देवब्रत मंडल

गया जिला उत्पाद विभाग की टीम ने होली पर्व को देखते हुए शराब माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की कई बोतलें बरामद कर लिया है। एक मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ में चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जबकि एक मामले में शराब माफिया जो घर से ही अवैध शराब की बिक्री और होम डिलीवरी का धंधा चला रहा था। वो भागने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध भी कांड दर्ज कर लिया गया है।
फतेहपुर का अनुपम चला रहा था शराब का कारोबार
पहली कार्रवाई में टीम घटनास्थल डुमरीचट्टी पंचायत के रघुनाथपुर गाँव, थाना-फतेहपुर, जिला-गया जी में एक घर में छापेमारी करने गई। सूचना थी कि अनुपम कुमार अपने घर से ही बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार संचालित कर रहा है। टीम घर के अंदर गई। कमरे में एवं डीप फ्रीज़र में रखे हुए करीब 40 कार्टून में रखे कुल 933 केन व शीशी बीयर एवं 10 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है।
सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि जिस कमरे से शराब बरामद हुई है उसे सीलबंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया शराब माफिया अनुपम कुमार भागने में सफल रहा। जिसे फरार घोषित करते हुए इस मामले एक काण्ड दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त अनुपम कुमार, पिता स्व० प्रमोद सिंह, सा०-रघुनाथपुर, थाना फतेहपुर, जिला-गया जी का रहनेवाला है। छापामार दल में अभिषेक कुमार, निरीक्षक मद्यनिषेध, खुशबू कुमारी, निरीक्षक मद्यनिषेध, अंजली कुमारी, अनि० मद्यनिषेध, नवीन कुमार, सअनि मद्यनिषेध, दीपक कुमार राम, सअनि मद्यनिषेध, सोनी कुमारी, मद्यनिषेध सिपाही, अमिषा कुमारी, मद्यनिषेध सिपाही, शशि कुमार गुप्ता, मद्यनिषेध सिपाही, गृहरक्षक जवान, सशस्त्र बल एवं फतेहपुर थाना टीम शामिल रहे।
यहां खिजरसराय का सूर्यदीप कुमार पकड़ा गया
वहीं दूसरी तरफ बंधुआ गुमटी, थाना-टनकुप्पा, जिला-गया जी क्षेत्र से आ रही एक सफेद रंग का टाटा इंडिका कार जिसका रजि० नं०-BR-02K-9971 चेचिस नं०-MAT607161CWN44452 तथा ईंजन नं०-279001153818. से 191 बोतल विदेशी शराब एवं 72 केन बियर बरामद किया गया है। इस मामले में सूर्यदीप कुमार, पिता स्व. रामाकांत पासवान, सा-धर्म विगहा, थाना-खिजरसराय, जिला-गया जी को गिरफ्तार किया गया है।
छापामार दल में गणेश चन्द्रा, निरीक्षक मद्यनिषेध, खुशबू कुमारी, निरीक्षक मद्यनिषेध, विनीता कुमारी, सअनि मद्यनिषेध, गया ग्रुप सेन्टर के मद्यनिषेध सिपाही तथा गृहरक्षक के जवान एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
