Tag: नक्सल क्षेत्र

  • सिंधुगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान: सुरक्षा बलों ने चलाया व्यापक demining अभियान

    सिंधुगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान: सुरक्षा बलों ने चलाया व्यापक demining अभियान

    सिंधुगढ़: लोकसभा चुनावों की सुरक्षा को दृढ़ता प्रदान करते हुए, सिंधुगढ़ थाना पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सल संभावित क्षेत्रों में एक व्यापक demining अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत, सभी पुल, पुलिया और मुख्य रास्तों की माइनिंग डिटेक्टर मशीनों के माध्यम से सघन जांच की गई है।

    थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, यह कदम नक्सली घटनाओं को रोकने और चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। “हमारा उद्देश्य है कि चुनाव के दौरान कोई भी नक्सली घटना न हो और मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें,” उन्होंने कहा।

    इस अभियान के तहत, विशेषज्ञ टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की और उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति न बने।

    सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में चुनावी सुरक्षा के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है, खासकर जब नक्सली गतिविधियों का इतिहास रहा है। सुरक्षा बलों की यह संयुक्त कार्रवाई न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी एक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करेगी।

  • नक्सल प्रभावित छकरबंधा के महादलित टोले में पहुंचाया गया पानी, वार्ड 8 एवं 9 में पानी की समस्या को किया गया दूर

    नक्सल प्रभावित छकरबंधा के महादलित टोले में पहुंचाया गया पानी, वार्ड 8 एवं 9 में पानी की समस्या को किया गया दूर

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जिला मुख्यालय से लगभग 103 किलोमीटर बिहार-झारखंड की सीमा पर डुमरिया प्रखंड के अतिनक्सल प्रभावित के साथ साथ पहाड़ी एवं घना जंगल क्षेत्र छकरबंधा पंचायत में पानी समस्या जुझ रहे महादलित टोला में पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देश पर तीन पालियों में टैंकर से पानी की व्यवस्था की गई है। गया जिला का एक मात्र डुमरिया प्रखड कें छकरबंधा पंचायत जो चारो ओर पहाड से धिरा है। एक ओर पथरीली क्षेत्र होने के कारण व दूसरी ओर दिन -प्रतिदिन बढ़ते गर्मी के कारण भुगर्भ जल स्तर में आ रही गिरावट के बावजूद दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में रह रहे लोगों को पानी की समस्या ना हो, इस पर विशेष निगरानी रखने को जिला पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। जिला पदाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिया है कि किसी भी क्षेत्र से पेयजल की समस्या आने या सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए गए समस्या या वैसा कोई टोला जहां मिलो दूर से पानी लाने की सूचना मिलने पर तुरंत उक्त स्थान पर पानी उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गयी है।

    डुमरिया जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ी जंगल का क्षेत्र भी है। इन क्षेत्र में पहाड़ो पर बसे महादलित बस्तियों में पानी की कमी न हो इसके लिये पूरी दुरुस्त व्यवस्था रखी गयी है. छकरबंधा पंचायत के वार्ड 8 छकरबंधा एवं 9 पिछुलिया, कचनार, परनटांड, केन्दुआटांड आदि जैसे महादलित टोला में पानी की घोर समस्या है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में पर्याप्त टैंकर से तीन पालियों में रूट चार्ट तैयार करते हुए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही छकरबंधा पंचायत से सटे इमामगंज प्रखंड के खरांव एवं लुटीटांड गांव मे भी पानी की घोर किल्लत है, इसके लिए बरहा से टैंकर मे पानी भरकर वहा पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है। दूसरी ओर सेवरा पंचायत के वार्ड 10 में लगभग दो वर्षो से पानी सप्लाई बंद था, पानी की समस्या को देखते हुए व जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पानी सप्लाई शुरू किया गया है। डुमरिया प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित व पहाडी क्षेत्र भोकहा पंचायत के नवीगढ, पननवाटांड, आदि जगहो में भी पानी की समस्या को जिला पदाधिकारी के निर्देशन पर दूर किया गया। भंगिया पंचायत के कविसा गांव में भी टैंकर से पानी की समस्या को दूर किया गया। वही पनकारा पंचायत में लगातार टैंकर से पानी सप्लाई दिया जा रहा है।

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमस, बाराचट्टी एवं डुमरिया में वर्षो से लंबित चले आ रहे सड़क निर्माण का रास्ता हुआ साफ

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमस, बाराचट्टी एवं डुमरिया में वर्षो से लंबित चले आ रहे सड़क निर्माण का रास्ता हुआ साफ

    आमस,बाराचट्टी एवं डुमरिया क्षेत्र के कुल 09 सड़के सालों से था लंबित

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की विशेष पहल से करीब 9वर्षो से लंबित सड़के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमस, बाराचट्टी एवं डुमरिया के सड़को के निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। कई वर्षों से इन सड़कों का निर्माण काम बंद पड़ा था। बहुत जल्द ही इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। तीनो अंचल मिलाकर कुल 86.51 एकड़ क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सड़क निर्माण वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लंबित रहने के कारण कार्य बंद था। वर्तमान समय में वन विभाग को समतुल्य गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को दे दिया गया है। अब जल्द ही वन विभाग के उक्त क्षेत्र में सड़के का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    प्रतीक चित्र

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डुमरिया अंचल अंतर्गत कुल 04 सड़क यथा मनुवर सड़क निर्मण हेतु 4.94 एकड़ वन भूमि, काकोना सड़क निर्मण हेतु 7.41 एकड़ वन भूमि, दुबत सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि एवं अनारबन सलैया सड़क निर्मण हेतु 24.70 एकड़ वन भूमि में सड़क निर्माण किया जाना है, जिसके समतुल्य राजस्व विभाग द्वारा गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है तत्पश्चात वन विभाग ने संबंधित सड़क के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है।

    इसी प्रकार बाराचट्टी अंचल अंतर्गत कुल 04 सड़क यथा जीटी रोड से तेतरिया सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि, बरसोडी सड़क निर्माण हेतु 6.92 एकड़ वन भूमि, जीटी रोड से नारे सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि एवं कड्डल सड़क निर्मण हेतु 9.74 एकड़ वन भूमि एवं आमस अंचल में भूपनगर सड़क निर्माण हेतु 3.16 एकड़ वन भूमि में सड़क निर्माण किया जाना है, जिसके समतुल्य राजस्व विभाग द्वारा गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है तत्पश्चात वन विभाग ने संबंधित सड़क के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। ज़िला पदाधिकारी ने राजस्व जमीन ( गैर वन भूमि) को चिन्हित करवाते हुए गुरारू के दिहा मौजा में कुल 83.35 एकड़ जमीन (परती) एवं आमस के बेलियारी मौजा में 3.16 एकड़ जमीन (परती) को वन विभाग को उपलब्ध करवा दिया गया है। अब वर्षों से लंबित सड़कें तेजी से निर्माण करवाया जाएगा।