महताब अंसारी

गया: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
कैसे हुई कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को STF को गुप्त सूचना मिली कि सिमरौर गांव निवासी सनावर खान अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद STF एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने सनावर खान के घर को घेरकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ट्रंक में रखे झोले से 8 देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
गिरफ्तार
- सनावर खान – सिमरौर गांव, नीमचक बथानी
- अल्ताफ खान – सिमरौर गांव, नीमचक बथानी
इसके अलावा 2 विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।
क्या बरामद हुआ
- 8 देसी कट्टा
- 4 जिंदा कारतूस
- 4 मोबाइल फोन
पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 131/26, दिनांक 10.07.2026 दर्ज किया है। सभी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
