होली पर्व को लेकर अवैध शराब की बिक्री कर दोगुना मुनाफा कमाने के चक्कर में पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से कई पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद हुई है। गया जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर गया की तरफ सड़क मार्ग से आ रहे हैं। इसके बाद डोभी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की गई तो कई पेटियों में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कार जब्त करते हुए चालक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया इसी क्रम में बाइक से शराब का परिवहन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, प्रतीक कुमार गया जिले के खिजरसराय का रहनेवाला है। जबकि अन्य तीन लोगों में सुरेंद्र कुमार, राजकुमार झारखंड का रहनेवाला है और एक राकेश कुमार है जो कि रोहतास जिले का रहने वाला है। सहायक आयुक्त ने बताया कि दो बाइक भी जब्त किए गए हैं। करीब 195 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 25 लीटर बियर जब्त करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गया। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) पुरुष एवं महिला के पहले बैच को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 161 अधिकारी कैडेटों ने अंतिम कदम बढ़ाते हुए भारतीय सेना में प्रवेश किया।
भव्य पासिंग आउट परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और पराक्रम
गर्व और अनुशासन से भरपूर इस परेड में SSC (टेक्निकल) पुरुष-62 कोर्स से 143 अधिकारी कैडेट्स और SSC (टेक्निकल) महिला-33 कोर्स से 18 अधिकारी कैडेट्स ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व एकेडमी अंडर ऑफिसर शिवम मिन्हास ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को अत्यंत कुशलता और शौर्य के साथ संचालित किया।
लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ने परेड की समीक्षा
इस गौरवशाली अवसर पर पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C), लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने कैडेट्स के जोशपूर्ण और अनुशासित सैन्य प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भारतीय सेना की महान परंपराओं को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे गए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स
इस अवसर पर उन अधिकारी कैडेटों को विशिष्ट पदक प्रदान किए गए जिन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान अनुकरणीय प्रदर्शन किया:
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और कांस्य पदक – शिवम मिन्हास (सर्वश्रेष्ठ कैडेट), सिख लाइट इन्फेंट्री की 11वीं बटालियन में कमीशन।
स्वर्ण पदक – प्रनील शर्मा (ओवरऑल प्रथम स्थान), जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन में नियुक्त।
रजत पदक – दिग्विजय सिंह पंवार (ओवरऑल द्वितीय स्थान), कुमाऊं रेजिमेंट की 15वीं बटालियन में नियुक्त।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – गुरेज कंपनी (ओवरऑल चैंपियन कंपनी)।
युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पण
भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप, कैडेट्स और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने OTA गया के युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी और OTA गया के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया, एसएम, वीएसएम, समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
पिपिंग सेरेमनी: गौरवशाली क्षण का साक्षी बना OTA
पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कैडेट्स के कंधों पर सितारे सजाए गए, जो उनके सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा का अंतिम पड़ाव था। यह न केवल कैडेट्स बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक अत्यंत भावनात्मक और गौरवान्वित करने वाला क्षण था।
इस ऐतिहासिक दिवस पर अकादमी एडजुटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने सभी नए अधिकारियों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। इस शपथ के साथ ही ये युवा सैन्य अधिकारी मातृभूमि की सेवा एवं रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हो गए।
