Tag: 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र

  • वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सफाईकर्मियों को प्रदान किए गर्म वस्त्र, प्रभारी नगर आयुक्त को किया सम्मानित

    वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सफाईकर्मियों को प्रदान किए गर्म वस्त्र, प्रभारी नगर आयुक्त को किया सम्मानित

    हर साल ठंड के मौसम में 2009 से नगर आयुक्त व सफाईकर्मियों को करते आ रहे हैं सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    नगर निगम, गयाजी के वार्ड नं 20 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ठंड के प्रकोप से बचने के उन्हें गर्म वस्त्र प्रदान करते हुए आ रहे हैं। श्री कुमार ने मंगलवार को स्थानीय आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ी, शॉल, कार्डिगन तथा पुरुष कर्मचारियों को फुलपैंट(जिंस), स्वेटर एवं जैकेट प्रदान किया।

    इनका कहना है कि सफाई कर्मचारी हर मौसम की मार झेलकर गया जी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखते हैं। खासकर वार्ड नं 20 के सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए वार्ड पार्षद ने कहा कि इन कर्मियों की वजह से ही उनके वार्ड में साफ सफाई बेहतर रहता है। हालांकि वार्ड नं 20 व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां निरंतर हर दिन लाखों लोगों का आना जाना लगा रहता है। वैसे में गंदगी स्वाभाविक रूप से अन्य वार्डों की अपेक्षा अधिक होती है, बावजूद सफाई कर्मचारियों और सफाई से जुड़े पदाधिकारी के सम्यक प्रयास से सफाई व्यवस्था अच्छी रहती है।


    इस मौके पर उपस्थित प्रभारी नगर आयुक्त उपनगर आयुक्त शशिकांत को वार्ड पार्षद श्री कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षद के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के कारण ही आज गयाजी में सफाई बेहतर है। इस मौके पर लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्र मोहन उर्फ चिंटू, स्टोर प्रभारी जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
    बता दें कि वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार 2009 से ये नेक कार्य करते आ रहे हैं। इनके इस नेक कार्य की प्रशंसा पूर्व नगर आयुक्त सावन कुमार तथा अभिलाषा शर्मा भी कर चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होते आए थे।

  • गयाजी में यातायात में सुधार व अतिक्रमण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, देखें विस्तृत रिपोर्ट

    गयाजी में यातायात में सुधार व अतिक्रमण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, देखें विस्तृत रिपोर्ट

    देवब्रत मंडल

    बैठक में नगर विधायक, डीएम, नगर आयुक्त व अन्य

    समय & स्थान

    • तिथि: 28 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
    • समय: बैठक का मुख्य सत्र 09:30‑11:30
    • स्थल: जिला पदाधिकारी कार्यालय, गया

    अधिकारियों की उपस्थिति

    • जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर (अध्यक्ष)
    • माननीय नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार
    • नगर आयुक्त कुमार अनुराग
    • अपर समाहर्ता विधि‑व्यवस्था 
    • अनुमंडल पदाधिकारी सदर
    • पुलिस उपाधीक्षक यातायात
    • सभी थानाध्यक्ष एवं ट्रैफिक डएसपी
    • विभिन्न सामाजिक‑सेवी संगठन के प्रतिनिधि

    बैठक के प्रमुख बिंदु

    1. केपी रोड पर जाम‑निवारण
      • रविवार तक लगातार माइकिंग कर स्वतः अतिक्रमण हटाने का निर्देश।
      • सोमवार से सिटी मैनेजर को केपी रोड पर दैनिक कैम्प करने और अतिक्रमण रोकने का आदेश।
    2. वन‑वे सिस्टम का कड़ाई से पालन
      • सभी प्रमुख सड़कों पर वन‑वे लागू।
      • सुबह 09:00 से रात 09:00 तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
      • वन‑वे उल्लंघन पर संबंधित ट्रैफिक अधिकारी/पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई।
    3. अवैध बस/टेम्पू स्टैंड
      • सभी अवैध स्टैंड तुरंत बंद करने के निर्देश।
      • सड़क पर राशि वसूली पर पूर्ण प्रतिबंध; उल्लंघन पर एफआईआर।
    4. टोटो/ई‑रिक्शा नियमन
      • नए रजिस्ट्रेशन पर रोक।
      • बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन जब्त।
      • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में टोटो/ई‑रिक्शा खड़ा न करने की हिदायत।
    5. आवारा पशु एवं खटाल
      • सड़क किनारे आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था।
      • अवैध खटालों को नोटिस देकर बंद करवाना।
    6. बिजली‑पोल/टेलीफोन खंभे हटाना
      • सड़क किनारे अनावश्यक पोल व खंभे हटाने का आदेश।

    निष्कर्ष
    बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों ने यातायात‑जाम को कम करने, अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। अगले कुछ दिनों में इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। विस्तृत कार्य‑प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही सभी संबंधित विभागों एवं सार्वजनिक को सूचित की जाएगी।

  • मॉर्निंग न्यूज़: यहां हर कोई जानना चाहते हैं कि गया शहर विस क्षेत्र के किस बूथ पर किसे कितने वोट मिले, देखें सूची 

    मॉर्निंग न्यूज़: यहां हर कोई जानना चाहते हैं कि गया शहर विस क्षेत्र के किस बूथ पर किसे कितने वोट मिले, देखें सूची 

    देवब्रत मंडल

    आज बुधवार है और नवंबर महीने की 26 तारीख। गया शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 11 नवंबर को वोट डाले गए थे और मतगणना 14 नवंबर को हुई थी। सभी जानते हैं कि नतीजे क्या आए थे। एनडीए प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार ने महागठबंधन के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को हरा कर लगातार नौवीं जीत दर्ज कराई है।

    पहली कड़ी में magadhlive news ने मतदान केंद्रों से सम्बंधित बूथवार डॉ प्रेम कुमार, मोहन श्रीवास्तव और धीरेंद्र अग्रवाल को प्राप्त मतों के बारे में जानकारी दी थी। आज उसके आगे के बूथों पर मिले मतों के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। कई पाठकों के फोन आ रहे हैं कि अन्य सभी बूथों के आंकड़ें जारी किया जाता तो अच्छा रहता।

    इस रिपोर्ट के साथ magadhlive news आज आप सभी पाठकों की जज्बातों की कदर करते हुए करीब 100 और बूथों पर डाले गए मतों की जानकारी दे रहे हैं। आशा करते हैं कि आप सभी पाठकों का प्यार हमारी टीम को इसी प्रकार मिलते रहेंगे।

  • मगध लाइव की खास खबर: जानें गया शहर विस में किस बूथ पर उम्मीदवारों को कितने-2 वोट मिले

    मगध लाइव की खास खबर: जानें गया शहर विस में किस बूथ पर उम्मीदवारों को कितने-2 वोट मिले

    देवब्रत मंडल

    ब्यूरो चीफ, मगध लाइव न्यूज़

    चुनाव खत्म हो गए। जीत हार के फैसले भी हो गए। सरकार बन गई। मंत्रिमंडल भी स्वरूप में आ गया। अबतक 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी को किस मतदान केंद्र पर कितने वोट मिले थे किसी मीडिया हाउस ने नहीं बताया है लेकिन magadhlive news ने इस आंकड़े को आप सभी सुधी पाठकों के सामने लेकर आया है।

    मतगणना के दिन भी हमारी टीम आगे रही

    हमारी टीम मतगणना के वक़्त सबसे अलग अपडेट्स देने में सभी से आगे रहा। जिसकी प्रशंसा हमारे पाठकों ने की थी। लोगों का कहना था कि पल पल की जानकारी magadhlive news ने मतों की गिनती के बारे में जानकारी देने के मामले में सबसे आगे रही। अब जब परिणाम आ गया तो मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों की जानकारी देना भी हमारी टीम ने फर्ज समझा।

    मिले मतों के आंकड़े

    आज इस पहली कड़ी में कुछ बूथों पर विजयी घोषित डॉ प्रेम कुमार, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव तथा जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल को मिले मतों के आंकड़े बताते हुए हमारी टीम की सोच है कि पाठकों तक सही जानकारी प्राप्त हो जाए और समर्थकों को भी पता चल जाए कि उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार को किस हद तक विजयी अभियान में साथ दिया।

    अगली कड़ी में पाठक की मांग पर इससे आगे के बूथों की जानकारी दी जाएगी

  • दौलत की लालच: बेटे ने मां को ‘जीते जी’ मार डाला, वार्ड पार्षद व दो लोगों ने भी दी झूठी गवाही, जांच शुरू

    दौलत की लालच: बेटे ने मां को ‘जीते जी’ मार डाला, वार्ड पार्षद व दो लोगों ने भी दी झूठी गवाही, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    मीणा देवी

    दौलत की लालच में इंसान किस हद तक गिर सकता/जाता है यह कहना बड़ा मुश्किल है। वो भी जिस मां ने अपनी कोख में नौ महीने रखा और इस धरती पर लाईं, उसी बेटे ने मां को ‘जीते जी’ मार डाला और मां के नाम की दौलत अपने नाम करा लिया।  ये कलयुग है, जिसकी पराकाष्ठा तो नहीं कही जा सकती है लेकिन एक पुत्र दौलत की लालच में अपनी जीवित मां को मृत घोषित कर दिया है।

    यह मामला गया जी शहर से जुड़ा है

    गया जी शहर से ये मामला जुड़ा है, जब मीणा देवी(जीवित) को पता चला कि उसे उनके बेटे दिलीप कुमार ने मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवा लिया। इसी के आधार पर पुस्तैनी मकान को अपने नाम करा लिया है।

    मीणा देवी ने नगर निगम का दरवाजा खटखटाया

    अब मीणा देवी गया जी नगर निगम का दरवाजा खटखटाया है। जो पूछ रही है कि आखिर जब हम जिंदा हैं तो मेरे मर जाने का सर्टिफिकेट कैसे जारी किया गया?

    मीणा देवी गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग की हैं निवासी

    दरअसल, जारी प्रमाण पत्र के अनुसार गया जी नगर निगम के वार्ड नं 17 अंतर्गत गुरुद्वारा रोड, गोसाई बाग मोहल्ले की रहने वाली मीणा देवी की स्वाभाविक मृत्यु 28 फरवरी 2024 को हुई थी। जबकि मीणा देवी के बेटे ने कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष शपथपत्र देकर कहा था कि उनकी मां मीणा देवी की मृत्यु गोसाईबाग मोहल्ला स्थित पुस्तैनी आवास पर हो गई है।

    बेटे ने झूठा शपथपत्र दिया, की थी प्रमाणपत्र की मांग

    इसी शपथपत्र के आधार पर जालसाज बेटे दिलीप कुमार ने गया नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया था।

    प्रखंड मुख्यालय स्तर से कर्मचारी ने की थी स्थलीय जांच

    चुकि मामला एक महीने के बाद(ऊपर) का था तो इसकी जांच के लिए गया नगर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी(बीएसो) के पास भेजा गया था। जहां से एक कर्मचारी धीरेंद्र जांच के लिए मृतक(कथित) के घर पहुंचा। यहां उन्होंने दो लोगों को गवाही देने के लिए कहा।

    बाबूलाल और शंकर नामक व्यक्ति ने दी थी गवाही

    इसके बाद कर्मचारी के सामने बाबूलाल और शंकर प्रसाद नामक व्यक्ति ने लिखित रूप में गवाही दी कि मीणा देवी, गोसाईबाग मोहल्ला निवासी की मृत्यु 28.02.2024 को घर पर ही हुई थी। इन दोनों ने अपना अपना आधार कार्ड और मोबाईल नंबर भी कर्मचारी धीरेंद्र को उपलब्ध करा दिया।

    वार्ड पार्षद भी सच जाने बिना मृत घोषित कर दीं

    हद तो यहां पार कर गया कि वार्ड नंबर 17 की पार्षद सोनी देवी ने 29.05.2024 को अपने लेटर पैड पर यह प्रमाणित कर दीं कि मीणा देवी की मृत्यु 28.02.2024 को इनकी मृत्यु बेटे के गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग स्थिति मोहल्ले में इनके आवास में हो चुकी थी। जबकि इन्हें अपने स्तर से जांच कर लेना चाहिए था।

    मामले की जांच और कु#पुत्र की तलाश शुरू

    अब जब मीणा देवी निगम के दरवाजे पर गुहार लगाने पहुंच गईं तो नगर निगम इस जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जांच शुरू कर दिया है। इधर, जीवित मीणा देवी को ‘जीते जी’ मारकर होल्डिंग नंबर नया 246, पुराना 239, वार्ड नं 17 को अपने नाम करवाने वाले बेटे दिलीप कुमार की विभाग द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है।

    …और अंत में

    स्वाभाविक है कि मीणा देवी के नाम से जिस संपत्ति को गलत तरीके से जालसाजी कर हड़पने की कोशिश दिलीप कुमार ने किया है तो यह संपत्ति तो आज नहीं तो कल मां को वापस मिल जाएगा। सवाल है कि वार्ड पार्षद और दो लोगों की गवाही का क्या होगा?

  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर गया के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर गया के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज

    देवब्रत मंडल

    मोहन श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी, 230 गया टाउन विस

    गया नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो संदेश प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कथित रूप से भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

    इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना में कांड संख्या 514/25 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 174, 175, 192, 196, 224, 353, 352 एवं 123(4), 125 RP ACT तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि उक्त वीडियो की सत्यता एवं उसके स्रोत की जांच की जा रही है। प्रशासन ने चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

    गया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान संयम बरतें और किसी भी प्रकार के भड़काऊ या भ्रामक संदेशों से दूर रहें। यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल अपने नजदीकी थाने को सूचित करें।

  • दोहरे चरित्र वाले वोट के #ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल, ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’

    दोहरे चरित्र वाले वोट के #ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल, ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’

    देवव्रत मंडल

    चरित्र, चाल और चेहरा। चुनाव में मायने रखता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 14 नवंबर को आ रहे हैं लेकिन गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होने के बाद नतीजों पर चर्चाएं हो रही है।

    जनसुराज के पोलिंग एजेंट को देखने वाले नहीं आए

    गया जिले के 230 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 68 के जनसुराज के पोलिंग एजेंट ने बताया कि न तो कोई सुध लेने वाले बूथ पर आए और न तो खाना पानी मिला। ये तो बाबू भाई(पूर्व वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि) ने भोजन पानी उपलब्ध करवाए। यहां वोट बीजेपी को सर्वाधिक मिलने की बात बताई।

    वोटरों के ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल

    230 गया शहर विस क्षेत्र में इस बार वोटरों के ठीकेदारों की चांदी रही। कहें तो ‘माल महाराज के और मिर्जा खेले होली’ वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। गठबंधन के प्रत्याशियों ने यहां वोटरों के ठीकेदारों को नियुक्त कर रखा था। जो हर ओर से ‘मालपानी’ लेकर सभी को भरोसा दिलाया कि आपकी जीत सुनिश्चित होगी। और यही चरित्र खेल बिगाड़ सकता है।

    जाति के बंधन से कुछ ही बंधन मुक्त हुए

    बिहार का चुनाव जाति पर आधारित मानकर चलेंगे तो गया शहर विस क्षेत्र में यह चरम पर देखने को मिले। जहां प्रेम कुमार के स्वजातीय उनका साथ देते नजर आए, वहीं अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के जाति के लोगों ने भी साथ दिया है। भले ही किसी गठबंधन में थे। लेकिन कई अन्य जाति के लोग भी इस जातीय बंधन से मुक्त नजर आए।

    यहां पर बदले हुए हालात पर तरस आता है

    गया जी शहर के उत्तरी भाग के कई वार्ड और मोहल्ले में जो बातें सुनने को मिले। उसके अनुसार, कई दफे दोनों गठबंधन के प्रत्याशी और उनके कर्ता धर्ता से फेस टू फेस हुए। ख़र्चा पानी भी लेते रहे और जब मतदान की बारी आई तो पलटी मार दी। ऐसे में जो भी चुनाव कार्य को लेकर अग्रिम पंक्ति में थे, इस बदले हुए हालात पर उनको तरस आ गया।

    .और अंत में

    एक बाबा जी ने मंदिर के नाम पर दोनों गठबंधन के नेताजी से चंदा के रूप में वसूल लिए। इनके मोहल्ले में वोटरों की संख्या को देखते हुए दोनों गठबंधन के लोगों ने साथ मांगा। दोनों को वचन भी दे दिए। अब जब मतगणना की बारी आई है तो कहते हुए सुने जा रहे हैं-जनता मालिक है।

  • आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं समझें वोटों के हिसाब-किताब

    आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं समझें वोटों के हिसाब-किताब

    देवब्रत मंडल

    230 गया टाउन विस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 279287 है। 11 नवंबर को देर शाम मतदान के बाद बताया गया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 59.47% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो 1,66,091.9789(करीब एक लाख 66 हजार 92) मतदाताओं ने मतदान किया है। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों से अंतिम रिपोर्ट नहीं आने की बात कही गई है। यदि कुछ और मतों का हिसाब किताब का अनुमान लगाया जाता है तो यह संख्या एक लाख 66 हजार 200 भी मान लिया जाए तो मतगणना के बाद चुनाव परिणाम इतने मतों में से ही हो सकता है।

    पिछली बार शेष 25 अभ्यर्थियों को 10,285 मत प्राप्त हुए थे

    इस बार मुख्य रूप से भाजपा के सीटिंग विधायक डॉ प्रेम कुमार और कांग्रेस के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के बीच ही रहा। हर बूथ पर मतदान करने के बाद मतदाताओं ने कहा कि इन्हीं दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। पिछली बार 2020 के चुनाव में भाजपा के डॉ प्रेम कुमार ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर मोहन श्रीवास्तव रहे थे। प्रेम कुमार को 66,932 वोट मिले थे, जबकि मोहन श्रीवास्तव को 55,034 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि शेष 25 अभ्यर्थियों को 10,285 मत प्राप्त हुए थे।
    2020 के चुनाव में यहां कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे इस बार 22 प्रत्याशी हैं।

    डॉ प्रेम कुमार को 50.45% तथा मोहन श्रीवास्तव को 41.48% मिले थे

    डॉ प्रेम कुमार को 50.45% तथा मोहन श्रीवास्तव को 41.48% मत मिले थे। जीत हार के मतों का अंतर 11, 898 थे। 2020 के चुनाव में कुल 131,701 वोट डाले गए थे। जबकि इस बार 1,66,092 वोट पड़े हैं। देखा जाए तो इस बार 34,391 वोट अधिक डाले गए हैं। जो दर्शाते हैं कि वोटरों की जब संख्या बढ़ी तो उत्साहित होकर नए मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़चढ़ कर किया है। इस बार जब वोटों की संख्या बढ़ी है तो इसका चुनाव परिणाम पर असर पड़ेगा।

    जनसुराज के वोटों पर सबकी नजर, हार जीत का लगा रहे अनुमान

    सबसे बड़ी बात है कि इस बार जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र अग्रवाल को भी वोटरों ने वोट किया है। धीरेंद्र अग्रवाल को कितने वोट पड़े हैं, इसका अनुमान महागठबंधन और एनडीए के लोग लगा रहे हैं। धीरेंद्र अग्रवाल जिस जाति/वर्ग से आते हैं, उस जाति और वर्ग के लोगों की संख्या 230 गया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अच्छी खासी है। सबके मन में यही प्रश्न उठ रहे हैं कि श्री अग्रवाल को कितने वोट पड़े होंगे। दोनों गठबंधन अपनों से ज्यादा इनके वोटों का हिसाब किताब लगा रहे हैं। 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद लोगों में इसी बात की चर्चा रही कि यदि जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल 8-10 हजार वोट हासिल कर लेते हैं तो यहां परिवर्तन देखने को मिलेगा।

    सवाल खड़े हो रहे जनसुराज को किस हद तक लोगों ने दिया साथ

    इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि श्री अग्रवाल को बनिया समाज(वैश्य समाज) उतनी मदद नहीं की है जितनी की अपेक्षा की जा रही थी। वैश्य वर्ग को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है जिसे जनसुराज नहीं तोड़ पाया। फिर भी लोगों में चर्चा है कि 5000 से अधिक वोट जनसुराज को मिलने जा रहा है।

    महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को इस बार सभी वर्गों का साथ

    वहीं इस बार मतदान केंद्रों के बाहर यह सुनने और देखने को मिले कि कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को उनके समाज(कायस्थ) के लोगों ने बढ़चढ़ कर वोट किया है। जो पिछली बार भाजपा को किए थे। वहीं मोहन श्रीवास्तव को इस बार हर जाति और वर्ग के लोगों का वोट मिला है। खासकर ईबीसी के वोटरों की बात कही जा रही है। वहीं यादव और मुस्लिम ने कांग्रेस को परंपरागत रूप से वोट किया है। सबसे बड़ी बात जो देखने और सुनने को मिले हैं कि कुशवाहा और कुर्मी समाज जो कि जदयू(एनडीए) के कोर वोटर माने जाते हैं ने भी मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में इस बार मतदान किया है। हालांकि इस जाति के अधिकांश मतदाताओं ने प्रेम कुमार के पक्ष में मतदान किया है।

    भाजपा के कट्टर समर्थक भी दिख रहे थे नाराज, खुलकर आए सामने

    वहीं भाजपा के कट्टर समर्थक रहे लोगों में भी डॉ प्रेम कुमार से प्रति नाराज दिखाई दे रहे थे। जो इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के साथ खुलकर खड़े नजर आए। यानि भाजपा के वोट में सेंधमारी होती है तो चुनाव परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं। कुछ कट्टर हिंदू समर्थक कहे जाने वाले भी इस बार जनसुराज के साथ लगे हुए थे लेकिन वोट ट्रांसफर करवा सके कि नहीं, ये तो मतों की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    …और अंत में

    महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी लड़ाई में जनसुराज की उपस्थिति को नकारा नहीं जा सकता है। वहीं बाकी प्रत्याशियों के वोट यदि पिछली बार की ही तरह 10 से 12 हजार वोट ले जाते हैं तो अनुमान के मुताबिक करीब 15-20 हजार वोट जो अन्य(जनसुराज शामिल) को मिल जाते हैं तो 1,66,092 में से 15 हजार ही वोट निकाल दिया जाए तो 1,51,092 वोट में ही भाजपा और कांग्रेस के हैं। यदि पिछली बार की बात करें तो करीब 51% भाजपा को और करीब 42% वोट कांग्रेस को मिले थे। यदि इस बार जो चर्चा है और जो बात मतदाता कह रहे हैं तो जो बातें परिवर्तन की कही जा रही है तो परिणाम सच में चौकाने वाले होंगे।