Tag: जिलाधिकारी गया

  • विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रबंधन का पढ़ाया पाठ

    विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रबंधन का पढ़ाया पाठ

    टिकारी संवाददाता: विभागीय निर्देश के आलोक में राज इंटर स्कूल में बनाये गए वीडियो कांफ्रेंसिंग सेंटर पर दूसरे दिन मंगलवार की शाम सम्बद्ध विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापक के साथ दिन भर के शैक्षणिक गतिविधियों का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुश्रवण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से शौचालय के साफ सफाई, विद्यालय के सुंदरीकरण, मेधासॉफ्ट ऐप में छात्रों की प्रतिशत उपस्थिति, वर्ग कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग, खेल सामग्री, पुस्तकालय में पुस्तकों का उपयोग आदि की जानकारी ली। इसके अलावे एमडीएम में लाभान्वित बच्चो की संख्या, विद्यालय में रूटीन के अनुसार कक्षा का संचालन, विद्यालयों में पौधारोपण, प्रतिदिन शौचालय, रसोईघर, विद्यालय का कमरा, पुस्तकालय का फोटोग्राफ, विज्ञान प्रयोगशाला का संचालन, खेलकूद का आयोजन आदि गतिविधियों की जानकारी ली।

    इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने विद्यालय में गुणवत्ता बहाल करने, शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई पर जोर दिया। विडियोकॉन्फ्रेन्सिंग में आदर्श मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार, नगरपालिका मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य ऋषि कुमार, देवघर मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य, राज मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार, जलालपुर मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार, मध्य विधालय रिकाबगंज सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

    बहरहाल शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे गुणात्मक एवम रचनात्मक सुधार का असर विद्यालयों में दिखने लगा है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के खौफ का ही नतीजा है कि समय पर शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं और छात्रों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने में लगे हैं। हालांकि अब भी कुछ ऐसे शिक्षक हैं जो अपनी पुरानी आदत से मजबूर हैं। यह अलग बात है कि पाठक के चेतावनी के बाबजूद स्कूलों के पठन-पाठन और शैक्षैनिक वातावरण का अब भी घोर अभाव है। वर्ग संचालन और पढ़ाई के प्रति बहुत सारे शिक्षक बेपरवाह हैं। 

  • प्रवेशोत्सव: विशेष नामांकन अभियान रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    प्रवेशोत्सव: विशेष नामांकन अभियान रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    गया समाहरणालय से जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ,उप विकास आयुक्त गया के द्वारा नामांकन अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान के माध्यम से वर्ग 8 वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन वर्ग 9 वीं में शतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु एवं छीजित बच्चों को विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया गया कि कला जत्था की दो टीम 10 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी प्रखण्डों में भ्रमण कर नामांकन हेतु प्रचार -प्रसार के माध्यम से अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असगर आलम खां ने बताया कि इस प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह जाये। इस दौरान सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, मीडिया सम्भाग प्रभारी दिलीप कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन से राकेश कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • फतेहपुर प्रखंड में पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और पीएचईडी अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    फतेहपुर प्रखंड में पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और पीएचईडी अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था में लापरवाही को लेकर पीएचईडी अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

    समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन

    फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डा. एसएम त्यागराजन ने पीएचइडी विभाग, प्रखंड के अधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किए। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियो ने बारी बारी से पंचायत में पीएचइडी द्वारा लगाई गई नलजल एवं चापाकल मरम्मती की लापरवाह ब्यवस्था को को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जेई को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रखंड की पेयजल ब्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

    वहीं उत्तरी लोधवे पंचायत मुखिया ने पेयजल समस्या को लेकर बताया की पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल की समस्या गहराने लगी है। लेकिन पीएचइडी द्वारा पंचायत में लगे एक भी चापाकल की रिपेयरिंग नही किया गया है वहीं नल जल का व्यवस्था भी ज्यादातर जगह फेल हो गई है। पेयजल की समस्या को डीएम ने गभीरता पूर्वक लेते हुए पीएचईडी के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की एक सप्ताह के भीतर समस्या को दूर किया जाए , नही तो अधिकारी एवं संवेदक के उपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लोधवे , उतरी लोधवे, नौडीहा सुल्तानपुर, डुमरीचट्टी, जयपुर, नौडीहा झुरांग, नगर पंचायत फतेहपुर, मतासो पंचायत में पेयजल समस्या एवं नल जल योजना की लचर व्यवस्था पर जानकारी लिए। जिसके बाद पानी की समस्या का निदान करने एवं पानी की वैकल्पिक ब्यवस्था करने का निर्देश पीएचइडी विभाग के अधिकारी को दिए। इस बैठक के दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी, वरीय उप समाहर्ता , पीएचइडी के वरीय अभियंता, बीडीओ , प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।