देवब्रत मंडल

अप्रैल 2026 – गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सर्तक के तहत एक व्यक्ति को 22 लीटर बीयर और 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुंदन कुमार है, जो नवादा जिले के काशीचक थाना के सुम्भाडीह गांव का रहने वाला है।
कुंदन कुमार को गया जंक्शन के मध्य फुट ओवर ब्रिज के पूर्वी छोर पर एक वजनी ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। उसके कब्जे से बरामद शराब की कीमत 26280 रुपये है।
इस कार्रवाई में शामिल टीम में उ0नि0 जावेद एकबाल, प्र0आ0 विवेकानंद शर्मा, आ0 राकेश कुमार सिंह, आ0 अमित, आ0 रौशन, आ0 विकास, सीपीडीएस टीम गया के उ0नि मुकेश कुमार, सीआईबी गया के प्र0आ0 सर्वजीत राय, प्र0आ0 महेश ठाकुर और जीआरपी गया के अधिकारी शामिल थे।
कुंदन कुमार के खिलाफ जीआरपी गया में कांड संख्या 87/26 दिनांक 04.04.2026 अन्तर्गत धारा 30(ए) बिहार मघ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
