Blog

  • गया में घर के अंदर छिपाकर रखी 247 बोतल व कैन बियर बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    गया में घर के अंदर छिपाकर रखी 247 बोतल व कैन बियर बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    मानपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 113.185 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त

    गया। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। वहीं दूसरी ओर गया जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। रेलमार्ग से लेकर सड़क मार्ग तक शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।

    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया

    गया के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन के अनुसार, उत्पाद विभाग को मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़गरे गांव में कार्रवाई की गई। टीम ने एक घर में छापेमारी की, जहां निर्माणाधीन मकान के अंदर शराब का स्टॉक छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान विभिन्न डिब्बों एवं कार्टनों में रखी 247 बोतल/कैन विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 113.185 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

    22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

    छापेमारी के दौरान शराब के इस अवैध कारोबार में कथित रूप से शामिल नमन कुमार (लगभग 22 वर्ष), पिता- रंजीत ठाकुर, निवासी बुधगेरे, थाना मुफस्सिल, जिला गया को गिरफ्तार किया गया है। विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

    निर्माणाधीन घर को बना रखा था शराब का ठिकाना

    उत्पाद विभाग की कार्रवाई से यह भी सामने आया कि शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस और उत्पाद विभाग की नजरों से बचने के लिए घर अथवा निर्माणाधीन मकानों में शराब का स्टॉक छिपाकर रखा जा रहा है। छापेमारी दल में एसआई अंजन कुमार साह, मधनिषेध सिपाही शशि कुमार गुप्ता, मधनिषेध सिपाही अभिषा कुमारी सहित गृह रक्षक जवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    अब सप्लाई नेटवर्क की भूमिका की जांच

    बरामदगी के बाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब गया तक कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • गया समेत 15 स्टेशनों का बदल रहा स्वरूप, ब्रिटिश शासन की छाप से होंगे मुक्त, डीडीयू से अधिक गया जंक्शन पर यात्रियों का दबाव

    गया समेत 15 स्टेशनों का बदल रहा स्वरूप, ब्रिटिश शासन की छाप से होंगे मुक्त, डीडीयू से अधिक गया जंक्शन पर यात्रियों का दबाव

    ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ से हो रहा कायाकल्प, गया-डीडीयू समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ाई जा रही यात्री सुविधाएं

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    गया जी। कभी ब्रिटिशकालीन रेलवे व्यवस्था की पहचान रहे डीडीयू रेल मंडल के स्टेशनों की तस्वीर अब तेजी से बदलने जा रही है। रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद मंडल के 15 स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाला यह पुनर्विकास केवल स्टेशन भवन को नया रूप देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रियों के लिए प्रवेश से लेकर प्लेटफार्म तक बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था विकसित की जाएगी। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप रेलवे अपने स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने में जुटा है। इसी कड़ी में डीडीयू रेल मंडल भी पुराने ढांचे और औपनिवेशिक दौर की कार्यप्रणाली से आगे बढ़ते हुए आधुनिक यात्री सुविधाओं की ओर कदम बढ़ा रहा है।

    414 किलोमीटर में फैला है डीडीयू मंडल

    डीडीयू रेल मंडल का रेल नेटवर्क करीब 414 किलोमीटर में फैला है और इसका विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड तक है। ग्रैंड कार्ड रेल मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण यह मंडल उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।
    मंडल में कुल 61 स्टेशन हैं। इनमें 43 गैर-उपनगरीय स्टेशन (एनएसजी) तथा 18 हॉल्ट शामिल हैं। यात्रियों की संख्या और स्टेशन की आय के आधार पर इनका अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकरण किया गया है।

    यात्री दबाव के लिहाज से गया और डीडीयू अहम

    गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन को एनएसजी-2 श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में ऐसे स्टेशन आते हैं जिनकी वार्षिक आय 100 से 500 करोड़ रुपये तथा वार्षिक यात्री संख्या एक करोड़ से अधिक और दो करोड़ तक होती है।
    गया जंक्शन धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है, जबकि डीडीयू जंक्शन रेल परिचालन के लिहाज से मंडल का प्रमुख केंद्र है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गया जंक्शन से सालाना करीब 88.27 लाख और डीडीयू जंक्शन से करीब 58.85 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। दोनों स्टेशनों को मिलाकर सालाना करीब 1.47 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होती है।

