Tag: breaking news

  • ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल


    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से धमकी देने वाले युवक को गया साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    मामले की पुष्टि करते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि गिरफ्तार युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा था। गया पुलिस ने इस युवक की तस्वीर साझा करते हुए लोगों से इसकी पहचान करते हुए सूचना देने का अनुरोध किया था। इसके बाद साइबर सेल की पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने में कामयाब रही।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: अगरैली बायपास के पास बोलेरो ने दिव्यांग के वाहन में मारी टक्कर, दिव्यांग व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस ने भेजा अस्पताल

    ब्रेकिंग न्यूज़: अगरैली बायपास के पास बोलेरो ने दिव्यांग के वाहन में मारी टक्कर, दिव्यांग व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस ने भेजा अस्पताल

    देवब्रत मंडल

    घायल व्यक्ति

    डोभी-पटना फोरलेन पर अगरैली बायपास के पास तेज गति से आ रहे एक बोलेरो वाहन के चालक ने एक दिव्यांग व्यक्ति के वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिव्यांग व्यक्ति और उनका वाहन खेत में दूर जा गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा है।

    इसी वाहन ने दिव्यांग के वाहन मे मारी टक्कर

    स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक सहित उस पर सवार सारे लोग भाग निकले। लोगों का कहना है कि इस जगह पर आए दिन दुर्घटना होती है। जिला प्रशासन से अगरेली गांव के पास से गुजरे बाईपास के पास स्पीड ब्रेकर(गति अवरोध) लगाने की मांग की है। यहां लोगों ने बताया कि अक्सर हादसे होते रहते हैं।

    घटना में घायल व्यक्ति चाकन्द का रहने वाला बताया गया है म जबकि बोलेरो वाहन चालक और इस पर सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज़:गया जंक्शन पर महाबोधि एक्सप्रेस से कटकर दो यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:गया जंक्शन पर महाबोधि एक्सप्रेस से कटकर दो यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर सोमवार को एक साथ दो व्यक्तियों की मौत 12397 अप गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गया जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों की जान लापरवाही बरतने से हुई बताई गई है।

    बताया गया कि सोमवार को 12397 अप गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस वाशिंग पिट लाइन से रेडी हो कर गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर प्लेस कर रही थी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकने का इंतजार कई लोग कर रहे थे लेकिन कुछ लोग रनिंग अवस्था में सीट लेने की होड़ में थे और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गए। इसी क्रम में यह दर्दनाक घटना हो गई।

    गया जंक्शन के एक पदाधिकारी ने इस घटना पर कहा कि ट्रेन की रेक अभी प्लेटफॉर्म पर प्लेस ही कर रही थी कि इंजन से सटे तीसरे बोगी में चढ़ने के लिए कुछ लोग कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में यह हादसा हुआ है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी गलती नहीं करें। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने जैसी गलती नहीं करें।

    इस घटना की सूचना मिलते ही गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार और आरपीएफ के पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की पहचान करा ली गई है। मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।