यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 15 से यहां दी जा रही जनसुविधा की सेवा समाप्त हो जाएगी, तोड़ने का काम होगा शुरू

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image936305646 17657174664722168005388297306040 यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 15 से यहां दी जा रही जनसुविधा की सेवा समाप्त हो जाएगी, तोड़ने का काम होगा शुरू
गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित शौचालय

गया जंक्शन पर आने वाले और यहां से अपना सफर शुरू करने वाले यात्रियों के लिए एक खास खबर है। खबर यह है कि 15 दिसंबर से इस शौचालय सह स्नानागार को तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 14 दिसंबर की मध्य रात्रि के बाद इसके संवेदक की समय सीमा समाप्त हो रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके पूर्व ही रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1/C के पास बने शौचालय का उपयोग यात्री कर सकें तो इसकी भी निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है और संवेदक को कार्यादेश भी दे दिया गया है।
गया जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से जुड़े एक अभियंता ने बताया कि इसकी सूचना पहले ही वाणिज्य विभाग के संबंधित पर्यवेक्षक को दी जा चुकी है। 15 दिसंबर से इस भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बताया गया कि इस भवन को तोड़े जाने के बाद प्रवेश द्वार के एक लेन और बनाकर इसे चौड़ा किया जाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *