Tag: रेल एसएसपी

  • खबर जरा हटके: जरूर पढ़ें और पूरा पढ़ें, सोना लूटकांड के बाद यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में

    खबर जरा हटके: जरूर पढ़ें और पूरा पढ़ें, सोना लूटकांड के बाद यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में

    देवब्रत मंडल

    कांड संख्या 297/2025 से जुड़ी तस्वीर

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सोना लूटकांड के बाद एक बार फिर गया रेल थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोना को लेकर गया रेल थाना हमेशा चर्चा में आ ही जाता है। ऐसे में एक बार पिछले साल अक्टूबर माह में नेताजी एक्सप्रेस कालका मेल ट्रेन से सोना लेकर चल रहे हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी और इसके पास से बरामद दो किलोग्राम से अधिक सोने की चर्चाएं तेज है।
    हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को एक फोटो शेयर किए थे। अब इस फोटो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    इस खबर के साथ लगी तस्वीर को गौर से और ज़ूम कर देखने पर एफआईआर में दर्ज बातों से शायद कुछ मेल नहीं खाती है। गिरफ्तार हरिशंकर के टी-शर्ट के पॉकेट में रखा हुआ जो वस्तु दिखाई दे रहा है जो सिरिस्ता पर रखे सोने के चार सोने के बार(बिस्किट) से कुछ बहुत मेल खाता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन जब्ती सूची में कुछ और दर्शायी गई है। जबकि इस मामले में आरोपी के बदन की तलाशी की बात कही गई है तो क्या इसके टी-शर्ट की ओर तलाशी करने वाले पुलिस पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ी? Magadhlive इस तस्वीर के आधार पर अपनी रिपोर्ट आप पाठकों के समक्ष पेश किया है, कुछ और दावा नहीं करता है।

    आइये देखते हैं गया रेल थाना कांड संख्या 297/2025 के एफआईआर में क्या क्या बातें दर्ज है।

    सेवा में

    पुनि सह थानाध्यक्ष, महोदय रेल थाना गया।

    महाशय

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं कृष्ण कुमार-पिता-श्री राम चरण सिंह सा०-छोटा हसनपुर थाना-खुसरूपुर, जिला-पटना का स्थायी निवासी हूँ। वर्तमान में रेल थाना गया में पुनि के पद पर पदस्थापित है। आज दिनांक 08.10.25 को समय-22:00 बजे से दिनांक-08.10.25 समय 08:00 बजे तक तृतिय पाली ओ०डी० ड्यूटी में तैनात था। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। दिनांक-09.10.2025 को 04:45 बजे गुप्त सूचना मिली की गाडी सं०-12311 नेताजी एक्सप्रेस के सामान्य बोगी से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में सोना जैसा पदार्थ लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए तत्क्षण सिपाही/37 रंजय कुमार सिपाही/588 सुजीत कुमार सिपाही/650 नवनीत कुमार, सिपा/634 आनंद गोहन कुमार के साथ रेलवे स्टेशन गया के प्लेटफार्म सं०-01 पर गस्त करने लगे। उक्त गाड़ी समय करीब 05.05 बजे गया स्टेशन पर पहुँची। गस्त दल के साथ गार्ड बोगी से सामान्य दूसरा डब्बा के पास पहुँचा। तो देखा की एक व्यक्ति उक्त कोच से उतर कर इधर-उधर देख रहा था। हमसब को देखकर हड़बडाने लगा और ईधर उधर छिपने का कोशिश करने लगा। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकडा गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पुछने पर वह अपना नाम हरिशंकर वर्मा उम्र-40 वर्ष पे०-स्व० आदित्यनाथ वर्मा, सा०-डुमरी थाना-वासडी रोड जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) बतलाए। हडबडाने का कारण पुछने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मैं सोना तस्कर हूँ तथा उक्त पदार्थ को अपने जांघ में बाँध रखा हूँ। उक्त व्यक्ति के बदन का तलासी लेना जरूरी था। तत्पश्चात् उक्त पकड़े व्यक्ति को थाना सिरिस्ता कक्ष में लाकर साथ के बल सि०/659 नवनीत कुमार, सि०/634 आनंद मोहन कुमार के समक्ष विधिवत तलाशी नियमों का पालन करते हुए तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति हरिशंकर वर्मा अपने दोनो जांघों में गर्म पट्टी से बाँधा हुआ तथा दो अलग-अलग कपडानुमा थैला में पीले प्लास्टीक टेप से लपेटा हुआ बजनी पदार्थ पाया गया। जिसे खोल कर देखने पर पिली धातु जैसा पदार्थ बरामद हुआ। दोनो पैकेट का कभर हटाने पर 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार पदार्थ (गोल्ड बार जैसा) सभी पर महराजा का चित्र बना हुआ बरामद हुआ। जप्ती स्थल पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाया गया तथा बारी-बारी से 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार (गोल्ड बार जैसा) को वजन करने पर (1) 619.99 ग्राम जिसपर मार्का ए1 (2) 414.18 ग्राम जिसपर मार्का ए2 (3) 471.84 ग्राम जिसपर मार्का ए3 (4) 496.51 ग्राम जिसपर मार्का ए4 अंकित किया गया। कुल वजन 2002.5 ग्राम बरामद हुआ। पहने हुए फुल पैंट के दाहिने पैकेट से दो राधा कृष्ण जवेलर्स कन्नू लाल लेन बड़ा बजार, कोलकता 700007 इनभाईस नं0-IGST/073 dt-25 Sep-25 द्वारा निर्गत दो प्रति में कागजात बरामद हुआ तथा पैंट के बांए पैकेट से सैमसंग कम्पनी का स्लेटी रंग का स्क्रीन टच मोबाईल जिसका आईएमई नं 352968445492590/352968445492591 सिम नं-8317088376 बरामद हुआ। जिसे जप्ती सूची के नियमों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। उपस्थित दोनो साक्षीयो एंव पकड़ाये व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से जप्ती सूची पर अपना-अपना हस्ताक्षर बना दिया। पकडाये व्यक्ति को जप्ती सूची का एक प्रति प्राप्त करा दिया गया। तत्पश्चात गिरफ्तारी झाप तैयार कर पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया। बरामद जप्त प्रदर्श तथा एक टंकित आवेदन, तलाशी सह जप्ती सूची, गिरफ्तारी झांप
    एवं गिरफ्तार व्यक्ति को सुपूर्द किया।
    अतः अनुरोध है कि पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।
    विश्वासभाजन
    कृष्ण कुमार, पुअनि, गया रेल थाना
    Resisterd Rail Ps Gaya Case.No.297/25 Dt-09/10/25 U/S 817 (5) B.N’S SI Nisha kumari
    Will be investigate this Case. 09/10/25
    IRP CUM SHO Rail Ps Gaya

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के यात्री से सोना लूटकांड

    गया रेल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/2025 की चर्चा सुर्खियों में है। इस कांड की जांच के लिए रेल एसएसपी पटना के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही है। पटना रेल जिला मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन इस टीम को लीड कर रहे हैं। इस मामले में तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष पुनि राजेश कुमार सिंह न्याययिक हिरासत में हैं। इस कांड में वादी धनञ्जय शाश्वत और विनोद बरनवाल सरकारी गवाह बन गए हैं। दोनों के बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है।

    कांड में शेष छः आरोपियों के अलावा अब मोहित की तलाश

    वरीय रेल पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी की टीम इस कांड के शेष छः आरोपियों की तलाश में दिन रात छापेमारी कर रही है। इस मामले में विनोद बरनवाल ने बातें पूछताछ में जांच टीम को बताई है, उसके अनुसार उसे कथित लूटे गए सोने की कटाई उसी ने की है। आरोपी परवेज के गया-चाकन्द रोड स्थित एक वाटर प्लांट में सोने के बार(बिस्किट) को टुकड़ों में काटे गए। वितरण किसके किसके बीच और कितने कितने किए गए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसमें गया बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू की भूमिका सामने आ रही है। जो इस कांड की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए उसके छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। गोलू का गया सराफा मंडी में दुकान है। जहां भी पुलिस छापेमारी करने
    पहुंची थी लेकिन वह भागने में सफल रहा।

  • सोना लूटकांड: ‘सोने के बार’ की कटाई एक वाटर प्लांट में हुई, विनोद बरनवाल ने पुलिस के सामने उगले कई अहम ‘राज’

    सोना लूटकांड: ‘सोने के बार’ की कटाई एक वाटर प्लांट में हुई, विनोद बरनवाल ने पुलिस के सामने उगले कई अहम ‘राज’

    देवब्रत मंडल

    सराफा बाजार में जांच करने पहुंची पुलिस

    गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री धनञ्जय शास्वत से 21 नवंबर को सोना लूटकांड मामले में यह बातें साफ होती जा रही है कि इस कांड को अंजाम देने में किसकी-2 क्या भूमिका रही है। अबतक की जांच में एक बात साफ हो चुकी है लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटाई एक सिविलियन आरोपी के चाकन्द स्थित वाटर प्लांट में हुई थी।

    पूछताछ के दौरान विनोद ने कई अहम ‘राज’ उगले

    इस मामले में जांच कर रही टीम ने गया सराफा बाजार के एक व्यवसायी विनोद बरनवाल को हिरासत में लिया था और उससे कई घन्टे पूछताछ की गई थी। हिरासत में लिए गए व्यवसायी विनोद से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विनोद कुमार ने कई अहम राज उगले हैं। जिससे इस मामले ने एक और नया मोड़ ले लिया हैएक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनोद ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि लूटे गए सोने को गया–चाकंद रोड स्थित एक वाटर प्लांट के अंदर काटा गया था। इस पूरी घटना में दो सिविलियन और कुछ जवानों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

    सरकारी गवाह बने विनोद की भूमिका सीमित

    सरकारी गवाह बने विनोद द्वारा दिए बयान के अनुसार, सोना लूटने के बाद सभी आरोपी उसे गया-चाकंद रोड पर स्थित एक वाटर प्लांट में ले गए या बुला लिए थे। वहीं सोने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। ताकि उसे आपस में बांटा जा सके और पहचान से बचा जा सके। विनोद ने पुलिस को बताया है कि सोना कटवाने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका सीमित थी और वह किसी के दबाव में आकर इस साजिश का हिस्सा बन गया।

    लूटकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया

    विनोद कुमार के बयान से यह स्पष्ट हो रहा है कि सोना लूटकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इसमें केवल बाहरी अपराधी ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है। दो सिविलियन और जवानों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अब विनोद के इस प्रकार के बयान के साथ ही लूटकांड मामले में जांच का दायरा और विस्तृत कर दिया गया है।

    निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और सबूतों की बारीकी से जांच

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले को लेकर पटना मुख्यालय के रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने कहा है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार का बयान कोर्ट में दर्ज करा लिया गया है और उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। सोना काटने और बांटने की बात सामने आने के बाद पुलिस अब गया-चाकंद रोड स्थित वाटर प्लांट में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस सोना लूटकांड से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • क्या बांटने के लिए लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटिंग कराई गई? बिनोद बरनवाल का इकबालिया बयान न्यायालय में दर्ज

    क्या बांटने के लिए लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटिंग कराई गई? बिनोद बरनवाल का इकबालिया बयान न्यायालय में दर्ज

    देवब्रत मंडल

    22307 हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में राजकीय रेल पुलिस के जवानों द्वारा कथित सोना लूटकांड मामले में गया जी के सर्राफा व्यवसायी बिनोद बरनवाल का बयान 09 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट आकाश कुमार के समक्ष पुलिस ने दर्ज कराया है। इसके बाद पटना से आई एसआईटी की टीम उसे अपने साथ ले कर चली गई। बिनोद बरनवाल को एसआईटी की टीम तीन दिन पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।  सोना लेकर सफर कर रहे एक यात्री धनञ्जय शाश्वत से 21 नवंबर 2025 को सोना लूट लिया गया था। बिनोद बरनवाल के बयान के बाद इस लूटकांड का मामला अब एक और नया मोड़ ले लिया है।

    मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू भागा फिर रहा

    मनोज सोनी स्वर्ण व्यवसायी का कूरियर धनंजय शाश्वत के 164 के बयान दर्ज कर लिए जाने के बाद 07 जनवरी को एसआईटी की टीम गया जी के सराफा मंडी से बिनोद बरनवाल नामक एक स्वर्ण कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। जिसकी निशानदेही पर 08 जनवरी को एक बार फिर एसआईटी ने गया रेल थाना और कोतवाली थाना की पुलिस के साथ गया जी के टावर चौक के समीप सराफा मंडी में ‘गोल्ड हाउस’ के मालिक के पुत्र मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन गोलू फरार होने में सफल रहा।

    शहर से बाहर ले जाकर सोने के बार की कटिंग हुई

    बिनोद बरनवाल द्वारा न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के बाद इस बात की चर्चाएं तेज हो गई है कि उसे इस काम के लिए 15 सौ रुपए ही मिले थे। ‘सोने के बार’ की कटिंग गया जी शहर से बाहर ले जाकर कराई गई थी। प्राप्त हो रही सूचना के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र में इसकी कटिंग हुई। कितने टुकड़े कराए गए इसका खुलासा नहीं हो सका है।

    किसके किसके बीच कितना-2 बंटवारा ?

    बताया जा रहा है कि ‘सोने के बार’ के कई टुकड़े करवाए गए थे। इसके बाद उन टुकड़ों को कई लोगों के बीच बांटे गए होंगे। किसके किसके बीच ये टुकड़े बांटे गए और फिर उसे बेचा गया या आरोपियों ने अपने अपने पास रख लिए, अब पुलिस इसकी पड़ताल करने में लगी हुई है। क्योंकि अबतक सोना बरामदगी की किसी रेल पुलिस पदाधिकारी की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने नही आया है।

    थानाध्यक्ष के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

    इस कांड में गया रेल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के अलावा किसी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस कांड में गया रेल थाना के चार सिपाहियों के अलावा दो सिविलियन गया रेल थाना के वाहन का पूर्व चालक अमन शर्मा उर्फ सीताराम तथा परवेज की तलाश में एसआईटी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

    दो लोग इस कांड में अबतक सरकारी गवाह बन चुके हैं

    इस कांड की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो जाने के बाद जहां रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस कांड में पीड़ित कूरियर धनञ्जय शाश्वत और बिनोद बरनवाल का पुलिस कोर्ट में इकबालिया बयान दर्ज करा चुकी है। ये दोनों इस कांड में अब सरकारी गवाह बन गए हैं। इन दोनों के बयान इस कांड की जांच को एक नई दिशा दे सकती है।

    थानाध्यक्ष के पद पर किसी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं

    रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निलंबन और गिरफ्तारी के बाद किसी दूसरे पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति थानाध्यक्ष के पद पर नहीं की गई है। फिलहाल गया रेल थानाध्यक्ष का प्रभार अवर निरीक्षक निशा कुमारी को सौंपा गया है। चर्चा में है कि बहुत जल्द थानाध्यक्ष के पद पर नए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।

  • गया रेल थाना का “सोना से रहा है गहरा प्रेम”, पूर्व में रेल थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा हो चुके हैं सस्पेंड

    गया रेल थाना का “सोना से रहा है गहरा प्रेम”, पूर्व में रेल थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा हो चुके हैं सस्पेंड

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना

    गया रेल थाना की पुलिस का गोल्ड से गहरा प्रेम रहा है। हालिया घटना ने एक बार फिर उन पुरानी घटना की याद ताजा कर दी है। उस वक्त गया रेल थाना के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया था और जब निलंबन मुक्त हुए थे तो उन्हें पटना रेल जिला से जमालपुर रेल जिला में ट्रांसफर कर दिया था।

    रेल एसएसपी ने फोन का जवाब नहीं दिए

    21 नवंबर 2025 की घटना में गया रेल थानाध्यक्ष ने अपने ही थाने के चार पुलिसकर्मियों को एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने के मामले में आरोपित करते हुए बीएनएस की धारा 309(4) के तहत कांड दर्ज किया है। घटना 22307 अप हावड़ा-बीकानेर जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई है। इस मामले में रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। अबतक की जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसके बारे में मंगलवार को रेल एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल को खाली जाने दिए।

    बीस साल पहले भी सोने का मामला सामने आया था

    करीब 20 साल पहले 2003-04 की बात है। तत्कालीन गया रेल थाना के एसएचओ निगम कुमार वर्मा हुआ करते थे। उस वक्त एक महिला यात्री के बयान पर सोने के लाखों रुपए के जेवरात का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था। चोरित जेवरात की बरामदगी कर ली गई थी।

    वादिनी ने बरामद जेवरातों को रिलीज करने की याचिका दायर की थी

    पीड़िता ने गया रेलवे कोर्ट में बरामद जेवरात को रिलीज करवाने के लिए मीणा सिन्हा अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की। कोर्ट का आदेश हुआ कि बरामद जेवरातों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। लेकिन इसमें थाना के स्तर से देरी की जा रही थी तो अधिवक्ता मीणा सिन्हा ने तत्कालीन रेल पुलिस अधीक्षक से पत्राचार की थीं। उस वक्त मालखाने के प्रभार में सहायक अवर निरीक्षक विन्देश्वरी सिंह थे। तब न्यायालय में जेवरातों को प्रस्तुत किया गया।

    जांच में सभी जेवरात नकली(पीतल के बने)निकले थे

    जब न्यायालय में बरामद जेवरात को प्रस्तुत किया गया तो पीड़िता ने न्यायालय से निवेदन किया कि उनके जेवरातों की जांच के लिए किसी अधिकृत स्वर्ण व्यवसायी(पारखी) से इसकी जांच कराई जाए। न्याययिक दंडाधिकारी के आदेश पर स्वर्णाभूषणों की (कसौटी पर) जांच हुई तो न्यायालय में प्रस्तुत सारे जेवरात पीतल के निकले। इसके बाद थानाध्यक्ष श्री वर्मा को न्यायालय ने फटकार लगाते हुए वादिनी की ओरिजिनल स्वर्णाभूषणों को लाकर देने का आदेश दिया।

    उस वक्त की मीडिया में छाया गया था यह मुद्दा

    उस वक्त यह घटना मीडिया में सुर्खियों में छा गया कि थानेदार ने असली जेवरात चुरा लिए और हूबहू नकली जेवरात बाजार से बनवाकर मालखाने में रखवा दिया। उस वक्त के न्यूज़ चैनल सहारा समय, हिंदी दैनिक अखबार दैनिक जागरण, आज और हिंदुस्तान में स्वर्णाभूषणों के बदल दिए जाने की घटना का बेहतर कवरेज दिया था। गया से लेकर पटना तक इस घटना को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

    तत्कालीन रेल एसपी ने थाना प्रभारी को किया था निलंबित

    अंततः तत्कालीन रेल एसपी ने थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जब निलंबन से मुक्त हुए तो श्री वर्मा को पटना रेल पुलिस जिला बल से जमालपुर रेल पुलिस जिला के किउल रेल पुलिस अनुमंडल में ट्रांसफर कर दिया गया था। श्री वर्मा को राजगीर रेल थाना प्रभारी बनाया गया था। 

    एक बार फिर ताज़ी घटना सुर्खियों में

    अब जब एक बार फिर जब गया रेल थाना के पुलिसकर्मियों पर एक किलो सोना धनञ्जय शाश्वत नामक यात्री से छीन लिए जाने और इनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है तो मीडिया में यह खबर एक बार फिर से सुर्खियों में है। आम जनमानस में जो विशेषकर रेलवे से जुड़े हुए हैं, उन्हें 20 साल पहले की घटना याद ताजी कर दी है। अब यही कह रहे हैं कि गया रेल थाना का “सोने से गहरा प्रेम” है।

    दो माह पहले ही ढाई करोड़ का पकड़ा गया है सोना

    हालांकि इसी साल अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में गया रेल थाना पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के कई बिस्किट(गोल्ड बार) के साथ मंटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। यह सोना कालका मेल ट्रेन से लाई जा रही थी। इस मामले की भी उच्चस्तरीय जांच हुई थी। वर्तमान रेल एसएसपी ने इस मामले की सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ गहराई से जांच की थी। यह उपलब्धि भी मीडिया में सुर्खियों में रहा था।

  • गया रेल थाना का “सोना से रहा है गहरा प्रेम”, पूर्व में रेल थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा हो चुके हैं सस्पेंड

    गया रेल थाना का “सोना से रहा है गहरा प्रेम”, पूर्व में रेल थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा हो चुके हैं सस्पेंड

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना

    गया रेल थाना की पुलिस का गोल्ड से गहरा प्रेम रहा है। हालिया घटना ने एक बार फिर उन पुरानी घटना की याद ताजा कर दी है। उस वक्त गया रेल थाना के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया था और जब निलंबन मुक्त हुए थे तो उन्हें पटना रेल जिला से जमालपुर रेल जिला में ट्रांसफर कर दिया था।

    रेल एसएसपी ने फोन का जवाब नहीं दिए

    21 नवंबर 2025 की घटना में गया रेल थानाध्यक्ष ने अपने ही थाने के चार पुलिसकर्मियों को एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने के मामले में आरोपित करते हुए बीएनएस की धारा 309(4) के तहत कांड दर्ज किया है। घटना 22307 अप हावड़ा-बीकानेर जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई है। इस मामले में रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। अबतक की जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसके बारे में मंगलवार को रेल एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल को खाली जाने दिए।

    बीस साल पहले भी सोने का मामला सामने आया था

    करीब 20 साल पहले 2003-04 की बात है। तत्कालीन गया रेल थाना के एसएचओ निगम कुमार वर्मा हुआ करते थे। उस वक्त एक महिला यात्री के बयान पर सोने के लाखों रुपए के जेवरात का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था। चोरित जेवरात की बरामदगी कर ली गई थी।

    वादिनी ने बरामद जेवरातों को रिलीज करने की याचिका दायर की थी

    पीड़िता ने गया रेलवे कोर्ट में बरामद जेवरात को रिलीज करवाने के लिए मीणा सिन्हा अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की। कोर्ट का आदेश हुआ कि बरामद जेवरातों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। लेकिन इसमें थाना के स्तर से देरी की जा रही थी तो अधिवक्ता मीणा सिन्हा ने तत्कालीन रेल पुलिस अधीक्षक से पत्राचार की थीं। उस वक्त मालखाने के प्रभार में सहायक अवर निरीक्षक विन्देश्वरी सिंह थे। तब न्यायालय में जेवरातों को प्रस्तुत किया गया।

    जांच में सभी जेवरात नकली(पीतल के बने)निकले थे

    जब न्यायालय में बरामद जेवरात न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तो पीड़िता ने न्यायालय से निवेदन किया कि उनके जेवरातों की जांच के लिए किसी अधिकृत स्वर्ण व्यवसायी(पारखी) से इसकी जांच कराई जाए। न्याययिक दंडाधिकारी के आदेश पर स्वर्णाभूषणों की (कसौटी पर) जांच हुई तो न्यायालय में प्रस्तुत सारे जेवरात पीतल के निकले। इसके बाद थानाध्यक्ष श्री वर्मा को न्यायालय ने फटकार लगाते हुए वादिनी की ओरिजिनल स्वर्णाभूषणों को लाकर देने का आदेश दिया।

    उस वक्त की मीडिया में छाया गया था यह मुद्दा

    उस वक्त यह घटना मीडिया में सुर्खियों में छा गया कि थानेदार ने असली जेवरात चुरा लिए और हूबहू नकली जेवरात बाजार से बनवाकर मालखाने में रखवा दिया। उस वक्त के न्यूज़ चैनल सहारा समय, हिंदी दैनिक अखबार दैनिक जागरण, आज और हिंदुस्तान में स्वर्णाभूषणों के बदल दिए जाने की घटना का बेहतर कवरेज दिया था। गया से लेकर पटना तक इस घटना को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

    तत्कालीन रेल एसपी ने थाना प्रभारी को किया था निलंबित

    अंततः तत्कालीन रेल एसपी ने थानाध्यक्ष निगम कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जब निलंबन से मुक्त हुए तो श्री वर्मा को पटना रेल पुलिस जिला बल से जमालपुर रेल पुलिस जिला के किउल रेल पुलिस अनुमंडल में ट्रांसफर कर दिया गया था। श्री वर्मा को राजगीर रेल थाना प्रभारी बनाया गया था। 

    एक बार फिर ताज़ी घटना सुर्खियों में

    अब जब एक बार फिर जब गया रेल थाना के पुलिसकर्मियों पर एक किलो सोना धनञ्जय शाश्वत नामक यात्री से छीन लिए जाने और इनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है तो मीडिया में यह खबर एक बार फिर से सुर्खियों में है। आम जनमानस में जो विशेषकर रेलवे से जुड़े हुए हैं, उन्हें 20 साल पहले की घटना याद ताजी कर दी है। अब यही कह रहे हैं कि गया रेल थाना का “सोने से गहरा प्रेम” है।

    दो माह पहले ही ढाई करोड़ का पकड़ा गया है सोना

    हालांकि इसी साल अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में गया रेल थाना पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के कई बिस्किट(गोल्ड बार) के साथ मंटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। यह सोना कालका मेल ट्रेन से लाई जा रही थी। इस मामले की भी उच्चस्तरीय जांच हुई थी। वर्तमान रेल एसएसपी ने इस मामले की सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ गहराई से जांच की थी। यह उपलब्धि भी मीडिया में सुर्खियों में रहा था।

  • ढाई करोड़ के सोने के मामले में आया नया मोड़, यात्री के विरुद्ध दर्ज की जाएगी प्राथमिकी, दो लोगों को ले जाया गया पटना

    ढाई करोड़ के सोने के मामले में आया नया मोड़, यात्री के विरुद्ध दर्ज की जाएगी प्राथमिकी, दो लोगों को ले जाया गया पटना

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में हिरासत में यात्री मंटू एवं पुलिस

    कालका मेल ट्रेन से करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़े गए यात्री के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हिरासत में लिए गए मंटू नामक यात्री के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंटू उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है।

    रेल एसएसपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी

    पटना रेल के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु ने बताया कि 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन में करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़ा गया मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    रेल थाना के पास अधिकारी के सरकारी वाहन

    आयकर, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की पूछताछ

    इसके पहले आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, मगध प्रमंडल, गया के निगरानी बयूरो एवं एफएसटी की टीम गया रेल थाना पहुंची। गिरफ्तार मंटू से पूछताछ की। इस टीम में इनकम टैक्स ऑफिसर संजय कुमार सुमन, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा आयकर सहायक राहुल कुमार भी शामिल थे।

    हिरासत में लिए गए आरोपी व उसके कथित मालिक को पटना ले गए रेल थानाध्यक्ष

    इस हाई प्रोफाइल मामले की सूचना मिलने के बाद पटना रेल के एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु सोने के साथ पकड़े गए मंटू को पटना बुलाया गया। बताया गया कि मंटू ने पूछताछ में बताया है कि जो सोना लेकर चल रहा था, वो उसका अपना नहीं बल्कि कृष्णा नामक सोने के व्यापारी का बताया। जिसके बाद बलिया जिले के निवासी कृष्णा को भी थाना बुला लिया गया था। इन दोनों से पहले यहां पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को राज्य मुख्यालय पटना बुला लिया गया।

    गया रेल थाना की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ मंटू नामक यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में इसके पास से करीब ढाई किग्रा सोना बरामद हुआ। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री मंटू सोना कोलकाता से लेकर कानपुर ले जा रहा था।

  • पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    वरीय रेल पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    गया जी जंक्शन पर कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते रेल एसएसपी

    गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में ट्रेन द्वारा आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों व सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार रेल पुलिस उनकी रखवाली, देखरेख, चौकसी, निगरानी और रक्षा करने को लेकर कटिबद्ध है। हर व्यक्ति, वस्तुओं पर सावधानीपूर्वक नज़र रखने, उसकी हिफ़ाज़त करने, उसकी रक्षा करने के लिए गया जंक्शन के हर उस जगहों पर निगहबानी होगी। इसको लेकर पटना रेल जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई।

    बनाए गए हैं चार सेक्टर और 26 पोस्ट

    गया जंक्शन को चार सेक्टर में बांट कर समुचित जगहों पर कुल 26 पोस्ट बनाए गए हैं। हर पोस्ट पर एक रेल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या बलों की तैनाती की जाएगी। जो तीन पालियों में 24×7 कार्य करेंगे।

    यात्रियों की सुरक्षा और सेवा करना प्राथमिकता

    रेल एसपी श्री ठाकुर ने बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों से कहा कि मेला के दौरान देश विदेश से तीर्थयात्रियों का आगमन होता है। जो गया जी आकर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक पिंडदान का कर्मकांड करते हैं। ऐसे में रेल पुलिस का दायित्व बनता है कि उनकी सेवा और सुरक्षा प्रदान करें। ताकि यहां से जब वे अपने घर लौटें तो एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

    जांच की होगी मुकम्मल व्यवस्था

    गया जी जंक्शन पर बैठक करते रेल एसएसपी

    सुरक्षा के ख्याल से तीर्थयात्रियों की यात्रियों के सामानों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सामानों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा, बॉडी और सामानों की भी स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

    प्लेटफॉर्म और एफओबी पर रहेगी तैनाती

    गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर और फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जगह जगह पर पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी। जो भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ तीर्थयात्रियों को सुरक्षा देते हुए उनकी मदद भी करेंगे। तीर्थयात्रियों को पिंडवेदियों तक पहुंचने के लिए उचित राह दिखाएंगे। कोई भी तीर्थयात्री भटके नहीं, इस पर सुरक्षा बलों की नजर रहेगी।

    अतिरिक्त पदाधिकारी और जवान भी आएंगे

    रेल एसएसपी के साथ गया रेल थाना व आरपीएफ के पदाधिकारी

    तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गया रेल थाना के करीब एक सौ पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा गया रेल पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों के अलावा पटना रेल जिला पुलिस थाने के पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी यहां लगाई जाएगी। वैसे तो गया रेल ठंड6द्वारा रेल एसपी से 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की है। रेल एसपी ने मेला को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैय्या कराने की बात कही है।

    कंट्रोल रूम का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    गया जंक्शन पर एक कंट्रोल रूम का फीता काटकर वरीय रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम में जीआरपी, आरपीएफ के पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी जो प्लेटफॉर्म के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

    इन सभी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

    इस मौके पर रेल डीएसपी, रेल पुलिस अंचल निरीक्षक, गया रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के अलावा रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे। बता दें कि पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को समाप्त होगा।