दुःखद:नहीं रहे रेलवे के ठीकेदार अरविंद कुमार वर्मा, इलाज के दौरान दिल्ली में हुआ निधन

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

गया के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का निधन 28 फरवरी को नई दिल्ली में हो गया। वे 68 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर गया लाया जा रहा है और 2 मार्च को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरविंद कुमार वर्मा को एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से परिवार, मित्रों और राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य, साथी और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *