बागेश्वरी गुमटी: फ्लाई ओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में संशोधन की घोषणा, विधान पार्षद ने सदन में उठाया मुद्दा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image131952095 17716774665941249342134271307929 बागेश्वरी गुमटी: फ्लाई ओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में संशोधन की घोषणा, विधान पार्षद ने सदन में उठाया मुद्दा
भूमि पूजन करते विधानसभा अध्यक्ष(फ़ाइल फोटो)

गया जी: बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह का एक महत्वपूर्ण बयान उनके लेटर पैड पर वायरल हो रहा है। वायरल पत्र magadhlive के सामने आया है। जिसकी पुष्टि magadhlive नहीं करता है लेकिन जिसके आधार पर पत्र में विधान परिषद सदस्य ने कहा है कि बागेश्वरी गुमटी पर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि यह घोषणा बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने की है।

29 जनवरी 2026 को जारी की गई थी प्रारंभिक अधिसूचना

गौरतलब है कि समाहरणालय, गया द्वारा दिनांक 29.01.2026 को बागेश्वरी गुमटी, लेवल क्रासिंग 71A पर फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें 100 से अधिक भू-स्वामियों के भूमि को सरकारी दर्ज कर देने के कारण स्थानीय भू-स्वामियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

सदन में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से उठाया गया मुद्दा

विधान परिषद सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह के इस पत्र के माध्यम से कहा है कि उन्होंने बिहार विधान परिषद के बजट सत्र में 25.02.2026 को अपने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के द्वारा बताया गया कि रैयतधारी भू-स्वामियों द्वारा आपतिवाद प्राप्त होने पर समाहर्ता गया द्वारा संशोधित घोषणा जारी की जायेगी, तभी मुआवजा का भुगतान किया जायेगा।

संशोधन नहीं हुआ तो न्यायालय के शरण में जाने की बात

पत्र के माध्यम से विधान परिषद सदस्य श्री सिंह ने बताया है कि भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष, सचिव रमेश गुप्ता एवं राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार ने संशोधन नहीं किया तो अभी सड़क से सदन तक आवाज उठायी गयी है बाद में हमलोग उच्च न्यायालय के भी शरण में जायेंगे और अपना हक वापस लेकर ही रहेंगे।

21 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष ने किया था भूमि पूजन

बताते चलें कि इसी साल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बागेश्वरी गुमटी के पास फ्लाई ओवर ब्रिज सह पहुंच पथ निर्माण योजना के लिए बागेश्वरी मंदिर के पास भूमि पूजन किया था। उसी दिन कई प्रभावित परिवार के लोगों ने अध्यक्ष के समक्ष स्वयं के साथ न्याय करने की मांग की थी। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी घोषणा

स्मरण रहे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा के दौरान गया जी का भ्रमण करने आए थे तो उसी दिन बागेश्वरी गुमटी के पास फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की योजना की आधारशिला रखी थी। वहीं इसी महीने की 7 तारीख को दैनिक समाचार पत्रों में इस योजना के लिए भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा की गई है। जिसके तहत प्रभावित रैयतों की सूची जारी करते हुए उनसे 60 दिनों के अंदर अपनी अपनी आपत्ति दायर करने की बात कही गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *