देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा ने ट्रेन लाइटिंग रेल कर्मियों के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनियन के प्रयास से जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक का बकाया समययोपरी भत्ता (O.T.) का भुगतान करवा दिया गया है। इस अवसर पर ट्रेन लाइटिंग स्टाफ ने यूनियन के पदाधिकारियों और TLI स्टाफ के बीच मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में शामिल थे:
- कुमार राजीव रंजन, ट्रेन लाइटिंग ऑफिस इंचार्ज (SSE)
- राकेश रंजन, जूनियर इंजीनियर
- मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर
- लक्ष्मण प्रसाद, अध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा
- मुकेश सिंह, सचिव, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा
- राजीव रंजन कुमार, रवि राज, महेंद्र कुमार, दीपक मिस्त्री, मोहम्मद नजर, सुरंजित कुमार, जयशंकर कुमार आदि।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ राशि अभी भी बकाया है, जिसे अगले कुछ माह में दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
