Tag: transfer-posting

  • डीडीयू मंडल में कई कर्मचारियों का हुआ तबादला, गया के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बने लाल बाबू, देखें सूची कौन कहां गए

    डीडीयू मंडल में कई कर्मचारियों का हुआ तबादला, गया के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बने लाल बाबू, देखें सूची कौन कहां गए

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग अंतर्गत कई कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें गया जंक्शन के वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) के पद पर सेवा दे चुके लाल बाबू को गया का मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि एक और सीएसजी रहे सीटीआई लोकेश कुमार को गया गुड्स में तबादला कर दिया गया है। 
    आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस तबादले की सूची में 44 रेलकर्मियों के नाम हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर लाल बाबू को गया आरक्षण कार्यालय का मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि गया जंक्शन पर इस पद पर सेवा दे रहे मो. मसूद अख्तर को गया में चीफ बुकिंग सुपरवाइजर रंजीत कुमार के अधीन कार्य करने की जिम्मेवारी दी गई है।

    गया जंक्शन के सीआरएस विनोद कुमार का तबादला सासाराम स्टेशन पर कर दिया गया है। जबकि सीआरएस अनुराग कुमार को गया टिकट बुकिंग कार्यालय में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं रिज़र्वेशन क्लर्क विकास कुमार सिन्हा को गया जंक्शन से डेहरी-ऑन-सोन जंक्शन के टिकट बुकिंग कार्यालय भेजा गया है।

    इस तबादले के आदेश के अनुसार गया के सीबीएस-कम-टिकट बुकिंग क्लर्क गौतम कुमार का तबादला गुरारू स्टेशन के लिए किया गया है। सीआरएस अमन कुमार को रफीगंज, राम विनय सिंह सीआरएस गया को गया जंक्शन के पार्सल ऑफिस में किया गया है। गुड्स गया में पदस्थापित मृत्युंजय कुमार का तबादला सोननगर मालगोदाम (गुड्स) के लिए किया गया है।

    इसी प्रकार रिज़र्वेशन क्लर्क सुनील कुमार को रफीगंज से गया जंक्शन का रिज़र्वेशन क्लर्क के पद पर तबादला किया गया है। वहीं डेहरी-ऑन-सोन के सीआरएस का तबादला गया के पार्सल कार्यालय में कर दिया गया है।
    रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह तबादला एक सामान्य प्रक्रिया के तहत की गई है। बताया गया एक ही जगह पर लंबे समय(नियमानुसार तय समय सीमा) से कार्य कर रहे कार्य करने वाले कर्मचारियों के तबादले समय समय पर किए जाने का सर्कुलर जारी किया गया है। उसी के अनुपालन में ये तबादले किए गए हैं।

  • बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पंकज कुमार राज बने रेल पुलिस महानिरीक्षक

    बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पंकज कुमार राज बने रेल पुलिस महानिरीक्षक

    देवब्रत मंडल

    पटना/गया 01 जुलाई। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में आईपीएस पंकज कुमार राज (2006 बैच) को रेल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी, रेल), बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    इन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में रेल पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी भी मिली हुई थी। अब सरकार ने उन्हें नियमित रूप से रेल पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित कर दिया है। रेल पुलिस की कमान मिलने के बाद उनसे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा रेल पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की अपेक्षा रहेगी।
    इस तबादला सूची में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर शोभा ओहटकर को नियुक्त किया गया है। निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    वहीं पंकज कुमार दराद को अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बनाया गया है। सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के साथ-साथ विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    इसके अलावा अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) बनाया गया है। कारा सुहिता अनूपम को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है तथा उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
    तबादला सूची में राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ बनाया गया है, जबकि पंकज कुमार राज के रेल पुलिस में नियमित पदस्थापन के साथ रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल अपराधों पर नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाएगी।
    गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरण एवं नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।