Tag: ट्रेन की चपेट

  • ब्रेकिंग : बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    ब्रेकिंग : बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    देवब्रत मंडल

    गया-मानपुर रेलखंड के बीच नार्थ आउटर केबिन (बागेश्वरी गुमटी) के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजन शव अपने साथ ले गए।
    घटना के बारे में बताया गया कि रविवार की सुबह बागेश्वरी गुमटी के नजदीक रेलवे लाइन पार करने के क्रम में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान लोगों ने कर ली। जिसकी सूचना परिजनों को मिल गई। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेते चले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बागेश्वरी मोहल्ले के निवासी थे। जिनके तीन पुत्र हैं। मृतक का एक पौत्र है। जो कि संजय नगर, छोटकी नवादा में रहता है। हालांकि इस घटना की जानकारी रेल थाना तक पहुंचने से पहले ही शव को उनके परिजन ले गए।

  • ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिसकर्मी घायल, रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया

    ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिसकर्मी घायल, रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के लोग स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अस्पताल में जिनकी प्राथमिक उपचार शुरू हो गया है। अस्पताल एवं आरपीएफ के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घायल औरंगाबाद जिले के मखदुमपुर का रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद हैं। जिनके पिता का नाम स्व. चंद्रिदेव प्रसाद है। राजेन्द्र प्रसाद के बारे में जानकारी दी गई है कि वे रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। जिनके परिवार को सूचना दे दी गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि घटना गया जंक्शन से कुछ दूरी पर रेल विद्युत विभाग के कार्यालय (पावर हाउस) के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेहरी ऑन सोन से चलकर गया होते हुए पटना को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से राजेन्द्र प्रसाद घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ के स्टाफ घटनास्थल पर से घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अप्राप्त है।