भारतीय सेना में शामिल होने वाले इन नवोदित अधिकारियों को देश की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आने वाले वर्षों में सेना की शक्ति और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुक्रवार की शाम अद्भुत सैन्य कौशल का साक्षी बनी। 26वीं पासिंग आउट परेड से पहले सेना के जांबाजों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मल्टी-एक्टिविटी डिस्प्ले के दौरान सेना के जवानों, घुड़सवारों, डॉग स्क्वॉड और हवाई करतबबाजों ने ऐसे प्रदर्शन किए कि हर कोई दंग रह गया। इस मौके पर सेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी (PVSM, UYSM, AVSM, SM) और OTA, गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया (SM, VSM) ने पूरे आयोजन का निरीक्षण किया। VVIP मेहमानों और गणमान्य अतिथियों ने भारतीय सेना की शानदार क्षमता को करीब से देखा और सराहा।
घुड़सवारों के अद्भुत करतब, सांसें थमीं
OTA, गया की प्रसिद्ध घुड़सवारी टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से समां बांध दिया। टेंट पेगिंग, सिक्स-बार जंपिंग और युद्धाभ्यास जैसे कौशल ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। घोड़े और सवारों के बीच गजब का तालमेल देखने को मिला। यह प्रदर्शन सेना के अनुशासन, शौर्य और तकनीकी दक्षता का जीवंत उदाहरण था।
साइलेंट वॉरियर्स की हैरतअंगेज फुर्ती
भारतीय सेना के साइलेंट वॉरियर्स यानी आर्मी डॉग स्क्वॉड ने भी अपनी शानदार ट्रेनिंग और बुद्धिमत्ता से सभी को प्रभावित किया। प्रशिक्षित सैन्य कुत्तों ने खतरे को भांपने, बाधाओं को पार करने और कमांड फॉलो करने में अपनी असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उनकी गति और सटीकता देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
फ्लाइंग रैबिट्स का हवाई रोमांच
“फ्लाइंग रैबिट्स” माइक्रोलाइट टीम ने जब आसमान में करतब दिखाए तो दर्शक हैरान रह गए। सेना के पायलट्स ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए जबरदस्त एरियल मूव्स किए। उनकी सटीक लैंडिंग और उच्च स्तरीय नियंत्रण ने रोमांच चरम पर पहुंचा दिया।
6,000 फीट से छलांग, सीधे स्टेडियम में लैंडिंग
50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड की कॉम्बैट फ्री-फॉल टीम ने 6,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सीधे OTA स्टेडियम में लैंड किया। यह दृश्य इतना प्रभावशाली था कि हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। पैराट्रूपर्स की सही टाइमिंग और बैलेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
‘संजय’ रोबोट म्युल की तकनीकी ताकत
सेना के इस भव्य आयोजन में आधुनिक सैन्य तकनीक की भी झलक देखने को मिली। DRDO द्वारा विकसित रोबोट म्युल ‘संजय’ ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। यह रोबोट कठिन परिस्थितियों में काम करने में सक्षम है और 400 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी भारतीय सेना की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।
कल ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड
8 मार्च का दिन OTA, गया के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। पहली बार शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (पुरुष) और शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (महिला) कोर्स पूरा कर कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर 143 पुरुष कैडेट्स (SSC-Tech 62) और 18 महिला कैडेट्स (SSC-Tech 33) को भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव मिलेगा। यह OTA, गया के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
अब सेहत के साथ कोई समझौता नहीं! गया में ‘परम्परा’ के नाम से बिहार का पहला केमिकल-फ्री स्टोर खुल चुका है, जहां आपको रोजमर्रा के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक और शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। यदि आप भी शुद्धता और सेहत का स्वाद लेना चाहते हैं, तो ‘परम्परा’ से जुड़ें और अपने परिवार को स्वस्थ रखें। खास बात यह है कि आप भारत के किसी भी कोने से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं!
क्यों जरूरी है केमिकल-फ्री उत्पाद?
आजकल बाजार में मिलने वाले खाद्य उत्पादों में मिलावट और केमिकल्स की भरमार है, जो धीरे-धीरे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्मोनल असंतुलन और कैंसर जैसी बीमारियों का एक बड़ा कारण यह प्रोसेस्ड और मिलावटी खानपान है। ऐसे में अब समय आ गया है कि हम अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और शुद्ध, पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों की ओर लौटें।
‘परम्परा’ – शुद्धता की गारंटी!
‘परम्परा’ स्टोर में मिलने वाले हर उत्पाद को पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से तैयार किया गया है, जिसमें कोई भी हानिकारक केमिकल, प्रिजर्वेटिव्स या मिलावट नहीं की गई है। यहां आपको मिलेंगे— ✔ खांडसारी (देसी खांड) और विभिन्न प्रकार के पारंपरिक गुड़ (ताड़, नारियल, खजूर आदि) ✔ देशी गाय का बिलोना घी ✔ बैल चलित लकड़ी कोल्हू का तेल ✔ विभिन्न प्रकार के लकड़ी कोल्हू तेल ✔ परंपरागत नमक और हर्बल चाय-कॉफी की कई वैरायटी ✔ अन्य शुद्ध और देसी उत्पाद
स्टोर के संचालक का संदेश: परम्परा के संचालक विकाश दिवान ने बताया कि “हमारा लक्ष्य केवल एक दुकान खोलना नहीं, बल्कि लोगों को शुद्ध और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। बहुत हुई मस्ती, सेहत नहीं सस्ती ! ‘परम्परा’ को अपनाइए, स्वाद और सेहत दोनों पाइए।”
ऑनलाइन ऑर्डर करें, भारत के किसी भी कोने से!
अगर आप गया से बाहर हैं और इन शुद्ध उत्पादों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। अब आप घर बैठे ‘परम्परा’ के उत्पाद मंगा सकते हैं।
स्टोर का पता:
📍 Parampara Store, Purani Godam, Near ICICI Bank, Mirsafayat Ali Road, Gaya- 823001, Bihar
ऑर्डर करने के लिए: 🌐 वेबसाइट पर जाएं:www.parampara.life 📱 व्हाट्सएप करें: 9264200350
अब सेहत और शुद्धता आपके दरवाजे तक! आज ही ‘परम्परा’ से जुड़ें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
रेलवे बोर्ड का ऐतिहासिक फैसला, पारदर्शिता और निष्पक्षता होगी प्राथमिकता
News Desk: रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब रेलवे की सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रणाली से आयोजित की जाएंगी। इस नई व्यवस्था के तहत सभी क्षेत्रीय रेलवे के लिए एक निर्धारित परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाएगा, और परीक्षाएं उसी के अनुसार संचालित होंगी।
पारदर्शिता और निष्पक्षता को मिली प्राथमिकता
रेलवे भर्ती बोर्ड की निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वर्ष 2015 से अब तक 7 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों की परीक्षाएं RRB द्वारा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न करवाई गई हैं, जिनमें कोई पेपर लीक, धोखाधड़ी या अनुचित साधनों की घटना सामने नहीं आई।
सख्त परीक्षा संचालन प्रणाली और सुरक्षा मानक
RRB द्वारा परीक्षाओं के संचालन में अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों को शामिल किया गया है, जिससे कदाचार और अनुचित साधनों के प्रयोग की कोई संभावना न रहे।
1. परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था:
परीक्षा केंद्रों का चयन खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
सभी परीक्षा केंद्रों में 100% CCTV निगरानी, जिसमें परीक्षा से दो घंटे पहले और परीक्षा के एक घंटे बाद तक की रिकॉर्डिंग शामिल होती है।
IP-आधारित CCTV निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे निर्बाध एवं विश्वसनीय कनेक्शन सुनिश्चित किया जाता है।
परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टर जांच अनिवार्य की गई है।
परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट और डिजिटल) के साथ-साथ हस्तलेखन नमूना भी लिया जाता है।
2. परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी सुरक्षा:
परीक्षार्थियों को परीक्षा का शहर केवल 10 दिन पहले, जबकि परीक्षा केंद्र की जानकारी 4 दिन पहले दी जाती है।
परीक्षा केंद्र और प्रयोगशाला आवंटन पूर्णतः स्वचालित और यादृच्छिक (Randomized) प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप की कोई संभावना नहीं रहती।
परीक्षा का प्रश्नपत्र 256-बिट एन्क्रिप्शन में सुरक्षित रखा जाता है, जो उम्मीदवार के लॉगिन के बाद ही डिक्रिप्ट होता है।
प्रत्येक परीक्षार्थी को यादृच्छिक और शफल किए गए प्रश्नपत्र मिलते हैं, जिससे किसी भी दो उम्मीदवारों को समान क्रम में प्रश्न नहीं मिलते।
3. सख्त निगरानी और अनुचित साधनों पर रोक:
तीन-स्तरीय निगरानी प्रणाली लागू की गई है:
ECA टीम द्वारा निरीक्षण
रेलवे अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निगरानी
रेलवे सतर्कता टीम द्वारा आकस्मिक जांच
परीक्षा के दौरान और बाद में बायोमेट्रिक सत्यापन और लॉग डेटा के माध्यम से कदाचारियों की पहचान की जाती है।
