देवब्रत मंडल

गया। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गया बोधि प्रोजेक्ट के तहत गया-महाबोधि पंचायत के चाकन्द गांव में रविवार 10 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 179 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल सहित कई चिकित्सकों ने भाग लेकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
कार्यक्रम में डॉ. एस.के.पी. सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. अशु कुमार, डॉ. रविकेश कुमार, डॉ. उदय गौतम, डॉ. शोभा कुमारी समेत अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
