Tag: ब्रेकिंगन्यूज

  • न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

    न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

    देवब्रत मंडल

    घटना से जुड़ी तस्वीरें

    गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की अल सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। बाटा मोड के नजदीक शनि मंदिर के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर ने जिन दोनों युवकों को कुचला है, वे दोनों रविवार को आयोजित हो रहे सिविल कोर्ट में पिऊन पद की परीक्षा में शामिल होने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर सीमेंट ढुलाई के काम लगा हुआ था। वैसे दोनों युवकों की मौत हो जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। एम्बुलेंस से दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों की सांसें घटनास्थल पर ही थम गई थी। ताजी जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक के पास रहे मोबाईल फोन पुलिस को मिली है। जिसपर कॉल आया तो पता चला कि वह युवक मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया का रहनेवाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरे की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है
    सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से बालू लदे ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ता है। जिससे आम आदमी भी डरे सहमे रहते हैं। फिलहाल मृतकों में एक कि पहचान हुई है। जिनके परिजन गया जी आने के लिए निकल पड़े हैं। स्थानीय लोगों में फर्राटे के साथ बालू लदे ट्रैक्टर के चलने पर रोक लगाने की भी मांग मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी से कर रहे थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा, शव को सड़क पर रखा, पुलिस मौके पर पहुंची

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा, शव को सड़क पर रखा, पुलिस मौके पर पहुंची

    देवब्रत मंड

    सड़क पर शव

    गया जी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दुःखहरणी मंदिर के निकट बीच सड़क पर एक व्यक्ति की लाश को रख कर लोग सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। यहां हंगामा कर रहे लोगों में से पीड़ित परिवार का आरोप है कि श्री राम नामक एक नर्सिंग होम के चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गई है। मृतका ढिबर गांव की रहने वाली बताई गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि 12 अक्टूबर को मरीज को श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबियत अधिक बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक खुद मरीज को पटना रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पटना से लाश अस्पताल के पास लाया गया था। पीड़ित परिजनों ने गुस्से में अस्पताल में तोड़फोड़ भी की है।

    फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। बीच सड़क पर लाश के रख दिये जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस मामले को शांत करवाने एवं इसकी जांच करने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दे रही है लेकिन आक्रोशित भीड़ कुछ भी सुनने को फिलहाल(खबर लिखे जाने तक) तैयार नहीं है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की बताई गई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया, यात्रियों ने आरोपियों को पकड़ा

    ब्रेकिंग न्यूज: चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया, यात्रियों ने आरोपियों को पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    पीड़ित यात्री

    शुक्रवार को 03367 पटना-गया स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर दो अपराधी ट्रेन से उतर गए, जबकि तीन लोगों को यात्रियों ने पकड़ लिया है। घटना जहानाबाद रेल थाना के अंतर्गत नेयामत पुर हाल्ट से पहले हुई। पीड़िता बेलागंज स्टेशन पर इस ट्रेन में सवार हुई थी। जो गया आ रही थी।
    इस घटना के बाद कोच में यात्रियों ने तीन महिलाओं को पकड़ रखा है। बताया गया कि पीड़िता के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया था। इस संबंध में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है और जिस जगह घटना प्रतिवेदित होने की जानकारी दी जा रही है तो वह जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल ट्रेन गया जंक्शन पर नहीं पहुंची है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ब्रेकिंग: गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग टूटकर गिरा, यात्रियों में मच गई अफरा तफरी

    ब्रेकिंग: गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग टूटकर गिरा, यात्रियों में मच गई अफरा तफरी

    गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग मंगलवार को टूटकर अचानक गिर गया। जिससे इस हॉल में ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे कुछ यात्रियों को चोटें आई है। सीलिंग टूट कर गिरने की घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर ऑन ड्यूटी कर्मचारी ने स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य कर्मी प्रतीक्षालय में पहुंचे तो देखा कि टूटकर गिरा मलवा इधर उधर बिखरे पड़े हुए हैं। जिसकी सूचना अभियंत्रण विभाग को दी गई। देर शाम हुई इस घटना के बाद प्रतीक्षालय में रहे अन्य यात्री हॉल छोड़कर प्लेटफॉर्म पर जगह ले लिए। बताया गया कि बारिश और निम्न स्तर के मेन्टेन्स कार्य के कारण यह घटना हुई है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल