Tag: ncc

  • एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। गया स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के साथ मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी)क्षत्रनील सिंह से मुलाकात की।इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच राज्य की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान एनसीसी कैडेट्स को बेहतर मार्गदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि वर्दीधारी अधिकारी समाज के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी जैसे संस्थानों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित की जा सकती है। आईजी क्षत्रनील सिंह ने एनसीसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी माना कि एनसीसी जैसी संस्थाएं युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें एक सकारात्मक दिशा दे सकती हैं। गया ग्रुप के अंतर्गत एनसीसी, क्षेत्र के युवाओं के समावेशी विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। एनसीसी कैडेट्स न केवल शिक्षा और प्रशिक्षण में आगे हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

  • जीबीएम कॉलेज में एनसीसी में नामांकन प्रारंभ

    जीबीएम कॉलेज में एनसीसी में नामांकन प्रारंभ

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ के निर्देशानुसार सत्र 2023-25 के लिए सीनियर विंग के कैडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 4 अगस्त, 2023 से प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन हेतु आईए/आईएससी प्रथम वर्ष, (सत्र 2023-25) तथा बीए/बीएससी/बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र-2023-27) की नव नामांकित छात्राओं को कॉलेज की एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर(सीटीओ) डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग के पास अपने अॉनलाइन नामांकन रसीद एवं कक्षा दशम के प्रमाण पत्र की छायाप्रतियाँ दिनांक-10 अगस्त, 2023 तक अनिवार्य रूप से जमा कर देनी होंगी। दिनांक 10 अगस्त को 6 बिहार बटालियन से आये एनसीसी अॉफिसर्स के द्वारा अपराह्न 12.30 बजे से महाविद्यालय परिसर में एनसीसी में नामांकन हेतु चयन किया जायेगा। नामांकन के समय चयनित छात्राओं को दो नामांकन प्रपत्र भरने होंगे, जिसमें कैडेट्स के पासपोर्ट आकार के छायाचित्र कॉलेज एएनओ/सीटीओ द्वारा सत्यापित होने चाहिए। एनसीसी में नामांकन हेतु अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष है।