देवब्रत मंडल
गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में किराए पर रहने वाली कोलकाता की एक युवती के साथ रिलैक्स स्पा पार्लर के संचालक बबन सिंह द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की है। घटना इसी महीने के पहली तारीख की है। पीड़िता के बयान पर सिविल लाइंस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 एवं 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कांड की जांच का जिम्मा एक महिला पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। संचालक पर आरोप यह भी है कि विरोध करने पर देख लेने की धमकी भी युवती को दी गई है। युवती शहर के एक लब्धप्रतिष्ठित मॉल में काम करती है।
स्पा मसाज पार्लर के संचालक बबन सिंह के इस तरह के बराबर हरकत किए जाने से तंग आकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराई है। अपने लिखित तहरीर में पीड़िता ने पुलिस को बताई है कि उसके साथ एक और युवती जो उसके साथ काम करती हैं। इन सभी के साथ अक्सर ऐसी हरकतें करने की बात कही है।
हालांकि मामला दर्ज हुए कई दिन बीत गए लेकिन पुलिस की पकड़ से आरोपी अभी दूर है। स्पा सेंटर मजे से चल भी रहा है। स्पा सेंटर थाना से महज़ पचास गज की दूरी पर सूर्या होटल के समीप सिद्धार्थ मार्केट में है। प्रतिष्ठान का नाम रिलैक्स थाई स्पा मसाज पार्लर है। फ़िलहाल सिविल लाइंस थाना की पुलिस के हाथ आरोपी तक नहीं पहुंची है।