Category: NATIONAL

  • डीके जैन चुने गए जेडआरयूसीसी के सदस्य, डीआरयूसीसी की बैठक में गया से जुड़ी कई सुविधाओं पर हुई चर्चा

    डीके जैन चुने गए जेडआरयूसीसी के सदस्य, डीआरयूसीसी की बैठक में गया से जुड़ी कई सुविधाओं पर हुई चर्चा

    देवब्रत मंडल

    डीके जैन

    पंडित दीनदयाल मंडल मुख्यालय में गुरुवार को डीआरयूसीसी की मीटिंग हुई। जिसमें 14 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें गया जी से चार व्यक्तियों ने भाग लिया। डीके जैन, अनूप केडिया, प्रवीण मोर और आलोक सुलतानिया ने गया की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
    बैठक के दौरान ही पूर्व मध्य रेल के जेडआरयूसीसी के एक सदस्य के लिए चुनाव हुआ। जिसमें डीके जैन चुने गए। डीके जैन को जेडयूआरसीसी का सदस्य घोषित किया गया।
    डीके जैन द्वारा अगली डीआरयूसीसी की बैठक में निम्लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किये।      

    1. गया से मुंबई हेतु प्रतिदिन इलाहाबाद होकर एक गाड़ी चलाएं इसकी मांग वर्षों से की जा रही है अभी अभी सिर्फ मुंबई मेल उपलब्ध है जिसमें रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है यहां से लाखों लोग सालों भर जाते रहते हैं इसका समय रात्रि में 11:00 बजे खोला जाए और मुंबई से भी रात्रि में 9:00 बजे के बाद खोला जाए।

    2. 12389/12390 गया चेन्नई एक्सप्रेस का रैक सप्ताह में 3 दिन बृहस्पतिवार से शनिवार तकगया में खड़ा रहता है इसके उपयोग के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा रहे हैं पहला इस ट्रेन का   एक और कोच बढ़ाए ताकि ये सप्ताह में तीन दिन हो जाए। दूसरा उपाय इसे चेन्नई से बढ़ाकर बेंगलुरु किया जाए इससे यह ट्रेन गया बेंगलुरु सर्विस देने लगेगी तीसरा इस गाड़ी के रैक का सबसे सही उपयोग होगा अगर इस गाड़ी का जबलपुर /इटारसी के लिए चलाया जाए जिसकी मांग बहुत है।

    3. 3.06563/6564 गया बैंगलोर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से इस क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गए है इसकी मांग वर्षों से की जारही थी इसका समय भी काफी अनुकूल रखी गए हे दोनों दिशाएं से समय काफी है  अच्छा हे इसका विस्तार  धनबाद तक कर दिया है हमारी मांग है। इस ट्रेन को स्थाई रूप से सालों भर चले। इसी तरह गया कोयंबटूर स्पेशल सालों भर स्थाई रूप से चलाने की मांग रखी गई।

    4. श्री जैन ने बताया कि उन्होंने सियालदाह बीकानेर 12259/12260 दुरंतो एक्सप्रेस के बारे में बताया कि इसका स्टॉपेज धनबाद के बाद मुगलसराय में था, परंतु अब इसका स्टॉपेज कोडरमा में भी दिए गया है।  जबकि इसके गया में ठहराव दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए गया जंक्शन पर भी देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन गया के लिए काफी उपयोगी है तथा गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। साथ ही तीर्थ क्षेत्र भी है। यहां इस इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    डीआरएम ने दिया आश्वासन, बताई समस्या

    श्री जैन ने कहा कि डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि गया में समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। परंतु गया में अतिरिक्त पिट लाइन नहीं रहने के कारण नहीं ट्रेन नहीं खोली जा सकती है। उन्होंने दुरंतो के ठहराव का प्रयास करने की बात कही है।

  • डीके जैन चुने गए जेडयूआरसीसी के सदस्य, डीआरसीसीयू की बैठक में गया से जुड़ी कई सुविधाओं पर हुई चर्चा

    डीके जैन चुने गए जेडयूआरसीसी के सदस्य, डीआरसीसीयू की बैठक में गया से जुड़ी कई सुविधाओं पर हुई चर्चा

  • जीवित मां को मृत घोषित करने वाला पुत्र दिलीप माफीनामा लिख कर दिया, कहा- मां जिंदा है, मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं

    जीवित मां को मृत घोषित करने वाला पुत्र दिलीप माफीनामा लिख कर दिया, कहा- मां जिंदा है, मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं

    देवब्रत मंडल

    जीवित मां को मृत घोषित करने वाला पुत्र दिलीप

    स्वयं को कानून की चंगुल में फंसते देख दिलीप कुमार अब कह रहा है कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तनावग्रस्त होने के कारण हमने अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया हूं। मेरी मां जीवित है। जो मृत्यु प्रमाण पत्र हमने बनवाया है कि मेरी मां मीणा देवी की मृत्यु हो चुकी है, उसे रद्द कर दिया जाए।

    वार्ड पार्षद समेत अन्य की भूमिका संदेह के घेरे में

    इस फर्जीवाड़े के खेल में सहयोगी बने वार्ड पार्षद की भूमिका भी संदेह के घेरे में नजर आ रहा है। जिन्होंने इस फर्जीवाड़े के खेल में कभी लिख कर दे चुकी थीं कि गोसाईबाग, गुरुद्वारा रोड के रहने वाले दिलीप कुमार की मां की मृत्यु 28.02.2024 को उनके घर पर(गोसाईबाग स्थित आवास) में हो गई थी। जिसे मैं वर्षों से जानती और पहचानता हूं। वार्ड पार्षद अधिसूचक होते हैं तो इन्होंने कैसे प्रमाणित कर दिया था कि मीणा देवी की मृत्यु हो चुकी है।

    मामला उलझा कर अब बेटा सुलझाने के लिए आगे आया

    दिलीप कुमार ने साजिश रची थी कि मां के नाम से गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग मोहल्ला स्थित मां मीणा देवी के नाम से मकान को अपने नाम करा लूं ताकि इस संपत्ति का वह मालिक बन जाए। इस साजिश रचने के पीछे और अंजाम तक पहुंचाने में कई लोगों ने दिलीप कुमार को मदद पहुंचाई। पहले तो खुद दिलीप ने कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष झूठी शपथ ली कि मेरी माँ की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नगर निगम के रजिस्ट्रार से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अनुरोध पत्र लिखा। इसके बाद मामला प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के पास पहुंचा। जिन्होंने कर्मचारी धीरेंद्र के रिपोर्ट पर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा की।

    इस फर्जीवाड़े में दिलीप का ससुर भी है शामिल

    झूठी गवाही देने वाले शंकर प्रसाद

    हद तो यहां पार कर दिया दिलीप ने की अपनी जीवित मां को मृत घोषित करने के लिए दो लोगों की गवाही दिलवाई। जिसमें एक गवाह शंकर प्रसाद बने, दूसरे गवाह बाबूलाल। गवाही देने वाले शंकर प्रसाद के बारे में जब magadhlive की टीम ने पड़ताल की तो ये बात सामने आई कि शंकर प्रसाद दिलीप कुमार की पत्नी के पिता हैं। यानी इस साजिश में दिलीप की पत्नी और ससुर भी शामिल थे। और जब वार्ड पार्षद जो कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के अधिसूचक की हैसियत(दायित्व/कर्तव्य) रखते हैं तो इन्होंने भी बगैर पड़ताल किए दिलीप कुमार का आंख बंद कर साथ दिए और लिखकर दे दीं कि दिलीप कुमार की मां की मृत्यु हो चुकी है।

    मीणा देवी झारखंड में रहती हैं, कभी कभार ही गया जी आती है

    इसी मकान पर बेटे दिलीप की कुदृष्टि

    मीणा देवी जो कि इस फर्जीवाड़े की शिकार हुई हैं। वो झारखंड के रांची धुर्वा में रहती हैं। कभी कभार ही गयाजी के गुरुद्वारा रोड स्थित गोसाईबाग मोहल्ले के अपने आवास पर रहने के लिए आया जाया करती हैं। जब इन्हें पता चला कि उनके नाम घर को उनके बेटे दिलीप कुमार अपने नाम से कराने के लिए मुझे मृत घोषित कर दिया है तो कुछ दिन पहले गया जी आईं और इस सारे फर्जीवाड़े की बात लोक सूचना अधिकारी के पास लिखित रूप में दीं। तब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इसके बाद इस फर्जीवाड़े में शामिल सारे लोगों के हाथ पांव फूलने लगे।

    कई दिनों से भागे फिर रहा दिलीप पत्नी के संग हाजिर हुआ

    घर में ताला लगाकर दिलीप पूरे परिवार के साथ इधर उधर भागा फिर रहा था। सूचना है कि पुलिस भी गोसाईबाग स्थित मीणा देवी के घर पर दिलीप को खोजने गई थी। उस दिन वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि(पति) के एक कोई भाई पुलिस के सामने उपस्थित हुआ था। जिससे और आसपास के लोगों से दिलीप के बारे में पता लगाने के लिए कहा था। इसके बाद दिलीप कुमार पर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि ने दवाब बनाया तब बुधवार को उप नगर आयुक्त शशिकांत के समक्ष दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

    उपनगर आयुक्त ने कहा-प्रमाणपत्र रद्द किया जाएगा

    उप नगर आयुक्त शशिकांत ने बताया कि बुधवार को दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और वार्ड नं 17 के प्रतिनिधि उनके पास आए। उन्होंने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि के प्रयास किया तब दिलीप कुमार और उनकी पत्नी उनके समक्ष पेश हुए। उपनगर आयुक्त शशिकांत ने बताया कि दिलीप की पत्नी ने बताया कि पति की मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कुछ दवा और चिकित्सक के पुर्जे दिखाईं है। कहा है मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने के कारण मां मीणा देवी का गलत तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। जिसे रद्द(कैंसिल) करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि निगम कार्यालय में या किसी पदाधिकारी को मीणा देवी के द्वारा किसी तरह का आवेदन पत्र नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार ने अपने द्वारा की गई गलती के लिए माफीनामा कबूल कर लिया है तो मीणा देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    … और अंत में

    क्या इस गुनाह को कबूल करने के बाद केवल मृत्यु प्रमाण पत्र ही रद्द किया जाएगा। जिन जिन लोगों ने दिलीप कुमार को इस फर्जीवाड़े में में खुलकर साथ दिया, उसके लिए नगर निगम के पदाधिकारी या प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के पास कोई अधिकार नहीं कि इस मामले में कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाएं। ताकि भविष्य में कोई और ऐसी गलती करने से पहले सोचे कि ऐसा करने पर क़ानूनन सजा मिल सकती है।

  • सीबीआई व एसीबी की 17 सदस्यीय टीम ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा, किया गया सस्पेंड

    सीबीआई व एसीबी की 17 सदस्यीय टीम ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा, किया गया सस्पेंड

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    नई दिल्ली जंक्शन पर अजमेरी गेट के पास पार्सल कार्यालय के निकट सीबीआई, एसीबी, नई दिल्ली की 17 सदस्यीय टीम ने डिप्टी एसपी एच. सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट, नई दिल्ली के कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। जब इस घटना की जानकारी अरपीएफ के अधिकारियों को मिली तो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    मुख्य विवरण

    • कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
    • उनके विरुद्ध केस क्रमांक RC‑DAI‑2025‑A‑0066 के तहत धारा 61(2) BNS, 2023 तथा धारा 7 of PC Act, 1988 (2018 संशोधन) के अंतर्गत दर्ज किया गया।
    • टीम इंचार्ज एच. सुरेश कुमार ने अधिकारी को बताया कि कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते समय ही गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    • कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    पृष्ठभूमि

    दिल्ली जंक्शन पर रहे एक विश्वसनीय सूत्र ने magadhlive को बताया कि पार्सल कार्यालय सहित अन्य स्थानों से अवैध वसूली का काम पुष्पेन्द्र सिंह काफी समय से कर रहा था। विशेष कर लीज पर आने वाले विभिन्न ट्रेनों के सामान को बराबर जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा था। जब व्यापारी परेशान हो गए तो इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो से की गई। इसके बाद टीम ने कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों 15 हजार रुपए लेते हुए दबोच लिया।

    और भी कई आएंगे जांच की जद में

    सीबीआई‑एसीबी की इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा बल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बल मिला है। इस घटना की जांच की आंच दूर तक जा सकती है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और आश्चर्यजनक जांचें जारी रहेंगी।

    परिणाम

    निलंबित कॉन्स्टेबल के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

    खबर में शामिल सभी तथ्य आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त किए गए हैं।

  • गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर सब्जी वाले से पैसा लेता शख़्स

    गया जंक्शन पर अवैध वसूली की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को निर्देश दिया गया है।

    मामला हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है

    बुधवार को दोपहर बाद गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर 07 पर 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस आने के बाद इसके स्लीपर कोच से सब्जियों के कई बोरे प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इसके बाद एक व्यक्ति सब्जी वाले के पास पहुंच जाता है। जिसे सब्जी वाले बोरे से निकाल कर उस व्यक्ति को देता है। साथ ही सब्जी वाले से रुपये भी ऐंठता है।

    एक नहीं कई कोच में लाई गई थी सब्जियां

    इस ट्रेन के स्लीपर कोच के कई डिब्बे में सब्जियों के पैकेट लदे हुए थे। अब तो यह वाणिज्य विभाग के लिए जांच के विषय है कि आखिर इतनी मात्रा में सब्जियां किस स्टेशन पर लादी गई थी और यदि लोड किया गया था तो इसकी बुकिंग कराई गई थी या नहीं। सूत्र बताते हैं कि ये तो एक बानगी है। हर दिन गया जंक्शन पर बिना बुकिंग के सब्जियां लोड और अनलोडिंग किया जाता है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा शख़्स पहले भी पकड़ा गया था

    जिस व्यक्ति द्वारा सब्जियों के सौदागर से रुपये लिया जा रहा था, उसकी पहचान बीरेंद्र सिंह के रूप में कुछ लोगों ने की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कि ये वही बीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति है जिसे कभी फर्जी टीटीई के रूप में नवादा जिले के रेलयात्री से जबरन रुपये ऐंठने के मामले में पकड़ा गया था। जिसका वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    रेल मंत्रालय ने @RPF India को टैग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा

    इधर, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए @RPF India को टैग करते इस मामले को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के पास भेजते हुए बताया कि इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है।

    इन ट्रेनों में भी गया जंक्शन से बगैर बुकिंग भेजी जाती है सब्जियां

    इस 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के अलावा 12988 अजमेर-सियालदाह, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से हर दिन भारी मात्रा में हरी सब्जियां बगैर पार्सल कार्यालय में बुकिंग के भेजी जाती है। सूत्र बताते हैं कि आरआरआई कार्यालय के समीप पानी टंकी के पास रेल परिसर में वाहनों से हरी सब्जियां लाई जाती है और उसे ट्रेनों में बिना बुकिंग के लादे जाते हैं।

    इस अवैध धंधे का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है

    इस प्रकार के अवैध रूप से धंधे करने वाले लोगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क गया जंक्शन पर काम करता है। जिससे प्रतिदिन अवैध उगाही की बात सूत्र बताते हैं। यह एक संपोषित नेटवर्क है। जिसके पीछे कई ऐसे चेहरे हैं, जो गया जंक्शन पर सुबह, दोपहर और शाम को नजर आते हैं।

  • रेलयात्रा के दौरान कहीं आप भी ऐसी गलती तो नहीं करते, यदि करते हैं तो फिर आप गया के रमाकांत की तरह…

    रेलयात्रा के दौरान कहीं आप भी ऐसी गलती तो नहीं करते, यदि करते हैं तो फिर आप गया के रमाकांत की तरह…

    25 नवंबर को हावड़ा‑गया बंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 22303 अप) के कोच C‑5, बर्थ 78 पर यात्रा कर रहे रामाकांत कुमार (ग्राम मूसे, थाना खिजरसराय, गया) कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए और उनका सामान जो कोच में था वो गया जंक्शन चला गया। गलती उन्होंने यह की थी कि उन्हें शायद यह पता नहीं होगा कि वंदे भारत ट्रेन के कोच ऑटोमेटिक सिस्टम से खुलते और बंद होते हैं। ट्रेन जब खुलने लगती है तो गेट स्वतः ही बंद हो जाते हैं। 

    139 पर कॉल कर इसकी सूचना दी

    यही हुआ। रामाकांत चिप्स खरीदने के लिए कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतरे और निर्धारित समय के बाद ट्रेन खुल गई। वे प्लेटफॉर्म पर ही रह गए और उनके सामान कोच में छूट गए। इसके बाद उन्होंने रेल मदद के लिए 139 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद जब ट्रेन गया जंक्शन पर रुकी तो आरपीएफ ने उनके सामान को सुरक्षित रख लिया। जब वे आरपीएफ पोस्ट पहुंचे तो उन्हें उनके सामान सुपुर्द कर दिए गए।

    यात्री को छूट गए सामान सुपुर्द करते आरपीएफ

    चिप्स खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे

    रामाकांत ने बताया कि वह कोडरमा स्टेशन पर चिप्स खरीदने के लिये उतर गए थे। गाड़ी का गेट बंद हो गया। ट्रेन रवाना हो गई। जिसके कारण वह ट्रेन पकड़ने से चूक गए और उनका सफ़ेद थैला, जिसमें एक लेडीज साल, कोर्ट पैंट और कुछ मिठाइयाँ थीं, उसी सीट पर रह गया।

    गया जंक्शन पर आरपीएफ ने अटेंड किया ट्रेन

    गया स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट गया के सउनि खुर्शीद खां ने सूचना पर कोच C‑5 को अटेंड किया और बैग बरामद किया। शिकायतकर्ता ने दस्तावेज़ प्रस्तुत कर बैग की पहचान की। सभी सामान सुरक्षित पाए गए। उपनिरीक्षक जावेद इकबाल ने बैग को यात्री को सौंप दिया। बैग और उसमें रहे सामान की की अनुमानित कीमत ₹ 4,000 बताई गई।

    यात्रियों के लिए संदेश

    • स्टेशन पर उतरते समय हमेशा अपना सामान हाथ में रखें।
    • यदि ट्रेन के प्रस्थान में देर या गेट बंद हो, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या आरपीएफ को सूचित करें।
    • गुमशुदा वस्तु की सूचना समय पर दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    यह कार्रवाई ऑपरेशन अमानत के तहत की गई, जिससे यात्रियों का विश्वास बढ़ा और रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश मिला।

  • गया जंक्शन का पुनर्विकास: तोड़ दिया जा सकता हैं भारत सेवाश्रम संघ का यह कार्यालय भवन

    गया जंक्शन का पुनर्विकास: तोड़ दिया जा सकता हैं भारत सेवाश्रम संघ का यह कार्यालय भवन

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर जारी निर्माण कार्य

    गया जंक्शन विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश करने का कार्य चल रहा है। इस बीच खबर ये आई है कि गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 1924 ई. से संचालित भारत सेवाश्रम संघ के इस कार्यालय भवन को तोड़ दिया जाएगा और यह कार्यालय स्टेशन के किसी अन्य हिस्से में फिर से संचालित किया जायेगा।

    सहायक मंडल अभियंता के साथ हुई वार्ता

    गया जंक्शन के सहायक मंडल अभियंता(ADEN) ऋषिकेश मीणा के साथ संघ के स्थानीय प्राधिकार हरि पद की बैठक शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बताया गया कि श्री मीणा ने स्टेशन के विकास कार्य को जल्द पूरा करने के लिए इस भवन को तोड दिए जाने की बात कही है। इस बात की जानकारी अब संघ के प्रधान को बता दिया गया है।

    कई सालों से किराया भी बकाया चला आ रहा

    रेलवे सूत्रों ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ का कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहा है, उसका किराया भी वर्षों से बकाया चला आ रहा है। इस बात पर जब चर्चा हुई तो सहायक मंडल अभियंता ने संघ के स्थानीय प्राधिकार को पूरे कागजात के साथ डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक(सीनियर डीसीएम) के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। संभावना है कि सोमवार को संघ से जुड़े लोग सीनियर डीसीएम से मिलने जाएंगे।

    एक सौ साल से संचालित है भारत सेवाश्रम संघ

    जैसा कि बताया गया है कि गया जंक्शन के बाहरी परिसर में संचालित भारत सेवाश्रम का कार्यालय काफी सालों से है। जब गया जंक्शन पूर्वी रेलवे अंतर्गत दानापुर मंडल के अधीन था, तब से यह कार्यालय संचालित है। भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना 1924 ई. हुई थी। गया जी में इसका मुख्य कार्यालय सह आश्रम स्वराजपुरी रोड में है। जहां से इस संघ की सारी गतिविधियां संचालित होती है और इसका प्रधान कार्यालय पश्चिम बंगाल में है।

    कार्यालय भवन के पास बनाया जा रहा पाथवे

    गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को 2026 तक पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। इसे लेकर यहां पर पाथवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस क्रम में इस कार्यालय के भवन को तोड़ना जरूरी हो रहा है। जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया के तहत इसे यहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की बात चल रही है। आने वाले दिनों में यह भवन यहां नहीं रहेगा।

  • रेलवे में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला, अभी भी लाखों के माल व एक मुंशी गायब

    रेलवे में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला, अभी भी लाखों के माल व एक मुंशी गायब

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रोड अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य में रेल की संपत्ति की चोरी का खुलासा हो गया है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट magadhlive news को हाथ लगी है। पूरा मामला रफ़ीगंज में रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के लोहे की चोरी से संबंधित है। आरपीएफ की टीम ने दिल्ली के एक फर्म के मुंशी को तो रंगे हाथों पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन इस अपराध में शामिल एक और मुंशी फरार चल रहा है। वहीं चोरी गए लाखों के माल अभी भी बरामद नहीं हो सका है। इस बडे पैमाने पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आरपीएफ की टीम लगी हुई है।

    अनुबंध समाप्ति के बाद लोहे को अनाधिकृत रूप से बेचा गया

    संक्षेप में कहें तो रेलवे द्वारा भुगतान किए गए 48 मीट्रिक टन लोहे को अनुबंध समाप्त होने के बाद अनधिकृत रूप से बेचा गया। RPF ने मौके पर कार्रवाई कर 27 MT बरामद कर ली, 15 MT अभी भी गायब है, और मुख्य आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली गई है।

    आरपीएफ के आईजी के आने की सूचना

    सूत्रों की मानें तो पूर्व मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार रविवार यानि 23 नवंबर को डीडीयू मंडल में आ सकते हैं। जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस दौरान रेल आईजी श्री कुमार गया जंक्शन भी आएंगे। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।

    1. घटना का पृष्ठभूमि
    • तारीख‑समय : 19 नवंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
    • सूचना देने वाला : दीपक कुमार गुप्ता (IOW/कंस्ट्रक्शन/डेहरी‑ऑन‑सोन)
    • स्थान : रेलवे गेट 21/C, रफ़ीगंज‑देवराेड स्टेशन के बीच, किलोमीटर पोल 513/4‑513/6 के आसपास
    1. क्या हुआ है?
      रफ़ीगंज‑देवराेड के बीच बन रहे रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के निर्माण में उपयोग होने वाली प्रोटेक्शन प्लेट और बीम (लगभग 48 मीट्रिक टन लोहे) को कंपनी M/S Brijesh Kumar Agarwal को भुगतान किया गया था। यह लोहा रेलवे की संपत्ति माना जाता है।
    • 30 जून 2025 को अनुबंध समाप्त (टर्मिनेट) कर दिया गया, इसलिए कंपनी को अब इस लोहे पर अधिकार नहीं था।
    • टर्मिनेशन के बाद, ZETWERK नाम की पेटी‑कॉन्ट्रैक्टर कंपनी ने इस लोहे को HUDA ENTERPRISES को ऑक्शन में बेच दिया।
    1. चोरी की प्रक्रिया
    • शिव कुमार (29 वर्ष, मुंशी, HUDA ENTERPRISES, दिल्ली) ने गैस कटर से इस लोहे को काट‑कर ट्रक में लाने की कोशिश की।
    • सूचना मिलने पर रफ़ीगंज RPF पोस्ट के उप‑निरीक्षक इंदल कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर शिव कुमार को रंग‑ए‑हाथ पकड़ा।
    1. बरामद एवं बक़ी माल
      विवरण मात्रा टिप्पणी
      कुल अनुमानित लोहा 48 MT रेलवे की मूल संपत्ति
      बरामद किया गया 27.376 MT प्लेट और बीम के टुकड़े
      अभी भी गायब 14.776 MT अनुमानित मूल्य ≈ ₹ 12,64,560 का हिस्सा
      अनुमानित कुल मूल्य ₹ 12,64,560 स्क्रैप मूल्य के आधार पर
    • बरामद माल को 21 नवंबर 2025 को वजन कर पोस्ट‑मालखाने में रखा जाएगा।
    1. कानूनी कार्रवाई
    • FIR 02/2025 : 20 नवंबर 2025 को रफ़ीगंज RPF पोस्ट में दर्ज।
    • धारा : 3, रेल संपत्ति (अवैध कब्ज़ा) अधिनियम 1966 (संशोधन 2012)।
    • गिरफ़्तार : शिव कुमार (मुंशी, HUDA ENTERPRISES) – हिरासत में।
    • फरार : अनिल कुमार यादव (ZETWERK का मुंशी) – अभी तक पकड़ा नहीं गया।
    1. शामिल प्रमुख लोग व कंपनियाँ
    2. दीपक कुमार गुप्ता – IO (इन्फ़ॉर्मेशन ऑफ़िसर) / कंस्ट्रक्शन, डेहरी‑ऑन‑सोन (सूचना देने वाला)
    3. M/S Brijesh Kumar Agarwal – मूल कॉन्ट्रैक्टर, 30 जून 2025 को टर्मिनेट
    4. ZETWERK – पेटी‑कॉन्ट्रैक्टर, लोहे को ऑक्शन में बेचा
    5. HUDA ENTERPRISES – खरीदार, शिव कुमार इस कंपनी में मुंशी के तौर पर काम करता है
    6. शिव कुमार – मुख्य आरोपी, गैस कटर से लोहे को काट रहा था
    7. अनिल कुमार यादव – ZETWERK का मुंशी, फरार
    8. इंदल कुमार – उप‑निरीक्षक, रफ़ीगंज RPF पोस्ट (पहला अधिकारी)
    9. राम विलास राम – निरीक्षक, अतिरिक्त कार्यभार (रफ़ीगंज)
    10. चन्दन कुमार – निरीक्षक, अपराध आसूचना शाखा, गया
    11. आगे की प्रक्रिया
    • जांच : रफ़ीगंज RPF के निरीक्षक राम सुमेर द्वारा जारी।
    • प्रमाण : बरामद लोहे का वजन और पहचान करने के लिए IO कंस्ट्रक्शन से दस्तावेज़ माँगे गए।
    • साक्ष्य : स्थानीय गार्ड सुरेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले एक ट्रक में लोहा ले जाया गया था।
  • रेलवे की लाखों की संपत्ति के साथ पकड़ा गया यूपी का एक व्यक्ति, भेजा गया जेल, रेल में हलचल

    रेलवे की लाखों की संपत्ति के साथ पकड़ा गया यूपी का एक व्यक्ति, भेजा गया जेल, रेल में हलचल

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    पूर्व मध्य रेल के एक वरिष्ठ अभियंता की सीबीआई के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद डीडीयू मंडल में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच खबर आई कि एक व्यक्ति को करीब 12 लाख रुपए से अधिक के रेलवे की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    मामला डीडीयू मंडल के रफीगंज से जुड़ा

    विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गया जंक्शन के रेलवे कोर्ट में आरोपी को रफीगंज आरपीएफ पोस्ट द्वारा रिमांड के लिए भेजा गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

    12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है

    आरपीएफ के पदाधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर इतना ही बताया कि आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त हुई है। जो कि एक पुल निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है।

    यूपी का रहनेवाला है गिरफ्तार आरोपी

    बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। जिसके पास से लोहे बरामद हुए हैं। जो किसी पुल के निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। जिसकी कीमत रेलवे ने 12 लाख रुपये से अधिक आंकी है।

    रफीगंज पोस्ट में मामला हुआ दर्ज

    इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रफीगंज में 2/2025 दर्ज कर आरोपी को गया के रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस सम्बंध में 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है।

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक फोन का जवाब नहीं दिए

    इस संबंध में रफीगंज आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर से अधिकृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन उधर से कोई प्रत्युत्तर नहीं मिल सका। सूत्र ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। जबकि विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू है।