देवब्रत मंडल

हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई गई है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को गया रेल थाना की पुलिस ने बरामद कर पहचान में जुट गई है।
रेल ट्रैक पास करने के क्रम में हुई घटना
घटना सोमवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुई जब टाटानगर से चलकर गया की ओर आ रही टाटा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन से थ्रू पास कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति पहाड़पुर स्टेशन के डाउन लाइन को पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहा था। इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन से होकर गुजर रही थी और इसी ट्रेन की चपेट में आ गया।
गया रेल थाना की पुलिस ने शव को बरामद किया
शव क्षत विक्षत हालत में देख किसी ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। जिन्होंने इसकी सूचना गया रेल थाना को दी। गया रेल थाना से पहाड़पुर स्टेशन पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने शव को कब्जे में लेने के बाद गया पहुंच गए हैं। यहां आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की उम्र लगभग 50 के आसपास बताई गई है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास किसी तरह का पहचान पत्र नहीं होना बताया गया है।
आइए जानते हैं कि का कैसे हुआ हादसा
बताया गया कि मृतक को जहानाबाद जाना था। जो गया जंक्शन पर आई पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में गलती से चढ़ गया। जब उसे किसी ने बताया कि यह ट्रेन पटना/जहानाबाद नहीं जा रही है तो वह पहाड़पुर स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद वह पुनः गया की ओर लौटने के लिए ट्रैक से होकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने लगा। इसी बीच डाउन लाइन से टाटा नगर-वाराणसी वंदे भारत आ रही थी। जिसकी चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
