापेमारी करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान करके आरोप पत्र जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। गया पुलिस ने यह भी कहा कि वह महिला सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसी भी अपराध के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी।
-

गया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हंगामा करते ग्रामीण अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को लगभग 12 बजे अपने गांव से कोचिंग करने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने छात्रा को सरसो के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद छात्रा रोते हुए वापस घर लौट गई और अपने परिजन को आपबीती बताई जिसके बाद उसके परिजन एवं गांव के ग्रामीणों ने आरोपी युवक के गांव जाकर उसके घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे । इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया । इस मामले में पीड़ित छात्रा के द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गया भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।