देवब्रत मंडल


आईजेयू के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए गया जी से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल कर्नाटक के लिए मंगलवार को रवाना हुआ। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया जिला इकाई के अध्यक्ष रंजन सिन्हा ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश के नेतृत्व में पत्रकारों का दल अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पत्रकारों ने अधिवेशन से महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलने की उम्मीद जताई और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

इस मौके पर आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के वरिष्ठ नेता ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह गया जंक्शन के एसएस मिथलेश कुमार, स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरनाथ गिरि, सचिव कृष्ण देव पांडेय, स्टेशन रोड फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार, वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल ने डेलीगेट के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर गया जंक्शन से रवाना किया। इस मौके पर कई गणमान्य कर्नाटक के लिए रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल के लोगों फूल माला से स्वागत किया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गया जिलाध्यक्ष रंजन सिन्हा ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद इंडियन जॉर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय अधिवेशन कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार से जयप्रकाश सिंह(जहानाबाद), नवीन कुमार(शेखपुरा) तथा पटना से कई वरिष्ठ पत्रकार साथी इस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अधिवेशन में चर्चा होने वाले हैं। जिसमें बिहार के पत्रकारों की समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा जाएगा। श्री सिन्हा ने बताया कि इस बार के अधिवेशन में उनकी मांग रहेगी कि अगला राष्ट्रीय अधिवेशन गया जी में होना चाहिए।
