Tag: आपूर्ति पदाधिकारी

  • घरेलू गैस के लिए पैनिक न हों, गया जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, यदि शिकायत है तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें

    घरेलू गैस के लिए पैनिक न हों, गया जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, यदि शिकायत है तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें

    देवब्रत मंडल


    गया जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गया जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इंडेन के कुल 31 वितरक हैं, जिनके पास कुल 2,78,048 घरेलू गैस सिलेंडर, भारत गैस के कुल 25 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4,08,976 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एचपी गैस के कुल 16 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1,40,801 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
    सभी गैस कंपनियों की एजेंसियों के स्टॉक की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे गया जिला में निरंतर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है।
    सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलेंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षकों के द्वारा सभी गैस वितरकों की लगातार जांच की जा रही है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरकों के गोदामों पर आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
    अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमंडल अंतर्गत धावा दल का गठन किया गया है। सभी गैस वितरक एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात समय पर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं करने का निर्देश निर्गत है।
    अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
    जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 लगातार संचालित है। जिला नियंत्रण कक्ष में अभी तक कुल 1421 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है।
    समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24×7) – 1906, IOCL का Toll Free Number – 1800-2333-555, BPCL का Toll Free Number – 1800-224344 एवं HPCL का Toll Free Number – 1800-2333-555 पर संपर्क करें।
    साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने या गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।

  • संवेदकों को सरकार नहीं कर रही खाद्यान्न उठाव के बदले राशि का भुगतान, राशनकार्ड के लाभुक व डीलर्स हैं परेशान

    संवेदकों को सरकार नहीं कर रही खाद्यान्न उठाव के बदले राशि का भुगतान, राशनकार्ड के लाभुक व डीलर्स हैं परेशान

    देवब्रत मंडल

    File photo

    फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गया ने जिला पदाधिकारी और आपूर्ति अधिकारियों से खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस सम्बंध में एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री डॉ विजय कुमार यादव आदि थे। उनका कहना है कि सरकार द्वारा स्टेप डिलीवरी और डोर स्टेप डिलीवरी संवेदक को भुगतान नहीं होने के कारण खाद्यान्न का उठाव बंद है। जिससे विक्रेताओं के पास अनाज नहीं पहुंच पा रहा है और उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता पीडीएस दुकान पर पहुंच कर विक्रेताओं से खाद्यान्न की मांग करते हुए दवाब बना रहे हैं। जबकि अधिकांश प्रखंडों में खाद्यान्न का उठाव बंद है। नेताओं ने बताया इसके पीछे की वजह यह है कि स्टेप डिलीवरी संवेदक एवं डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से संचालित परिवहन, गाड़ी एवं मजदूरों को पैसे का भुगतान कई महीनों से नहीं किया गया है। जिसके कारण ये सभी खाद्यान्न के उठाव से लेकर दूकानों तक पहुंचाने से मना कर दिया है। जिसके कारण 90 प्रतिशत लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है। जिसका कोपभाजन पीडीएस विक्रेताओं को बनना पड़ रहा है।
    एसोसिएशन ने मांग की है कि
    अगस्त के खाद्यान्न वितरण की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 किया जाए।
    नियमित रूप से शत प्रतिशत गोदाम से जन वितरण विक्रेताओं के दुकान तक अनाज भेजवाना सुनिश्चित किया जाए। जिन विक्रेताओं के पास अगस्त माह का वितरण हेतु अनाज उपलब्ध नहीं है, उन्हें चावल और गेहूं की अतिरिक्त आवंटन करने की कृपा की जाए। एसोसिएशन का कहना है कि इससे जन वितरण विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के हित में होगा और वे समय पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसी तरह की समस्या के समाधान के लिए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की योजना बनाई है, जहां गोदाम और वितरण केंद्र एक ही परिसर में होंगे।