Tag: जीतनराम मांझी

  • खबर का असर: अब रेंगैनी गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोसों दूर, केंद्रीय मंत्री को लिखा गया पत्र

    खबर का असर: अब रेंगैनी गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोसों दूर, केंद्रीय मंत्री को लिखा गया पत्र

    देवब्रत मंडल

    फतेहपुर प्रखंड का रेंगैनी गांव

    इसी जून महीने की 22 तारीख को ‘मगध लाइव’ ने अपने सामाजिक सरोकार के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए “जिले का एक गांव ऐसा, जहां स्कूल नहीं, पानी की टंकी टावर पर लगाने के बजाय यात्री शेड की छत पर रख दिया गया” शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। अब इस खबर का असर देखने को मिल रहा है। अब इस गांव में देर सवेर एक स्कूल होगा और यहां के बच्चे अपने गांव के ही स्कूल में पढ़ेंगे।

    सांसद सह केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने लिखा पत्र

    गया के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने केंद्रीय मंत्री श्री मांझी को एक पत्र लिखकर गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत रेंगैनी पंचायत के नौडिहा झुरांग गांव के वार्ड नं 14 में एक प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की जरूरत बताया है। साथ ही उन्होंने मंत्री श्री मांझी को बताया है कि यहां की आबादी करीब 11 सौ है। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए पांच किमी दूर जाना पड़ता है।

    मोहड़ा प्रखंड के इस महादलित टोला में भी होगा स्कूल

    इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि श्री मांझी ने केंद्रीय मंत्री से मोहड़ा प्रखंड के दरियापुर पंचायत के ग्राम मालती महादलित टोला में भी प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की आवश्यकता से अवगत कराया है।

    सामाजिक कार्यकर्ता रॉयल सुनील कुमार ने उठाया था मुद्दा

    बता दें कि रेंगैनी की ग्रामीण जनता की ओर से यहां के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रॉयल सुनील कुमार ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को पत्र लिखकर नौडीहा झुरांग पंचायत (फतेहपुर) रेंगैनी गांव में स्कूल नहीं रहने से बच्चों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए एक विद्यालय की स्थापना की मांग की थी।

    सांसद प्रतिनिधि ने लिया संज्ञान, लिखा पत्र

    विद्यालय नहीं रहने के कारण हो रही परेशानी के अलावा अन्य कुछ और मुद्दे को लेकर magadh live ने प्रमुखता से रिपोर्ट प्रकाशित किया था। इसके बाद 25 जून को सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री मांझी के प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सांसद सह मंत्री को पत्र लिखा है।

    ग्रामीणों ने magadhlive के प्रति जताया आभार

    यहां के ग्रामीणों की आवाज बने रॉयल सुनील कुमार ने कहा कि magadhlive ने गांव की समस्याओं को प्रमुखता से आमलोगों के बीच रखने का काम किया है। उसी का प्रतिफल है कि अब लगने लगा है कि देर सवेर इस गांव में भी एक स्कूल होगा। गांव के बच्चों को जंगल झाड़ के रास्ते पाँच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री कुमार ने इसके लिए श्री मांझी और magadhlive news की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गया जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गया जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    देवब्रत मंडल

    निरीक्षण करते हम(से.) का प्रतिनिधिमंडल

    गया के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) का एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया रेलवे जंक्शन पर हो रहे नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। आने वाले दिनों में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला गया जी में लगेगा। 06 सितंबर से मेला प्रारंभ होने वाला है। वहीं कुछ दिनों बाद श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में पिण्डदान करने गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो। इसे देखते हुए संवेदक एवं अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए समय से काम को पूरा करने पर भी चर्चा हुई। वहीं श्रावणी मेला में भी काफी संख्या में कांवरिये गया जंक्शन से ट्रेन द्वारा आते जाते हैं, उन्हें भी किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर भी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया।

    निरीक्षण और सुझाव

    • प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार एवं डॉ. शिवगतूल्लाह खान (टुटु खान) ने किया।
    • निरीक्षण के दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जेई शैलेंद्र कुमार तथा निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के कंस्ट्रक्शन इंचार्ज से वार्ता कर निर्माण की गुणवत्ता, जनसुविधाओं और यात्री सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

    निर्माण कार्य की विशेषताएं

    • गया रेलवे जंक्शन का नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
    • निर्माण में जनसुविधाओं के साथ-साथ गया की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को और व्यापकता देने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

    प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

    • पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी
    • वरीय नेता मो० असद प्रवेश उर्फ कमांडर
    • जिला सचिव राकेश कुमार
    • जिला प्रवक्ता राजू यादव
    • अन्य पार्टी कार्यकर्ता

    सांसद सह मंत्री का लक्ष्य

    सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य अपने कार्यकाल में गया का स्वर्णिम विकास सुनिश्चित करना है।

  • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा को किया अभिशाप से मुक्त,अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा को किया अभिशाप से मुक्त,अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के टनकुप्पा और गुरपा के वासियों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने टनकुप्पा में रेलवे अंडरपास और हावड़ा देहरादून ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दिलाई है। यह परियोजना विगत चार दशकों से लंबित थी और स्थानीय लोगों ने इसके लिए कई बार संघर्ष किया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और इसके समाधान का वादा किया था। रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई. नंदलाल मांझी ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमारी मांगों को पूरा किया है। यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे लोगों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा जनहित को लेकर किया गया संघर्ष आज सफल हुआ।
    रेलवे के अधिकारियों ने जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री से हावड़ा-देहरादून योगनगरी एक्सप्रेस का टनकुप्पा में और जम्मूतवी-सियालदह(कोलकाता) का गुरपा में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने का अनुरोध किया है जल्द ही ट्रेन का पुनः ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक विजय यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी काम करने वाले नेता हैं और जनहित के कार्य को तत्पर रहते हैं। उम्मीद है कि वह आगे भी हमारे क्षेत्र के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर राजकुमार साव, कपिल यादव, मोहम्मद रिजवान, राजकुमार साव, मनोज यादव, अरविंद राजवंशी, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद मुस्लिम, गोल्डन यादव, मुकेश सिंह व संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

  • बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति ने सर्किट हाउस में मंत्री से मिलकर दिया ज्ञापन

    ✍️देवब्रत मंडल

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति  के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने सूबे के एकमात्र कुष्ठ आश्रम गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री सह गया के सांसद जीतनराम मांझी से की है। गया प्रवास पर आए हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांझी से कुष्ठ कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रविवार को मिलकर यह मांग की है। श्री मंडल ने बताया कि मंत्री श्री मांझी ने आश्वासन दिया है कि कुष्ठ रोगियों के हितों की रक्षा की जाएगी। मंत्री श्री मांझी को डॉ मंडल ने स्मरण कराते हुए बताया कि बिहार सरकार में जब वे अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे तो वे इस कुष्ठ आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में आ चुके हैं और मरीजों के हितों की रक्षा करते हुए मरीजों को उनका हक दिलवाने में काफी मदद की थी। मंत्री श्री मांझी को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि बिहार का एक मात्र कुष्ठ आश्रम गया का गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम है। जहां मरीजों के आवासन से लेकर इलाज तक सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया है कि कुष्ठ रोग जिन्हें हो जाता है तो उनके परिवार वाले घर से बहिष्कृत कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में यही एकमात्र कुष्ठ आश्रम है जहां मरीजों के रहने सहने से लेकर अंतिम संस्कार तक किया जाता है। श्री मंडल ने बताया कि इस कुष्ठ आश्रम के एक हिस्से में अस्पताल संचालित है और मरीजों के लिए रहने के लिए बेड व कमरे भी हैं। जहां अभी भी कई अन्तरवासी मरीज रह रहे हैं।

    प्रतिनिधिमंडल में श्री मंडल के साथ पूर्व वार्ड पार्षद असद परवेज उर्फ कमांडर, बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के परमानंद सिंह आदि सहित कई लोग थे। बता दें रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी गया के सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार को इस बार के बजट में जितनी राशि मिली है वो पिछले बजट से कहीं अधिक है और बजट में विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विकसित करने के लिए राशि की भी स्वीकृति दे दी गई है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। वे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में हुए आकस्मिक मृत्यु के पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर पंचायत के रातों गांव के रहने वाले रवि मांझी पिता मुंशी मांझी जो मुंबई में रहकर काम करते थे। काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ने और इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मांझी जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी अंचल कुमार उर्फ उपेंद्र यादव ने बताया की मृतक रवि मांझी एक सामांजिक व्यक्ति थे। मुंबई में रहकर काम कर रहा था इस दौरान उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


    तत्पश्चात मांझी जी ने फतेहपुर प्रखंड के सर्वोदय पुरी गांव पहुंचे जहां एक आगलगी की घटना के शिकार मृतक मुंशी मांझी और पत्नी बसंती देवी के परिजनों से मिले साथ ही अंबातरी पंचायत के पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के शोक संतप्त परिवारों से भी जाकर के मिले और ढाढस दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनाराम मांझी ने बताया की देवनन्दन यादव निर्भिक और निडर मुखिया रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जिलाधिकारी से बात कर आपदा राहत देने को कहा। साथ उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि जो भी बिहार सरकार से सरकारी प्रावधान के तहत मदद है वह सभी मदद उपलब्ध कराया जाएगा और आकस्मिक मृत्यु आपदा लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। दुख के इस घड़ी में सभी लोग साथ में है ।

    इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी , जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी , फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, आयुष पासवान, मनोज मांझी, भाजपा नेता कृष्ण सिंह, रामविलास मांझी, सुनील मांझी, सुरेश मांझी, मोहम्मद केसर आलम, कुलदीप मांझी, पिंटू मांझी सहित कई अन्य हम पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहे।