गया जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की सख्त नजर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1648808361 17757353353253343212186791557093 गया जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की सख्त नजर

गया जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।
जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के कुल मिलाकर दर्जनों वितरक सक्रिय हैं, जिनके पास लाखों की संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच एवं निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता न हो।
प्रशासन ने बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहे हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर गैस बेचने या अन्य गड़बड़ियों की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, गोदाम से सीधे वितरण पर रोक लगाई गई है।
जिले में गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है। अब तक प्राप्त कुल 1779 शिकायतों में से 1732 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
आम नागरिक गैस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 1906 (कॉमन इमरजेंसी हेल्पलाइन) सहित विभिन्न कंपनियों के टोल-फ्री नंबरों एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0631-2222253 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *