गंगा-सतलुज एक्स के एसी कोच से गांजा बरामद

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

दिनांक 1.4.26 को ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान मार्ग रक्षि दल द्वारा ए-2 बोगी में सीट नंबर 31 के पास रखे हुए नीले रंग के ट्रॉली बैग से 19.2 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह जानकारी गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर गांजा लावारिस बरामद हुआ है या साथ में किसी की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने इतना बताया कि ट्रेन में स्कोर्ट कर रही मार्गरक्षी दल के द्वारा ये कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *