Tag: pmmodi

  • 2026 में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

    2026 में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

    देवब्रत मंडल

    सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण करते एजीएम व अधीनस्थ

    गया जंक्शन को 2026 में वर्ल्ड‑क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में है। पूर्व मध्य रेल के एजीएम अमरेंद्र कुमार ने बुधवार को ब्रांच अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि डेल्हा साइड का काम लगभग पूरा हो चुका है और मुख्य भवन का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। लक्ष्य है कि स्टेशन पर पहुँचते ही यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अनुभव मिले।

    यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधा शामिल

    गया जंक्शन का पुनर्विकास एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिसमें आधुनिक इफ़्रास्ट्रक्चर, ग्रीन बिल्डिंग तकनीक और यात्रियों के लिए विश्व‑स्तरीय सुविधा शामिल है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2026 में पूरी तरह से नया, चमकदार गया जंक्शन देख सकेंगे।

    घूम-घूमकर अपर महाप्रबंधक ने लिया जायजा

    अपर रेल महाप्रबंधक श्री कुमार गया जंक्शन पर जारी निर्माण कार्य का घूम घूमकर अवलोकन किया। साथ में मंडल रेल प्रबंधक, डीडीयू उदय सिंह मीणा, ब्रांच अधिकारी, गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व पर्यवेक्षक भी थे।

    कार्ययोजना पर की समीक्षात्मक बैठक

    समीक्षा बैठक करते अधिकारी

    अपर रेल महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार यहां अधीनस्थ पदाधिकारियों, परियोजना से जुड़े अभियंता व पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए परियोजना पर हो रहे कार्य और समय से इसे पूरा करने आदि बातों पर चर्चा करते हुए फीडबैक भी लिए।

    प्रमुख सुविधाएँ जो मिलने वाली हैं

    • पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालय – आरामदायक बैठने की व्यवस्था
    • वेटिंग हॉल – एसी और नॉन‑एसी दोनों विकल्प
    • डिलक्स शौचालय व स्नानघर – स्वच्छता पर विशेष ध्यान
    • प्लेटफ़ॉर्म – विस्तृत और ऊँचे, एस्केलेटर व लिफ्ट से जुड़े
    • एयर कॉनकोर्स – बड़े खुला क्षेत्र, फूड कोर्ट और शॉपिंग स्टॉल
    • वाय‑फ़ाय, चार्जिंग पॉइंट, टिकट वेंडिंग मशीन – डिजिटल सुविधाएँ
    • पार्किंग – मल्टी‑स्टोरी या अंडरग्राउंड विकल्प पर विचार 

    इन सुविधाओं का उद्देश्य केवल रेल यात्रियों को ही नहीं, बल्कि पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी लाभान्वित करना है। एजीएम ने निर्देश दिया है कि सभी काम अगले साल यानी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी संभव हो सके।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम

    दरभंगा, 13 नवंबर 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के दरभंगा से राज्य के लिए 12,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, और गैस नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं, जो राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

    प्रधानमंत्री ने दरभंगा में बहुप्रतीक्षित एम्स (AIIMS) की नींव रखी, जिसे बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया गया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्रों के लोग बल्कि पश्चिम बंगाल और नेपाल के मरीज भी लाभान्वित होंगे।

    स्वास्थ्य के प्रति सरकार की समग्र दृष्टिकोण

    प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की व्यापक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वास्थ्य को लेकर उनकी सरकार “बीमारी से बचाव, सस्ता इलाज, छोटे शहरों में चिकित्सा सुविधाएं, और आधुनिक तकनीक का विस्तार” पर काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में 1.5 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोले गए हैं, जिससे लोगों को प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मरीजों के मुफ्त इलाज का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने गरीबों की चिकित्सा संबंधी चिंताओं को दूर किया है। इसके अलावा, 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है।

