Tag: होली

  • जीबीएम कॉलेज में छात्राओं ने रंग-अबीर लगाकर मनायी होली

    जीबीएम कॉलेज में छात्राओं ने रंग-अबीर लगाकर मनायी होली

    बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है होली

    गया। रंगोत्सव होली के मद्देनज़र गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली मनायी। कक्षा इंग्लिश मेजर, सेमेस्टर टू की छात्रा निकिता केसरी, अन्या, तान्या, हर्षिता मिश्रा एवं स्तुति भारद्वाज ने अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर्स डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं डॉ पूजा को अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया। मौके पर उपस्थित संगीत विभागाध्यक्ष डॉ नूतन कुमारी एवं रसायनशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बनीता कुमारी को भी छात्राओं ने अबीर लगाकर शुभकामनाएं लीं।

    अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि ने छात्राओं को होली के रंगों की तरह ही आपस में सदैव मिलजुलकर रहने कहा, जिससे जीवन में सरसता, सामन्जस्य तथा खुशियाँ बनी रहें। उन्होंने होली को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला पर्व बताते हुए छात्राओं से मन में सद्भाव तथा सद्विचारों के रंग भरने की बात कही। वहीं, डॉ नूतन ने छात्राओं को होली में कृत्रिम रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी। डॉ पूजा और डॉ बनीता ने छात्राओं को प्रसन्न तथा सावधानी के साथ होली मनाने कहा।

  • गया में 4536 बोतल विदेशी शराब पकड़ी गई, चंडीगढ़ का एक व्यक्ति गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली जैसे प्रमुख त्योहार के मद्देनजर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देश पर अवैध शराब के परिवहन एवं व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्द निषेध जांच चौकी डोभी गया पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए सफेद रंग का एक डीसीएम ट्रक जिसका निबंधन संख्या CH 01TB6887 को जप्त किया गया। उक्त ट्रक में 184 काटून विदेशी शराब जिसकी मात्रा 1648 लीटर (4536 बोतले) जब्त की गई है। उक्त छापेमारी में चंडीगढ़ के रंजीत कुमार चालक को गिरफ्तार भी किया गया है। विदित हो कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा डोभी चेक पोस्ट का भी पूर्व में निरीक्षण कर कई सख्त आदेश भी दिए गए हैं। आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगी।