देवब्रत मंडल
नगर निगम गयाजी के सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के सात पदों के लिए शुक्रवार को मतदान का कार्य संपन्न हो गया है। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव को शिकस्त देने के लिए वार्ड पार्षद जया देवी ने नामांकन दाखिल कर दीं। जिससे यह चुनाव और रोचक हो गया।
गया जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में सुबह से मतदान को लेकर गहमा गहमी बनी हुई है। सबसे पहले वार्ड पार्षदों को चुनाव के लिए उनके पहचान पत्र के आधार पर इसमें भाग लेने की अनुमति दी गई। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अंदरखाने से यह बात पता चल गया कि पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने क्रम संख्या 01 के लिए नामांकन दाखिल किया है तो विपक्षी पार्षदों के गुट ने तय करना शुरू किया कि उनके सामने किस पार्षद को उम्मीदवार बनाया जाए। इसके बाद वार्ड पार्षद जया कुमारी को नामांकन दाखिल करने को कहा गया। जिसके कारण यह मुकाबला और रोचक बन गया।
हालांकि इनके अलावा पार्षद तब्बसुम खानम के सामने नैय्यर अहमद ने आ0नामांकन पत्र भरा। विनोद यादव का मुकाबला करने के लिए ओम प्रकाश सिंह सामने आ गए। चुन्नू खान के सामने धर्मेंद्र कुमार मैदान में उतरे। मनोज कुमार के सामने रणधीर ने, गजेंद्र सिंह के सामने उपेंद्र कुमार ने तथा स्वर्णलता वर्मा से मुकाबला करने के लिए सारिका वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल कर इस चुनाव को और ही रोचक बना दिया।
अब कुछ ही देर में मतों की गिनती का काम खत्म होने वाला है। अंतिम परिणाम किसके किसके पक्ष में जाता है। तब तक देखते रहे magadhlive की अगली खबर।
