ऑपरेशन AAHT: धनबाद स्टेशन पर 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, 2 बाल तस्कर गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1815922643 17761427789003513505515678801467 ऑपरेशन AAHT: धनबाद स्टेशन पर 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, 2 बाल तस्कर गिरफ्तार
image editor output image841273200 17761428004165354403356955963989 ऑपरेशन AAHT: धनबाद स्टेशन पर 3 नाबालिगों का रेस्क्यू, 2 बाल तस्कर गिरफ्तार


13 अप्रैल 2026: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन AAHT के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 03 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी से मुक्त कराया गया तथा 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 17322 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से बाहर ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद, CIB, GRP एवं रेलवे चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने शाम करीब 16:13 बजे प्लेटफार्म संख्या 07 पर ट्रेन के पहुंचने के बाद सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पीछे के जनरल कोच से 03 नाबालिग बच्चों को 02 संदिग्ध व्यक्तियों के साथ पाया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि
02 बच्चों को रांची में जोखिमपूर्ण कार्य कराने के लिए ले जाया जा रहा था
01 बच्चे को कर्नाटक के हुबली-बेलगांव क्षेत्र में गिट्टी तोड़ने के कार्य में लगाने की योजना थी
गंभीर बात यह रही कि बच्चों को बिना उनके अभिभावकों की सहमति के ले जाया जा रहा था।
तत्काल कार्रवाई और मामला दर्ज
दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में रेलवे चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर पूजा कुमारी के बयान पर GRP धनबाद में कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 143(5), 3(5) एवं जेजे एक्ट की धारा 75 व 81 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पु.अ.नि. धनंजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
नाबालिग बच्चों की पहचान
प्रह्लाद पूजहर (काल्पनिक), जिला देवघर
डिस्को पूजहर (काल्पनिक), जिला देवघर
प्रकाश मुर्मू (काल्पनिक), जिला जमुई
तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन, धनबाद के माध्यम से सुरक्षित संरक्षण में लेने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
कारु पूजहर (23 वर्ष), जिला देवघर
रोहित कुमार राय (19 वर्ष), जिला जमुई
बरामद सामान
आरोपियों के पास से आधार कार्ड, रेल टिकट तथा itel और Samsung कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
संयुक्त टीम की भूमिका
इस सफल अभियान में RPF, CIB, GRP एवं चाइल्ड लाइन धनबाद की संयुक्त टीम के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से बच्चों को संभावित शोषण से बचाया जा सका।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *