Category: बिहार विधानसभा चुनाव 2025

  • बीजेपी के नेता क्षितिज मोहन सिंह ने फेसबुक पेज पर वीरेंद्र सिंह के बारे में क्या कहा,जिससे मच गई बीजेपी में हलचल

    डेस्क न्यूज़

    🩸 अब बारी वजीरगंज की जनता की है… 🩸

    पार्टी को जो करना था, वह कर लिया।
    अब निर्णय हमारा होगा।

    लेकिन आज वजीरगंज विधानसभा में पार्टी ने बीरेंद्र सिंह जैसे व्यक्ति को टिकट देकर
    न केवल मेरे संघर्ष का,
    बल्कि पार्टी के उन मूल सिद्धांतों का भी अपमान किया है
    जिन पर हमने हमेशा विश्वास किया।

    बीरेंद्र सिंह वही व्यक्ति है —
    जो मानपुर और वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में
    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजनाओं में 10% कमीशन लेकर
    गरीब जनता के हक़ पर डाका डालता है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना,
    राशन डीलरों से वसूली,
    रोड और नाला निर्माण में कमीशन —
    यही उसका असली चेहरा है।

    ऐसे कमीशनखोर व्यक्ति को टिकट देना
    पार्टी की आत्मा और कार्यकर्ता दोनों के साथ विश्वासघात है।

    अब मैं निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं।
    कल अपने साथियों से राय-विचार कर आगे की दिशा तय करूंगा।
    मेरा आने वाला संघर्ष इस बात के लिए होगा कि
    जिस व्यक्ति ने 2005 में पार्टी का झंडा जलाया,
    और स्वर्गीय प्रमोद महाजन जी का अपमान किया,
    वह 2025 में वजीरगंज से जीत न पाए।

    अगर इसके लिए मुझे पार्टी भी छोड़नी पड़े —
    तो वह भी मंजूर है।
    क्योंकि अब यह लड़ाई स्वाभिमान, निष्ठा और सत्य के पक्ष की है।

    ✊🏻 अब जीवन संघर्ष यात्रा शुरू होगी…

    – क्षितिज मोहन सिंह
    (हृदय से कार्यकर्ता, आज भी राष्ट्र और वजीरगंज विधानसभा की जनता के प्रति समर्पित) ❤️🇮🇳

    “पार्टी को बस इतना कहना है — जिसने झंडा जलाया, उसे मंच मिला;
    और जिसने जीवन समर्पित किया, उसे मौन रहना पड़ा।
    लेकिन अब मैं मौन नहीं रहूंगा।”

    👉🏻 #कमीशनखोरवजीरगंजछोड़ो!
    👉🏻#ईमानदारजनताकाअपमाननहींसहेंगे!
    👉🏻#वजीरगंजमांगेसाफ़राजनीतिभ्रष्टाचारमुक्तनीति!

    wazirganj #Gaya #bjp4India

    bjp4bihar #narendramodi

    rajnathsinghbjp #NityanandRai #samratchoudhary #vinodtawde #VijayKumarSinha #JPNadda #CMOBihar #PMO

    Narendra Modi Rajnath Singh Samrat Choudhary VIJAY KUMAR SINHA Dilip Jaiswal Vinod Tawde Dharmendra Pradhan Nityanand Rai Munnakumar Singh Amit Shah Prashant Kumar Dr. Prem Kumar J.P.Nadda Mangal Pandey Dr. Sunil Kumar Pratap Singh BJP Bihar Sanjay Jaiswal Bharatiya Janata Party (BJP)

  • फॉलोअप: सोना अंदर तस्कर बाहर, दोनों जांघ में छिपाकर तस्कर लेकर आ रहा था 2002.50 किग्रा सोना

    फॉलोअप: सोना अंदर तस्कर बाहर, दोनों जांघ में छिपाकर तस्कर लेकर आ रहा था 2002.50 किग्रा सोना

    देवब्रत मंडल

    घटना से संबंधित गया रेल थाना की फ़ाइल फोटो

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर गया रेल थाना की पुलिस कितनी सजग है, इस बात का पता इससे चलता है कि गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में सोना पकड़ लिया जाता है। कीमत करोड़ रुपए। जब्त किया गया सोना तो कोर्ट की निगरानी में अंदर रख लिया है लेकिन कथित तस्कर हरिलाल वर्मा थाना से ही जमानत पर बाहर निकल गया।

    जानें बरामद सोने के बिस्किट के अलग अलग वजन

    बरामद सोने का कुल वजन तो पहले ही बता दिया गया था लेकिन फिर याद कराता चलूं की जब्त सोने के चार बार(बिस्किट) का कुल वजन 2002.50 किग्रा है। चारो बार का अलग वजन इस प्रकार है:- 619.99 ग्राम, 414.16 ग्राम, 471.84 ग्राम तथा 496.51 ग्राम। जिसे रेल पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

    दोनों जांघ में छिपाकर लाया गया था सोना

    रेल पुलिस के अनुसार 12311 नेताजी सुभाष एक्सप्रेस के सामान्य कोच में तस्कर द्वारा सोना लेकर चलने की गुप्त सूचना मिली थी। गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो तस्कर को पकड़ा गया। रेल पुलिस के अनुसार जांच में तस्कर ने दोनों जांघ में सोने के बिस्किट को छिपाकर लाया था। जो पुलिस की जांच में पकड़ा गया।

    कोलकाता के इस दुकान का इनवॉइस मिला है

    रेल पुलिस सूत्रों की मानें तो हरि शंकर वर्मा नामक व्यक्ति के पास से जो सोना बरामद किया गया है। उसके बारे में पुलिस को दो इनवॉइस भी मिले हैं। जो 25 सितंबर 2025 के हैं। जो राधाकृष्ण ज्वेलर्स, कन्नू लाल लेन, बड़ा बाजार, कोलकाता-7 के बताए गए हैं।

    इस केस में आरपीएफ की भूमिका की चर्चा नहीं

    इस पूरे प्रकरण में एक बात जो देखने को मिल रहा है, वो ये कि दर्ज एफआईआर में कहीं भी गया आरपीएफ पोस्ट के किसी पदाधिकारी या जवान की भूमिका का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेल पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से काम नहीं कर रही थी उस दिन। आरपीएफ की टीम उस वक्त कहां थी। चर्चा तो ये भी है कि सोना बरामदगी के बाद एक पदाधिकारी 9 अक्टूबर को अपने कार्यस्थल पर नहीं होकर मुख्यालय से बाहर पश्चिम बंगाल की तरफ निकल गए थे। क्यों और किसके आदेश पर गए हुए थे, ये उनके विभाग का आंतरिक मामला है। लेकिन इस बात की चर्चा हो रही है।

    इनकी मानें तो कांड दर्ज नहीं होना चाहिए था

    आयकर विभाग से जुड़े एक सक्षम पदाधिकारी ने नाम सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि इस पूरे प्रकरण में जो तथ्य सामने निकल कर आए हैं, उसके अनुसार थाना में केस भी दर्ज नहीं होना चाहिए था। कहा कि यह मामला  उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के कारण स्थानीय स्तर के पदाधिकारी की भूमिका यही तक सीमित हो गई थी। बता दें कि आरोपी वर्मा को रेल एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पटना ले जाया गया था।

  • अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गए मतदाताओं के लिए अच्छी खबर, की जा रही मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान

    अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गए मतदाताओं के लिए अच्छी खबर, की जा रही मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान

    देवब्रत मंडल

    सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन मामले में आदेश के आलोक में अपील दाखिल करने हेतु प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक एवं पैनल अधिवक्ता आपको सहयोग करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय, नयी दिल्ली ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन मामले में आदेश के तहत् विशिष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिनमे यह अनिवार्य किया गया है कि अंतिम मतदाता सूचि से बाहर व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाए ताकि उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अपील दायर करने में सहायता मिल सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी मदन किशोर कौशिक ने ब्लाक स्तर पर पारा विधिक स्वयं सेवकों को प्रतिनियुक्त किया है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया जी में हेल्प डेस्क का गठन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता अखिलानंद मिश्रा ,(9572859385), सदर, अनुमंडल,, अजय कुमार सिंह (94312281100), टिकरी अनुमंडल, रविकांत(9006433716) , बथानी अनुमंडल, सुनील कुमार अग्रवाल (9470603754), शेरघाटी अनुमंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे व्यक्ति जो अपील दायर करना चाहते हैं अपने ब्लाक स्तर पर प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवकों की सहायता ले सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अरविंद कुमार दास ने गया जिलेवासियों से अपील किया है कि वैसे व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची से बाहर हो गया है उनको नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रखंड स्तर पर जिले के सभी 24 प्रखंड के पारा लीगल वॉलिंटियर के द्वारा दिया जाएगा जो सूची इस प्रकार हैं। प्रखंड – शेरघाटी, दीपक कुमार ,मोबाइल नंबर 8340350542 ,प्रखंड – डोभी ,सुचित कुमार पासवान ,मोबाइल नंबर 6202380176, प्रखंड – आमस,दानिश अहमद मोबाइल नंबर 9182088375,प्रखंड – बाराचट्टी ,आशा देवी ,मोबाइल नंबर 7091266264 ,प्रखंड – बांके बाजार, विनोद कुमार यादव, मोबाइल नंबर 7488 345588 ,प्रखंड – गुरुआ,अजय कुमार सिंह ,मोबाइल नंबर ,700403936 1 प्रखंड – इमामगंज, संजय कुमार सिंह ,मोबाइल नंबर 99390 70901, प्रखंड- मोहनपुर, उमेश चौधरी ,मोबाइल नंबर 84097 76715, प्रखंड – डुमरिया ,धर्मेंद्र कुमार ,मोबाइल नंबर 9110956957, प्रखंड – बथानी, धीरेंद्र कुमार ,मोबाइल नंबर 9576231675 ,प्रखंड – अतरी,रोहित कुमार, मोबाइल नंबर 6200 136467 ,प्रखंड – मोहरा ,संतोष कुमार 911720 2920 ,प्रखंड – खिजरसराय,मनीष कुमार, 966192 6865 ,प्रखंड – टिकारी,संतान कुमार मोबाइल नंबर 9955262837, प्रखंड – परैया, परमानंद सिंह ,मोबाइल नंबर 9661462538 ,प्रखंड – कोच हीरालाल यादव ,मोबाइल नंबर 8521215516, प्रखंड – गुरारू ,मिथिलेश कुमार वर्मा ,मोबाइल नंबर 9973643968, प्रखंड – चंदौती,सूरज कुमार, मोबाइल नंबर 9709455957 ,जुल्फिकार अंसारी ,मोबाइल नंबर 8862857 129 ,संतोष कुमार ,मोबाइल नंबर 7979972074,प्रखंड – मानपुर रिजवाना परवीन ,9097751016 ,प्रखंड – बेलागंज ,मनोज कुमार मोबाइल नंबर 9934297964 ,प्रखंड – बोधगया ,अमरेश प्रसाद, मोबाइल नंबर 950477 9245, प्रखंड – वजीरगंज ,अभिनव कुमार मोबाइल नंबर 850777 6636 , प्रखंड – टंकुपा,संजय कुमार चौधरी 80028 10822 ,प्रखंड – फतेहपुर ,राजू रविदास ,मोबाइल नंबर 9934 800973, पर संपर्क कर सकते हैं

  • तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। यहां जनसुराज ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है लेकिन महागठबंधन और एनडीए गठबंधन की ओर से घोषणा होना इसलिए बाकी है कि अबतक(खबर लिखे जाने तक) सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन जारी है। फाइनल नहीं हो सका है। देर सवेर यह भी हो ही जायेगा।

    बात गया शहर विधानसभा क्षेत्र की है। पिछली बार 2020 में एनडीए के उम्मीदवार भाजपा के डॉ प्रेम कुमार महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को पराजित कर चुके हैं। इसके पहले भी मोहन श्रीवास्तव प्रेम कुमार से मात खा चुके हैं।

    कांग्रेस और भाजपा दोनों ओबीसी पर विशेष फोकस करती नजर आ रही है। गया शहर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो प्रेम कुमार ओबीसी कोटे से आते हैं। जिनके सामने दो बार मोहन श्रीवास्तव(अगड़ी जाति) से आते हैं। इन दोनों की राजनीति पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों के इर्द गिर्द ही घूमती रहती है लेकिन चुनाव में कुछ अगड़ी जातियों की भूमिका कांग्रेस विरोधी हो जाती है।

    सीट शेयरिंग और टिकट(पार्टी का सिंबल) दोनों का फैसला दिल्ली से होना है। सीट शेयरिंग जैसे ही फिट बैठ जाते हैं तो टिकट किसे दिया जाना है, ये भी फाइनल कर लिए जाएंगे। हालांकि गया जिले में चुनाव दूसरे चरण में है तो टिकट का फैसला देरी से भी लिया जा सकता है।

    भाजपा के प्रेम कुमार हों या कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति नजर आ रही है। प्रेम कुमार का भी यहां विरोध देखने को मिल रहा है और मोहन श्रीवास्तव का भी।

    कांग्रेस से तीन लोगों के नामों की चर्चा है। एक मोहन श्रीवास्तव, दूसरा नैना देवी और तीसरा कुणाल कुमार। नैना देवी के साथ प्लस पॉइंट है कि यह महिला हैं और ओबीसी भी। कुणाल भी पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और रसूखदार भी। वहीं भाजपा की बात करें तो प्रेम कुमार के साथ सबसे प्लस पॉइंट है अबतक ये चुनाव नहीं हारे हैं और ओबीसी कोटे से आते हैं। इनके अलावा प्रशांत कुमार और मनीष पंकज कुमार भी दिल्ली में टिकट के लिए डेरा डाले हुए हैं।

    यानी प्रेम कुमार और मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति देखने को मिल रही है। बहरहाल महागठबंधन और एनडीए गठबंधन यही चाह रहा है कि टिकट उसी को ही दिया जाना चाहिए जो बाजी मार ले। हालांकि दोनों गठबंधन के समर्थकों की यही चाहत है कि बदलाव होने से नुकसान हो सकता है।

  • तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    तीन टिकट महा विकट, किसे मिलेगा कांग्रेस और भाजपा से टिकट, समय आ चुका है निकट

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। यहां जनसुराज ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है लेकिन महागठबंधन और एनडीए गठबंधन की ओर से घोषणा होना इसलिए बाकी है कि अबतक(खबर लिखे जाने तक) सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन जारी है। फाइनल नहीं हो सका है। देर सवेर यह भी हो ही जायेगा।

    बात गया शहर विधानसभा क्षेत्र की है। पिछली बार 2020 में एनडीए के उम्मीदवार भाजपा के डॉ प्रेम कुमार महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को पराजित कर चुके हैं। इसके पहले भी मोहन श्रीवास्तव प्रेम कुमार से मात खा चुके हैं।

    कांग्रेस और भाजपा दोनों ओबीसी पर विशेष फोकस करती नजर आ रही है। गया शहर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो प्रेम कुमार ओबीसी कोटे से आते हैं। जिनके सामने दो बार मोहन श्रीवास्तव(अगड़ी जाति) से आते हैं। इन दोनों की राजनीति पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों के इर्द गिर्द ही घूमती रहती है लेकिन चुनाव में कुछ अगड़ी जातियों की भूमिका कांग्रेस विरोधी हो जाती है।

    सीट शेयरिंग और टिकट(पार्टी का सिंबल) दोनों का फैसला दिल्ली से होना है। सीट शेयरिंग जैसे ही फिट बैठ जाते हैं तो टिकट किसे दिया जाना है, ये भी फाइनल कर लिए जाएंगे। हालांकि गया जिले में चुनाव दूसरे चरण में है तो टिकट का फैसला देरी से भी लिया जा सकता है।

    भाजपा के प्रेम कुमार हों या कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति नजर आ रही है। प्रेम कुमार का भी यहां विरोध देखने को मिल रहा है और मोहन श्रीवास्तव का भी।

    कांग्रेस से तीन लोगों के नामों की चर्चा है। एक मोहन श्रीवास्तव, दूसरा नैना देवी और तीसरा कुणाल कुमार। नैना देवी के साथ प्लस पॉइंट है कि यह महिला हैं और ओबीसी भी। कुणाल भी पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और रसूखदार भी। वहीं भाजपा की बात करें तो प्रेम कुमार के साथ सबसे प्लस पॉइंट है अबतक ये चुनाव नहीं हारे हैं और ओबीसी कोटे से आते हैं। इनके अलावा प्रशांत कुमार और मनीष पंकज कुमार भी दिल्ली में टिकट के लिए डेरा डाले हुए हैं।

    यानी प्रेम कुमार और मोहन श्रीवास्तव। दोनों के साथ तीन टिकट महा विकट वाली स्थिति देखने को मिल रही है। बहरहाल महागठबंधन और एनडीए गठबंधन यही चाह रहा है कि टिकट उसी को ही दिया जाना चाहिए जो बाजी मार ले। हालांकि दोनों गठबंधन के समर्थकों की यही चाहत है कि बदलाव होने से नुकसान हो सकता है।

  • एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ चाँदचौरा का रहनेवाला अनुज गिरफ्तार,पूछताछ शुरू

    एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ चाँदचौरा का रहनेवाला अनुज गिरफ्तार,पूछताछ शुरू

    गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अनुज कुमार नामक इस यात्री को मगध मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो कि गया जी शहर के चांदचौरा का रहने वाला है। अनुज ये कारतूस चोरी छिपे ले जाना चाहता था लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सख्त जांच में पकड़ी गई।

    चाँदचौरा से लेकर चला था या किसी ने उपलब्ध कराया था

    बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में धन, बल का प्रयोग आम बात हो गई है। लेकिन इस बार चुनाव को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अनुज चांद चौरा मोहल्ले से यह कारतूस लेकर चला था या फिर रास्ते में किसी ने उसे किस उद्देश्य से दिया था, यह जांच शुरू हो गई है। 

    गिरफ्तार आरोपी और पुलिस

    घटना की जानकारी:

    • अनुज कुमार विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा ललित नगर का रहने वाला है।
    • वह फ्लाइट पकड़ने के लिए गया एयरपोर्ट गया था, जहां रूटीन चेकिंग के दौरान उसके बैग से कारतूस बरामद किए गए।
    • पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुज कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है।

    कारतूस बरामदगी के बाद की कार्रवाई:

    • एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मगध मेडिकल थाना पुलिस को सूचित किया।
    • पुलिस ने अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कारतूस को जब्त कर लिया।
    • पुलिस अब अनुज कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह कारतूस कहां से लाया और किस मंशा से ले जा रहा था।

    पुलिस की जांच:

    • पुलिस अधिकारी अनुज कुमार के बयान की जांच कर रहे हैं।
    • अनुज कुमार के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है, जिससे पुलिस को शक है कि कारतूस अवैध तरीके से ले जा रहे थे।
    • पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है।
  • बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, रेलवे लाइन के पास किसने रखी शराब, इसकी जांच जरूरी

    बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, रेलवे लाइन के पास किसने रखी शराब, इसकी जांच जरूरी

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब के साथ आरपीएफ व जीआरपी की पुलिस

    बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव को लेकर शराब माफिया सड़क मार्ग को छोड़ कर रेलमार्ग से शराब लाना सुरक्षित समझने लगे हैं। वैसे भी ट्रेन से लाई गई शराब गया जंक्शन पर कई बार बरामद किए गए हैं। कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई है लेकिन अधिकतर लावारिश हालात में ही बरामद किए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर इस बार रेलवे लाइन के किनारे से लावारिश हालात में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। जिस पर निरंतर नजर रखने की जरूरत है। फिलहाल जो मंगलवार को शराब बरामदगी हुई है, इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस को इसकी गहनता से जांच करना जरूरी है। नहीं तो माफिया चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

    कार्रवाई की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि

    • बरामद शराब की मात्रा: कुल 21.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है, जिसमें:
    • HAYWARDS BOLD STRONG BEER 650 एमएल के 25 बोतल (12 + 13 बोतल)
    • ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY 750 एमएल के 7 पीस
    • शराब की कीमत: बरामद शराब की कीमत लगभग ₹9210 आंकी गई है।

    कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि

    • आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास दो नायलॉन के झोले और एक बैगनी रंग का बैग लावारिस अवस्था में पड़ा पाया।
    • तलाशी के दौरान झोलों और बैग में से विदेशी शराब बरामद हुई।
    • बरामद शराब को विधिवत जप्त कर जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 292/25 दिनांक 07.10.25 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस कार्रवाई से जो बात सामने आ रही है कि शराब माफिया ट्रेन से शराब लाया करते हैं और रेलवे लाइन के किनारे पर उतार दिया करते हैं। जब रेलवे ट्रैक के आसपास जब आरपीएफ की टीम नजर नहीं आती है तो शराब को ठिकाने लगा दिया जाता है। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रदर्शन किया है और अवैध शराब की बरामदगी के साथ-साथ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

  • सीटों का बंटवारा, प्रत्याशी का चयन, दरस को नयन, दलों के साथ साथ मतदाता भी बेचैन

    सीटों का बंटवारा, प्रत्याशी का चयन, दरस को नयन, दलों के साथ साथ मतदाता भी बेचैन

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान हो चुके हैं। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 06 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान कर दिए जाने के बाद अब सत्तारूढ़ दलों के द्वारा और विपक्ष दलों में अबतक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो सका है। ऐसे में बिहार के मतदाताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है कि आखिर उनके निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के कौन प्रत्याशी होंगे और एनडीए से कौन उम्मीदवार बनेंगे।

    जनसुराज बन गई है चिंता का कारण

    दरअसल दोनों गठबंधन प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं कि आखिर किसे उम्मीदवार घोषित किया जाए जो रण में बाजी मार सकता है। इस बीच बिहार की राजनीति में एक अलग केमिस्ट्री के रूप उभर कर आया है और वह है प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज। सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के लिए पीके चिंता का कारण तो जरूर बन गए हैं।

    जात, जमात की राजनीति से कोई दल अछूता नहीं

    जात और जमात की राजनीति से बिहार भी अछूता नहीं है। यहां टिकट देने से पहले इस समीकरण का सबसे पहले ख्याल रखा जाता है और इसके बाद प्रत्याशी के चेहरा, चाल और चरित्र को भी देखा जाता है। ऐसे में एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ऐसे प्रत्याशियों को दांव पर लागाएंगे जो जीत के सारे आधार पर फिट बैठता हो।

    मगध प्रमंडल में जीत हार का गणित काफी टेढ़ा

    बिहार के 243 विधानसभा सीटों में 26 सीट मगध प्रमंडल में हैं। मगध क्षेत्र में जीत हार का गणित काफी टेढ़ा है। यहां उम्मीदवार के चयन से लेकर मतदाताओं के रुख, दोनों का ख्याल रखकर ही हर दल अपना अपना प्रत्याशी घोषित करते हैं। मगध प्रमंडल के 26 सीटों पर होने जा रहे चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है। बहरहाल, सभी सीटिंग एमएलए को टिकट दिया जाता है या नहीं, ये फैसला अबतक किसी गठबंधन ने खुलकर नहीं कहा है।

    नेताओं में टिकट को लेकर बेचैनी बनी हुई है

    मतदाता अब चुनाव को लेकर तैयार हो गए हैं। केवल इन्हें प्रत्याशी चाहिए। जिनके दरस के लिए बेचैन हैं। बेचैनी नेताओं में भी है। टिकट मिलेगा या नहीं, इसको लेकर चक्कर लगा रहे हैं। हर पार्टी अपने आंतरिक सर्वे को लेकर उलझी हुई है कि आखिर किस सीट पर किसे प्रत्याशी घोषित किया जाए, जो सामने वाले को कड़ी टक्कर ही केवल नहीं दे, बल्कि जीत हासिल कर सके। मतदाता अपने नेताओं के दरस का इंतजार कर रही है।

  • पटना रेल एसपी का हुआ तबादला, अरवल एसपी बनाए गए रेल एसपी, देखें सूची

    पटना रेल एसपी का हुआ तबादला, अरवल एसपी बनाए गए रेल एसपी, देखें सूची

    देवब्रत मंडल

    बिहार सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख की घोषणा होने के पहले भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस हुए फेरबदल में पटना रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना स्थानांतरित किया है। जबकि इनकी जगह अरवल जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़  मेंगनु को भेजा गया है।
    निलंबन से मुक्त पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे आदित्य कुमार को मद्य निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को हुए तबादले में कुछ और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

  • गया जिले में 29 लाख 69 हजार 435 मतदाता, जानें किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता

    गया जिले में 29 लाख 69 हजार 435 मतदाता, जानें किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता

    देवब्रत मंडल

    जिलापदधिकारी गया

    विशेष विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में 30 सितंबर को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।

    गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में 1563126 पुरुष मतदाता, 1406273 महिला मतदाता एवं 36 अन्य मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 2969435 मतदाता हैं।

    1. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 150438 है, महिला मतदाता 133549 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार गुरुआ विधानसभा में कुल 283989 मतदाता है।
    2. शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 145019 है, महिला मतदाता 132436 है एवं अन्य मतदाता 06 है। इस प्रकार शेरघाटी विधानसभा में कुल 277461 मतदाता है।
    3. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 158245 है, महिला मतदाता 142635 है एवं अन्य मतदाता 08 है। इस प्रकार इमामगंज विधानसभा में कुल 300888 मतदाता है।
    4. बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 162357 है, महिला मतदाता 146682 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार बाराचट्टी विधानसभा में कुल 309040 मतदाता है।
    5. बोधगया विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 170452 है, महिला मतदाता 154788 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार बोधगया विधानसभा में कुल 325242 मतदाता है।
    6. गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 144947 है, महिला मतदाता 133609 है एवं अन्य मतदाता 03 है। इस प्रकार गया टाउन विधानसभा में कुल 278559 मतदाता है।
    7. टिकारी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 160024 है, महिला मतदाता 139634 है एवं अन्य मतदाता 10 है। इस प्रकार टिकारी विधानसभा में कुल 299668 मतदाता है।
    8. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 146467 है, महिला मतदाता 129101 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार बेलागंज विधानसभा में कुल 275570 मतदाता है।
    9. अतरी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 160650 है, महिला मतदाता 145432 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार अतरी विधानसभा में कुल 306083 मतदाता है।
    10. वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 164527 है, महिला मतदाता 148407 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार वजीरगंज विधानसभा में कुल 312935 मतदाता है।
    11. बैठक में इन दलों के की रही मौजूदगी
    12. बैठक में आम आदमी पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के गया ज़िला अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के गया ज़िला अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड के गया ज़िला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया ज़िला अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल के गया ज़िला अध्यक्ष एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन) के गया ज़िला अध्यक्ष उपस्थित थे। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सभी 10 विधानसभा का अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची को उपलब्ध कराया गया।