    इस 15 स्टेशनों पर बदलेगी तस्वीर

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के चंदौली मझवार, दुर्गावती, बिक्रमगंज, पीरो, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गुरारू, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, नबीनगर और जपला स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
    पुनर्विकास के बाद इन स्टेशनों पर स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया को बेहतर बनाया जाएगा। यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय, फुट ओवरब्रिज, शेल्टर, पेयजल और बैठने की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर भी यात्रियों को आधुनिक रेलवे स्टेशन जैसा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

    गया में चल रहा बड़े स्तर का पुनर्विकास

    गया जंक्शन

    गया जंक्शन का पुनर्विकास पहले से ही बड़े स्तर पर चल रहा है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और नई वास्तुकला के साथ विकसित किया जा रहा है। वहीं डीडीयू जंक्शन के व्यापक विस्तार और पुनर्विकास को लेकर प्राथमिक तकनीकी अध्ययन जारी है।

    डीडीयू मंडल के बाकी स्टेशन भी श्रेणीबद्ध

    डीडीयू मंडल के डेहरी आन सोन, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन एनएसजी-3 श्रेणी में हैं। कुदरा, भभुआ रोड और जपला एनएसजी-4 में शामिल हैं। नबीनगर रोड, उंटारी रोड, रफीगंज, हैदरनगर, मोहम्मदगंज और गुरारू एनएसजी-5 श्रेणी में हैं, जबकि शेष 29 स्टेशन एनएसजी-6 में आते हैं। इसके अलावा मंडल में 18 हॉल्ट हैं, जिनमें सात एचजी-2 और 11 एचजी-3 श्रेणी के हैं।

    कुल मिलाकर डीडीयू रेल मंडल में हो रहा यह बदलाव रेलवे स्टेशनों के पुराने ढांचे को आधुनिक यात्री केंद्रों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले वर्षों में इन स्टेशनों की बदली हुई तस्वीर न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगी, बल्कि बदलते भारत और आधुनिक रेलवे की नई पहचान भी सामने रखेगी।

  • गया में 2028 बोतल विदेशी शराब के साथ पिकअप जब्त, पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की होगी जांच

    गया में 2028 बोतल विदेशी शराब के साथ पिकअप जब्त, पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की होगी जांच

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर व पदाधिकारी

    गया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 2028 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की कुल मात्रा 726.840 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
    उत्पाद विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई समेकित जांच चौकी, डोभी के पास की गई। जांच के दौरान BR-06GG-8305 नंबर के महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त करते हुए उसमें सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
    गिरफ्तार युवक की पहचान इकबाल हुसैन उर्फ अबुल कलाम, निवासी खाड़याम, थाना हरिश्चन्द्रपुर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।

    2028 बोतलों में 726.840 लीटर शराब

    उत्पाद विभाग की कार्रवाई में कुल 2028 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इन बोतलों में शराब की कुल मात्रा 726.840 लीटर है। शराब को पिकअप वाहन के जरिए दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी थी। हालांकि, जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की सतर्कता के कारण तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई।

    बंगाल से शराब तस्करी की आशंका

    गिरफ्तार युवक के मालदा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला होने के कारण उत्पाद विभाग अब शराब की खेप के स्रोत और इसके गंतव्य की जानकारी जुटाने में लगा है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
    गया के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डोभी जांच चौकी पर की गई कार्रवाई में 2028 बोतल विदेशी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अनुसंधान के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

    तस्करी नेटवर्क की भी होगी जांच

    उत्पाद विभाग अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा है। बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद इस बात की भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है। वाहन के कागजात, शराब की खेप और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
    उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब की आवाजाही पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घायल हुई महिला, RPF ने पहुंचाई मेडिकल सहायता, नहीं हुई है पहचान

    चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घायल हुई महिला, RPF ने पहुंचाई मेडिकल सहायता, नहीं हुई है पहचान

    देवब्रत मंडल

    महिला को एम्बुलेंस पर चढ़ाते आरपीएफ व अन्य

    गया। गया जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
    घटना शुक्रवार 14 अगस्त को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर पर हुई। RPF के अनुसार अप-डाउन ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के दौरान प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी जीएन राय ने सूचना दी कि ट्रेन संख्या 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस से चलती हालत में उतरने के प्रयास में एक महिला के पैर में चोट लग गई है।
    सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अजय तिग्गा, सहायक उप निरीक्षक अक्षयवर सिंह सहित RPF कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल मेडिकल सहायता दिलाने के लिए ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर महिला का प्राथमिक उपचार किया।
    स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। RPF के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25-26 वर्ष है। उसके पास न तो कोई यात्रा टिकट मिला और न ही पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या सामान था।
    पूछताछ के दौरान महिला अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी नहीं बता सकी। RPF ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ और भिक्षावृत्ति करने वाली प्रतीत हो रही है। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी पहचान और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
    RPF ने कहा है कि महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई और प्रगति से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

  • गया जंक्शन पर RPF की तत्परता से बची यात्री की जान, गोल्डन ऑवर में CPR देकर लौटाई सांस

    गया जंक्शन पर RPF की तत्परता से बची यात्री की जान, गोल्डन ऑवर में CPR देकर लौटाई सांस

    देवब्रत मंडल

    वंदे भारत एक्सप्रेस में बीमार यात्री व मदद करते आरपीएफ

    गया। गया जंक्शन पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन पकड़ने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से यात्री बेहोश होकर कोच के अंदर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद RPF के जवान ने बिना समय गंवाए गोल्डन ऑवर में CPR देकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    घटना 14 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3:10 बजे की है। RPF पोस्ट गया के उप निरीक्षक इन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामसेवक और प्रधान आरक्षी अनय कुमार प्लेटफॉर्म संख्या 01C पर ट्रेन संख्या 22304 को पास कराने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान एक यात्री ट्रेन के कोच संख्या E-2 के पास अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा।

    RPF जवानों ने तत्काल यात्री को संभाला। जांच में उसके बेहोश होने और हार्ट अटैक की आशंका सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधान आरक्षी अनय कुमार ने बिना देर किए यात्री को CPR देना शुरू किया। कुछ ही देर में यात्री को होश आया। RPF ने तत्काल इसकी सूचना ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को दी और रेलवे चिकित्सक को मौके पर बुलाया।

    करीब 3:10 बजे रेलवे अस्पताल गया की चिकित्सक डॉ. निरूपमा मौके पर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया। RPF पोस्ट गया के प्रधान आरक्षी अनय कुमार भी यात्री के साथ अस्पताल पहुंचे।

    RPF के अनुसार यात्री की पहचान सौरभ राय, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। यात्री के पास से आधार कार्ड और यात्रा टिकट मिला। वह गया से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती यात्री की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है और वह बातचीत भी कर रहे हैं।

    घटना की सूचना यात्री के परिजनों को भी दी गई। बाद में उनके परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद यात्री को उनकी देखरेख में सौंप दिया गया। फिलहाल उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

    गोल्डन ऑवर में CPR बना जीवनरक्षक

    इस घटना ने एक बार फिर आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनटों की अहमियत को सामने ला दिया है। RPF के अनुसार यदि समय रहते यात्री को CPR नहीं दिया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। RPF जवान की तत्काल प्रतिक्रिया ने यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने तक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक सहायता प्रदान की।

  • जलजमाव के बीच खड़े हैं बापू, देखने वाला कोई नहीं, आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी मंडप की बदहाली, रेलवे की उपेक्षित विरासत

    जलजमाव के बीच खड़े हैं बापू, देखने वाला कोई नहीं, आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी मंडप की बदहाली, रेलवे की उपेक्षित विरासत

    देवब्रत मंडल

    लोको कॉलोनी, गया जी(गांधी मंडप)

    देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएगा। हर गली-मोहल्ले में तिरंगा लहराएगा। लेकिन इसी जश्न की पूर्व संध्या पर magadhlive की नजर जब गया जंक्शन के लोको कॉलोनी स्थित गांधी मंडप पर पड़ी, तो मन व्यथित हो गया।

    यह वही जगह है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन रेलमंत्री बाबू जगजीवन राम ने किया था। पूर्व मध्य रेलवे के डीयू मंडल का यह क्षेत्र रेलवे की गौरवशाली विरासत का हिस्सा माना जाता था।

    आज की तस्वीर: जलजमाव और उपेक्षा

    आज गांधी मंडप की हालत बद से बदतर है। चारों ओर जलजमाव है। उसी गंदे पानी के बीच बापू की प्रतिमा विराजमान है। न मंडप की छत दुरुस्त है, न आसपास साफ-सफाई।

    स्थानीय लोग बताते हैं कि अब इस जगह को पूछने वाला कोई नहीं।

    सिर्फ 4 दिन याद आते हैं बापू

    स्थानीय वार्ड पार्षद, कुछ युवा और कुछ सेवानिवृत्त रेलकर्मी ही इस स्थान पर साल में 4 बार आते हैं:

    1. 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
    2. 30 जनवरी – गांधी पुण्यतिथि
    3. 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
    4. 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

    इन मौकों पर सिर्फ श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी लौट जाते हैं। बाकी 361 दिन यह स्थल वीरान और उपेक्षित पड़ा रहता है।

    सवाल: क्या यही हमारी श्रद्धांजलि है?

    1947 में देश आजाद हुआ। आजादी दिलाने वालों की भूमिका पर बहस हो सकती है। देश 1947 से 2026 तक बहुत बदला, उस पर भी बहस हो सकती है।

    लेकिन जिस बापू ने हमें अहिंसा और सत्य का रास्ता दिखाया, जिनके नाम पर यह मंडप बना, क्या उनकी प्रतिमा की यह हालत उचित है?

    रेलवे का हिस्सा होने के बावजूद गांधी मंडप आज उपेक्षा का शिकार है। 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने से पहले जरूरत है कि हम अपनी विरासतों को भी संभालें।

    क्या आजादी का असली जश्न यही है? बापू की विरासत को बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

  • स्टेशन मास्टरों के शिष्टमंडल ने रेल अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, आगरा कैंट मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

    स्टेशन मास्टरों के शिष्टमंडल ने रेल अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, आगरा कैंट मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

    देवब्रत मंडल

    गया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की ओर से पूर्व मध्य रेल में आयोजित ‘पावर डे’ के तहत डीडीयू मंडल के स्टेशन मास्टरों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर स्टेशन मास्टरों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
    डीडीयू मंडल से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में गया के यातायात निरीक्षक (मूवमेंट) सह केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, डीडीयू मंडल सचिव प्रिंस कुमार, मंडल अध्यक्ष अमित रंजन कुमार, मुन्ना सिंह सहित अन्य स्टेशन मास्टर शामिल थे। जोनल सचिव कुमार विजय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्रमवार महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

    स्टेशन मास्टरों की प्रमुख मांगें

    ज्ञापन के माध्यम से स्टेशन मास्टर संवर्ग में व्याप्त सभी रिक्तियों को तत्काल भरकर रिक्त पदों की संख्या शून्य करने की मांग की गई। इसके अलावा 12 घंटे की थकाऊ एवं असुरक्षित आवश्यक-अंतराल ड्यूटी व्यवस्था को समाप्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
    प्रतिनिधिमंडल ने स्तर-6 से स्तर-9 तक के सभी स्टेशन मास्टरों को बिना किसी अधिकतम सीमा के रात्रि ड्यूटी भत्ता देने की मांग की। साथ ही अंतर-रेलवे और अंतर-मंडलीय स्थानांतरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की मांग रखी गई।

    ज्ञापन में आगरा कैंट मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

    ज्ञापन में आगरा कैंट मामले की निष्पक्ष जांच कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी शामिल रही। वहीं, जंक्शन और अत्यधिक व्यस्त स्टेशनों पर छह घंटे की ड्यूटी व्यवस्था लागू करने तथा रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्टेशन मास्टरों पर बढ़ता कार्यभार और मानसिक दबाव सीधे तौर पर रेल परिचालन की संरक्षा को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।

  • 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद चोरी, गया में 19 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी, 23 लाख से अधिक का जुर्माना

    125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद चोरी, गया में 19 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी, 23 लाख से अधिक का जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    गया। बिहार सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिए जाने के बावजूद बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने बुधवार को गया शहरी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों में बिजली चोरी के कई मामले पकड़े गए।
    विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, 12 अगस्त को बकाया विद्युत राशि के कारण पूर्व में विच्छेद किए गए परिसरों की सघन जांच की गई। इसके अलावा मुख्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर ऐसे उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की गई, जिनकी मासिक बिजली खपत 50 यूनिट से कम थी।
    जांच अभियान के लिए करीब आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान विद्युत चोरी के कई मामले सामने आए। विभागीय कार्रवाई के तहत कुल 19 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
    विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली चोरी में शामिल उपभोक्ताओं पर कुल 23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    मुख्यालय स्तर पर हुई समीक्षा के दौरान 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिए जाने के बावजूद बिजली चोरी के मामलों पर चिंता जताई गई है। समीक्षा के बाद ऐसे परिसरों की सूची तैयार कर लगातार जांच करने का निर्देश दिया गया है, जहां बिजली की खपत असामान्य रूप से कम है या पूर्व में बकाया राशि के कारण कनेक्शन काटा जा चुका है।
    विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिए जाने के बावजूद जो उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करने की अपील की है।