    एम्स दरभंगा – बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दरभंगा में एम्स की स्थापना से राज्य के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार होगा और यह स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है और अगले 5 वर्षों में 75,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही, बिहार में मेडिकल शिक्षा का विकल्प क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध कराया गया है।

    कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सड़क और रेल परियोजनाओं का शिलान्यास

    प्रधानमंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें अररिया-गलगलिया फोर लेन सेक्शन और कई रेल सेक्शन का गेज कन्वर्जन व दोहरीकरण शामिल है। इन परियोजनाओं से बिहार की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और राज्य में आवागमन सरल होगा।

    मखाना उत्पादकों को नई पहचान

    मखाने से बनी माला पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया

    प्रधानमंत्री ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत मखाना उत्पादकों को लाभ पहुंचाने की बात कही। उन्होंने जानकारी दी कि मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा और मखाना को जीआई टैग प्रदान किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के किसानों को नई पहचान और बाजार में मजबूती मिलेगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास के साथ विरासत को सहेजने के लिए भी संकल्पित है। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के अपने प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य का विकास भारत की धरोहर के रूप में सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

  • ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री गया पहुंचे और कुछ मिनटों बाद ही झारखंड के लिए निकल गए

    ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री गया पहुंचे और कुछ मिनटों बाद ही झारखंड के लिए निकल गए

    देवब्रत मंडल

    फाइल फोटो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह गया पहुंचे। यहां के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुछ मिनट तक रुकने के बाद झारखंड की ओर निकल गए। गया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत गया के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए थे और कुछ ही मिनट रुकने के बाद झारखंड के पलामू, गढ़वा के लिए निकल गए। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि प्रधानमंत्री झारखंड के गढ़वा में चुनावी कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से सीधे गया आए और यहां से विशेष सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ते इंतेजाम थे।

  • 30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड होगा, भाजपा की बैठक में हुई चर्चा

    30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड होगा, भाजपा की बैठक में हुई चर्चा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    भाजपा संगठन का क्षेत्रीय बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में भाजपा गया जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् के साथ हुई। बैठक में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक शामिल हुए। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को 11 बजे सुबह से 11.30 तक करते आ रहे हैं, अभी तक 99 बार मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की जा चुकी है। 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वहां एपिसोड होने वाला है। विश्व का कोई भी नेता मन की बात का निर्बाध रूप से आज तक नहीं कर पाया है। अमेरिका के एक नेता ने कुछ दिनों तक यह कार्य कर पाये थे। हम लोगों को गर्व है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनावरत मन की बात का 100 वां एपिसोड होने जा रहा है।सभी कार्यकर्ता मन की बात अपने अपने बुथ पर आयोजित कर इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने का काम करें।मन की बात में ग्रामीण और शहरी आयोजन में कम से कम 100 और अधिक से अधिक जितना अधिक हो सके लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दार्थ शंभू ने कहा कि हमलोग सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण दायित्व है कि मन की बात अधिक से अधिक बुथों पर आयोजित कर भारत के इतिहास में नाम अवश्य दर्ज़ करें। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात में बिहार के बारे में अनेकों बार चर्चा किया है। उदहारण स्वरुप लीची की चर्चा कर जीआई टैग दिया गया। भागलपुर के एक प्रमोद बैठा की चर्चा करते हुए कहा था कि दिल्ली में नौकरी करने वाला व्यक्ति आज बिहार में एलईडी बल्ब का कारखाना लगाकर सस्ता बल्ब उपलब्ध करा रहें हैं और सैंकड़ों लोगों को रोजगार दे पा रहे हैं। मन की बात में अनेकों समस्याओं का समाधान आसानी से हो पाता है। इस अवसर पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू, लोकसभा प्रभारी सह विधान पार्षद अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जहानाबाद जिला अध्यक्ष अजय देव, अरवल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, युगेश कुमार, डॉ अनुज कुमार, प्रिती कुमारी,संम्फुल देवी, जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह, गोपाल यादव, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मिडिया प्रभारी संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।