Tag: sdo

  • बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 9 से 11 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

    बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 9 से 11 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

    देवब्रत मंडल

    File photo


    गया। बागेश्वरी गुमटी के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आरओबी के अलाइनमेंट में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए सदर अनुमंडल कार्यालय, गया की ओर से अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
    जारी आदेश के अनुसार, परियोजना अभियंता, कार्य प्रमंडल, गया ने 8 जुलाई 2026 को प्रशासन को सूचित किया कि एलसी नंबर-71/ए (बागेश्वरी गुमटी) पर प्रस्तावित आरओबी के अलाइनमेंट में सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ अतिक्रमित है। निर्माण कार्य के लिए करीब 20 फीट चौड़ाई में बैरिकेडिंग की जरूरत है, लेकिन अतिक्रमण के कारण काम में बाधा आ रही है। विभाग ने सड़क के दोनों ओर शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की मांग की थी।
    इसी के आलोक में 09 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक तीन दिनों के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नगर, गया श्री राम प्रकाश को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर, गया तथा थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी स्थल पर मौजूद रहेंगे, ताकि अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
    साथ ही पुलिस अधीक्षक (रक्षित), गया से अनुरोध किया गया है कि उक्त स्थल पर तीन दिनों तक प्रतिदिन एक-चौथाई सेक्शन पुरुष/महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को समय से स्थल पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
    प्रशासन के इस आदेश के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज होगी। लंबे समय से इस परियोजना को लेकर इलाके के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों की कार्रवाई यह तय करेगी कि आरओबी निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ता है।

  • गया जी में अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरा बुलडोजर, केपी रोड में कार्रवाई

    गया जी में अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरा बुलडोजर, केपी रोड में कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    केपी रोड से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

    गया जी में जाम की समस्या और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। जिसको लेकर आम नागरिक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने की लगातार मांग कर रहे थे।
    शुक्रवार को ही डीएम और नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने इस मुद्दे पर अहम बैठक करते हुए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके फलस्वरूप शनिवार को गया जी शहर के केपी रोड पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल टीम


    सदर एसडीओ के नेतृत्व में नगर निगम तथा कई थानों की पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम देने में जुट गई। केपी रोड पर सर्वाधिक अतिक्रमण देखने को मिलते हैं। इस सड़क पर डिवाइडर भी बने हुए हैं। जिसके दोनों तरफ अनगिनत फुटपाथ की दुकानें लग रही थी। जिसके कारण पैदल और वाहन से चलने वाले लोगों को काफी फजीहत हो रही थी।
    शहरवासी कह रहे हैं कि इस केपी रोड से अतिक्रमण हट जाने से सड़क जो कल तक सिकुड़ी हुई नजर आ रही थी वो आज काफी चौड़ी नजर आने लगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई उन सड़कों पर भी की जानी चाहिए, जहां लोग अतिक्रमण कर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। लोगों ने इस कार्रवाई के लिए नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, गया जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया है।
    वहीं दूसरी तरफ फूटपाथ के दुकानदारों की मांग है कि उनके रोजगार छीन न जाए, इसके बारे में भी जिला प्रशासन को विचार करना चाहिए ताकि उनके घर परिवार की कहीं दाल रोटी भी न छीन जाए।