सॉल्वर गिरोहों की पहचान और रोकथाम के लिए एन-एन तुलना प्रणाली लागू की गई है।
परीक्षार्थियों के लिए पारदर्शी प्रक्रिया
RRB परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उनके प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई जाती है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी में त्रुटि हो, तो उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाता है।
रेलवे की नई परीक्षा प्रणाली: निष्पक्षता की दिशा में बड़ा कदम
रेलवे बोर्ड का यह नया निर्णय न केवल परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करेगा, बल्कि पदोन्नति प्रणाली में सुधार लाकर योग्य उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा। यह कदम रेलवे भर्ती प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विभागीय परीक्षाओं को और अधिक कुशल, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई लखनऊ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डीडीयू मंडल के दो वरीय अधिकारी, 23 वर्तमान रेलकर्मी और एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी शामिल हैं।
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई लखनऊ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डीडीयू मंडल के दो वरीय अधिकारी, 23 वर्तमान रेलकर्मी और एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी शामिल हैं।
पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद CBI की त्वरित कार्रवाई
पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य लोको निरीक्षक (Chief Loco Inspector) पद की विभागीय परीक्षा 4 मार्च 2025 को आयोजित की जानी थी। लेकिन सीबीआई को सूचना मिली कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो चुका है। इसके बाद सीबीआई लखनऊ की टीम ने डीडीयू मंडल में छापेमारी कर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन के तहत मुगलसराय में 3 और 4 मार्च की रात को कई स्थानों पर छापे मारे गए, जिसमें लोको पायलट और रेलवे के अन्य कर्मचारियों को प्रश्नपत्र की कॉपी के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची
CBI द्वारा दर्ज केस संख्या RC0062025A0007 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 7, 7A और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की सूची इस प्रकार है:
गिरफ्तार वरिष्ठ अधिकारी
सुशांत पाराशर – Sr. DEE (Ops), DDU
सुरजीत सिंह – Sr. DPO, DDU
गिरफ्तार अन्य रेलवे कर्मचारी और सेवानिवृत्त अधिकारी
कन्हैया कुमार सिंह, लोको पायलट मेल, गया
जय प्रकाश सिंह, लोको पायलट पैसेंजर
सुमित कुमार, लोको पायलट गुड्स, गया
सूर्यनाथ, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
शिवनाथ कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
संतोष कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
मिथिलेश कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
मनोज कुमार पासवान, लोको पायलट मेल, गया
राज नारायण सिंह, LPG डीडीयू
रामायण, सेवानिवृत्त मुख्य लोको निरीक्षक, डीडीयू
साधु शरण प्रसाद, LPM, गया
नागेंद्र कुमार वर्मा, LPM, गया
जितेंद्र कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, गया
दिनेश कुमार राम, लोको पायलट गुड्स, डीडीयू
अजीत कुमार सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक, डीडीयू
नीरज कुमार वर्मा, COS, डीडीयू
प्रशांत किशोर सिंह, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
गौरव कुमार पाठक, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
बिनोद कुमार सिंह, लोको पायलट गुड्स, डीडीयू
दीपक प्रकाश ज्योति, लोको पायलट गुड्स, डीडीयू
आजाद कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, गया
राकेश कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू
अनीश कुमार, लोको पायलट सनटर, डीडीयू
संजय कुमार मिश्रा, COS कार्मिक, डीडीयू
छापेमारी में 1.17 करोड़ रुपये बरामद, भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर
CBI की जांच में यह सामने आया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र डीडीयू मंडल के वरिष्ठ अधिकारी Sr. DEE (Ops) सुशांत पाराशर द्वारा तैयार किया गया था। इसके बाद यह प्रश्नपत्र एक लोको पायलट के माध्यम से हिंदी में अनुवाद करवाया गया, जिसे फिर अन्य रेल कर्मचारियों के जरिए परीक्षार्थियों तक पहुंचाया गया। इस पूरे घोटाले में शामिल उम्मीदवारों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र बेचे गए थे।
CBI ने 8 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए, जो परीक्षा में धांधली के लिए एकत्र किए गए थे। इसके अलावा, हस्तलिखित प्रश्नपत्र और उनकी फोटोकॉपी भी बरामद की गईं, जिनका मिलान परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से किया गया और दोनों समान पाए गए।
रेलवे भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर उठे सवाल, जांच जारी
इस मामले में CBI की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। यह खुलासा रेलवे विभागीय परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला है, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीआई का कहना है कि आगे की जांच में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है ताकि इस तरह के घोटालों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
(जांच से जुड़ी और जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।)
गया शहर में यातायात सुगम बनाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को इन प्रस्तावित परियोजनाओं का विभागीय अभियंताओं और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।घुघरीटांड़ बाइपास पर बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर
घुघरीटांड़ बाइपास पर बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर
घुघरीटांड़ बाइपास के पास 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 0.810 किलोमीटर होगी। यह सीताकुंड पुल के पहले से प्रारंभ होकर महावीर कॉलेज बाइपास तक फैला होगा। इस परियोजना के तहत एक 2-लेन सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर ₹141.21 करोड़ की लागत आएगी।
प्रभावित क्षेत्र और लाभ
घुघरीटांड़ फ्लाईओवर मैप
इस फ्लाईओवर के निर्माण से विष्णुपद मंदिर, मंगलागौरी, बोधगया और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
वर्तमान में इस क्षेत्र में अत्यधिक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर पितृपक्ष मेले के दौरान। फ्लाईओवर बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
बोधगया, राजगीर, नालंदा, पावापुरी और अन्य धार्मिक स्थलों तक यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।
बिहार और झारखंड के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी।
मुफस्सिल मोड़ पर 2-लेन फ्लाईओवर का निर्माण
मुफस्सिल मोड़ के पास 2-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 2.650 किलोमीटर होगी। इसके अंतर्गत गोलंबर के पास एक ओवरब्रिज, नाला निर्माण और इंटरमीडिएट लेन भी विकसित की जाएगी। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति ₹349.22 करोड़ की है।
प्रभावित क्षेत्र और लाभ
मुफ्फसिल मोड़ फ्लाईओवर मैप
इस परियोजना से गया चौक बाजार, खिजरसराय, विष्णुपद, मंगलागौरी और बोधगया के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
गया टाउन से नवादा, खिजरसराय, टौंसा और सीताकुंड की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन सुगम होगा।
हर साल पितृपक्ष मेले के दौरान इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या होती है, जिसे यह फ्लाईओवर हल करेगा।
बोधगया, राजगीर, नालंदा और पावापुरी जैसे धार्मिक स्थलों तक यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय-संवेदनशील होगी।
जिला प्रशासन का निरीक्षण और दिशा-निर्देश
गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने निरीक्षण के दौरान नगर और मानपुर अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए भू-मापी कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को भी निर्देशित किया कि अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, वरिष्ठ अभियंता (फ्लाईओवर निर्माण), पटना से आए टेक्निकल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।
इन दोनों फ्लाईओवर परियोजनाओं के पूरा होने से गया शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। प्रमुख धार्मिक स्थलों तक यात्रियों की पहुंच आसान होगी, और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित ये परियोजनाएं गया को एक बेहतर यातायात संरचना देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
गया। दिल्ली एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एयर) एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण और बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अमनदीप सिंह बजाज ने वार्षिक निरीक्षण के तहत एनसीसी गया ग्रुप मुख्यालय एवं 6 बिहार बटालियन एनसीसी का दौरा किया।
गया आगमन पर एनसीसी गया ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र), एडम ऑफिसर कर्नल विशाल शर्मा, सूबेदार मेजर अमलेन्दु मंडल, पीआई स्टाफ व एनसीसी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण ने एनसीसी कैडेटों से संवाद किया और उन्हें उत्कृष्ट नागरिक बनने व अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट के लाभों के बारे में जानकारी दी और सैन्य सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि—
“देश की सेवा केवल वर्दी पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। चाहे हम वर्दी में हों या नहीं, अपने कार्यों और समर्पण से हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।”
इस अवसर पर गया ग्रुप एनसीसी मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण और मेजर जनरल अमनदीप सिंह बजाज को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। एयर वाइस मार्शल नारायण ने गया क्षेत्र का भ्रमण भी किया और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।
टिकारी संवाददाता: बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को टिकारी अनुमंडल के अलग अलग जगहों पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमे मीडिया व पब्लिक की टीम ने जीत हासिल की। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया व पुलिस पब्लिक मैत्री बनाये रखने का अपील किया। टिकारी थाना द्वारा राज स्कूल खेल मैदान में मीडिया पब्लिक इलेवन व पुलिस इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया पब्लिक इलेवन की टीम ने नवीन की 70 रन व पत्रकार अविनाश की 42 रन की पारी से 151 बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। नवीन को मैन आफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। टिकारी थाना इंचार्ज सूर्येश शर्मा द्वारा विजेता व उपविजेता को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं अलीपुर थाना की पुलिस द्वारा केसपा विद्यालय में खेल का आयोजन किया गया। केसपा पब्लिक की टीम ने अलीपुर पुलिस को 60 रन से मात दी। एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। वहीं इसके अलावा पंचानपुर थाना की पुलिस ने रामेश्वर बाग मैदान में पब्लिक बनाम पुलिस मैच खेला गया। पब्लिक टीम ने पुलिस की टीम को मात दी। एसएचओ कन्हैया कुमार ने ट्राफी प्रदान की। इस मौके उक्त खेल मैदानों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, खेलप्रेमी व ग्रामीण उपस्थित होकर खिलाड़ियों का खूब हौसला अफजाई किया।
टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के ई किसान भवन में सोमवार को नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों (प्रखंड एवं अनुमंडल) का प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कराया गया। करीब 35 नवनियुक्त कृषि पदाधिकारीयो का प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक राम शर्मा शास्त्री के द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां के भौगोलिक स्थिति एवं यहां बड़े पैमाने पर हो रहे फसलों के उत्पादन के बारे में लोगों को अवगत कराया। इसी क्रम में पदाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण बीज उत्पादन के बारे में भी विस्तार से बताया एवं बीज गुणन प्रक्षेत्र सिंघापुर में लोगों का परिभ्रमण कराया गया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी टिकारी सरोज मेहता के द्वारा बताया गया कि परंपरागत विधि को छोड़ नए तकनीक विधि से खेती करने पर बल दिया एवं लोगों को उससे होनेवाले फायदे के बारे में बताया। साथ ही टिकारी के ऐतिहासिक धरोहर किला एवं उत्पादित बहुमूल्य खाद्य पदार्थों के बारे में भी चर्चा किया गया। परिभ्रमण में प्रगतिशील किसान इं. आशीष कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर संतोष कुमार, रविकेश कुमार आदि उपस्थित हुए।