Tag: बैंक लूट

  • मध्य बिहार ग्रामीण बैंक लूटने की कोशिश नाकाम, तीन पिस्टल के साथ पकड़ा गया एक अपराधी

    मध्य बिहार ग्रामीण बैंक लूटने की कोशिश नाकाम, तीन पिस्टल के साथ पकड़ा गया एक अपराधी

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    गया जी में मंगलवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। मामला गयाजी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के परसावां की है। तीन अपराधियों ने मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में धावा बोलकर करीब 6 लाख रुपये लूटने की कोशिश की, लेकिन मकान मालिक राजेश पांडे और बैंक कर्मियों की सतर्कता से एक अपराधी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दो अन्य अपराधी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान अमित दास के रूप में हुई है, जो परैया थाना क्षेत्र के बंशी बिगहा का रहने वाला है। उसके पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं। घटना के बारे में बताया गया है कि तीन अपराधी अपाचे बाइक से बैंक पहुंचे और कैश काउंटर से रुपये समेटने लगे। मकान मालिक राजेश पांडे ने छत से ईंट फेंककर अपराधियों पर हमला किया, जिससे एक बदमाश जख्मी हो गया और गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया और फरार दोनों अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
    गया पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। मकान मालिक और बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • खिजरसराय में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में दिन दहाड़े आठ लाख की लूट!

    शुक्रवार को खिजरसराय बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक में दिन दहाड़े साढ़े आठ लाख की लूट अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कर ली गई। घटना के अनुसार सुबह जब बैंक खुला तो भीड़ कम होने का फायदा उठाकर 4 अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उन्हे बाथरूम मे बंद कर दिया और कैश काउंटर मे रखे 8 लाख 46 हज़ार रूपए लेकर चलते बन। इसकी सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधीकारी तथा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गया एवं सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदी का अवलोकन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना को काफी गंभीरता से लिया गया तथा स्वयं घटनास्थल (उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक) पर जाकर, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, एवं घटना के संबंध में बैंक कर्मी से पुछ-ताछ कर जानकारी प्राप्त किया।

    जानकारी में पता चला की बैंक कर्मियों के द्वारा लूट की घटना होने के बाद विलंब से थाना को सूचना दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बैंक सुरक्षा के मानक (SOP) की कमी पाई गई जिसके संबंध में बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त कांड के उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जिसमें थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा खिजरसराय थानाध्यक्ष के कार्यालय में उक्त घटना के संबंध में की गई कार्रवायों का समीक्षा कि गई, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है की इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।