ब्रेकिंग न्यूज:गया के इंग्लिश गांव में गोलीबारी, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Written by

in

,

देवब्रत मंडल

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल का इलाज स्थानीय निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आधिकारिक तौर पर इंग्लिश गांव में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की गई है लेकिन घायल व्यक्ति का नाम और पता नहीं चल पाया है। घटना के पीछे का कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि बर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना प्रतिवेदित हुई है।
चंदौती थाना की पुलिस घायल को अस्पताल ले गई है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

अपडेट: मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति आमस थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव निवासी रफ़न खान है। जिसे पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *