देवब्रत मंडल

सरकार ने जब शराबबंदी को लेकर नए फरमान जारी किए हैं तो गया जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, बिक्री पर अब कार्रवाई कुछ और तेजी से कार्रवाई की जाने लगी है। इसी क्रम में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में वाहन पर सवार दो लोगों(तस्कर) को गिरफ्तार किया गया है।
सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि पंजीकरण संख्या WB-37E-6023 वाले महिंद्रा पिकअप से अवैध बीयर और विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 1643.040 लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 3624 कैन, बोतल और टेट्रा पैक शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी आकाश मालाकार और दिलीप बाउरी के रूप में की गई है। इनमें आकाश मालाकार वाहन चालक बताया गया है। बताया कि इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है और अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। इस छापेमारी दल में मद्यनिषेध विभाग के कई अधिकारी और जवान शामिल थे। कार्रवाई में अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ सैप बल और गृह रक्षक जवानों की भी भूमिका रही
