गया जिले के 230 गया शहर विस क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को गया कॉलेज, गया में होने जा रहे मतगणना के दौरान गड़बड़ियों की आशंका जताई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट के जरिए इस बात की आशंका जताई है कि सत्तापक्ष के कुछ लोगों के प्रभाव के कारण मतगणना में गड़बड़ी की जा सकती है।
मतदाताओं के प्रति जताया आभार, जीत की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा है कि हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया है। फिर भी उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने गया शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे चुनाव जीत रहे हैं।
लोगों से मतगणना स्थल के आसपास रहने की अपील
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे सभी मतगणना केंद्र के बाहर (निर्धारित स्थल पर) मौजूद रहें ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका भी नजर आती है तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए आप उनका साथ दें।
मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच
बता दें कि 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार से है। डॉ प्रेम कुमार लगातार आठ बार इस सीट से जीतते हुए आ रहे हैं और इस बार वे नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं।
गया जिले में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं
मालूम हो कि गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था और 14 नवंबर को मतगणना होगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक गया कॉलेज, गया है और दूसरा बाजार समिति, चंदौती में है।
चेन्नई स्थित उनके आवास पर कुष्ठ रोगियों के हितों को लेकर हुई लंबी बातचीत
गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा(पदमा) वेंकटरमन से मुलाकात कर पूरे देश में कुष्ठ रोगियों के कल्याण को लेकर लंबी बातचीत की है। डॉ. मंडल बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जो चेन्नई जाकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन से मिलने उनके आवास पर गए थे। डॉ. मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा से कुष्ठ रोगियों के साथ अपृश्यता (छुआछूत) और उनकी समस्याओं पर उनकी लंबी बातचीत हुई है। इसके बाद उन्होंने इस कार्य में अपनी तरफ से बढ़-चढ़कर सहयोग करने का भरोसा दिलाई हैं।
पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री श्रीमती पदमा की संप्रति
श्रीमती पद्मा ग्लोबल कैंसर कंसर्न की ट्रस्टी, वीमेन इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष, गांधी पीस फाउंडेशन, चेन्नई की संरक्षक, रेजिंग स्टार आउटरीच संस्था की चेयरमैन, नेशनल फोरम की सलाहकार, गणोदय पुनर्वास एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ साथ श्रीनिवासा गांधी निलायम संस्था की उपाध्यक्ष भी हैं। सबसे बड़ी बात है कि श्रीमती पद्मा कुष्ठ रोगियों के लिए काफी कुछ कर रही हैं।
कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मावती से मिलकर उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को आज समाज की मुख्यधारा में साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी कह चुका है कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन समाज में इनके प्रति गलत अवधारणा आज भी बनी हुई है। सभ्य समाज में रहने वाले बड़े बड़े पदों पर आसीन लोग भी कुष्ठ रोगियों को हीन भावना से देखते हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे कुष्ठ रोगियों और इनके परिवार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। श्री मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा ने उनकी बातों से सहमति जताई है कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए होटलों और बंद कमरों में इस पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है बल्कि गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार के अलावा जिला प्रशासन एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।
कुष्ठ रोगियों के साथ सामूहिक भोज करने से लोग होंगे जागरूक
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा इन्हें(कुष्ठ रोगियों को) साथ लेकर सामूहिक भोज आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक दूरियों को मिटाना होगा। जगह जगह जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करने की जरूरत है। तब कहीं जाकर हाशिये पर जीवन व्यतीत कर रहे कुष्ठ रोगियों का कल्याण संभव है।
कुष्ठ रोगियों के पेंशन में असमानता, आंध्र प्रदेश की तर्ज पर देने की मांग
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के विचारों को लेकर देशवासियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन इन कुष्ठ रोगियों के पेंशन अलग अलग राज्यों में विभिन्नता, असमानता देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में कुष्ठ रोगियों को छह हजार रुपए मासिक पेंशन दिया जाता है। जबकि बिहार में 15 सौ रुपए, झारखंड में एक हजार, उत्तर प्रदेश में 35 सौ, चेन्नई में एक हजार, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में दो सौ रुपये पेंशन दिया जाता है जबकि पश्चिम बंगाल में यह राशि एक हजार रुपए है। श्री मंडल ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश के कुष्ठ रोगियों को एक समान छः हजार रुपए मासिक पेंशन की राशि देने की मांग की है।
आंदोलन में साथ देने का श्रीमती पद्मा ने दिया आश्वासन
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन ने उनकी मांगों का समर्थन किया है और समरूपता के दृष्टिकोण से उनके भविष्य के आंदोलन में साथ देने की बात कहीं हैं। डॉ मंडल ने बताया कि पहले राज्यों में और इसके बाद दिल्ली में बापू की समाधि स्थल के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।
पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री और डॉ. मंडल एक दूसरे की सेवा से हुए प्रभावित
श्रीमती पद्मा ने जब जाना कि बिहार के गया के रहने वाले पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री मंडल कुष्ठ रोगियों के घाव पर मरहमपट्टी किया करते हैं। उनके हाथों बने भोजन किया करते हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं तो ये सारी बातें जानकर उन्हें काफी खुशी हुई। इनसे वे काफी प्रभावित हुईं। श्री मंडल अबतक कई राज्यों में जाकर वहां के कुष्ठ आश्रम व अस्पताल में रह रहे मरीजों से मिल चुके हैं। उनकी समस्याओं को समझने और सुनने के बाद वहां की सरकार और राज्यपाल से मिलकर इनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। यहां तक कि कुष्ठ रोगियों की मृत्यु के पश्चात उनके दाह संस्कार में भी शरीक होते हैं। वहीं डॉ मंडल ने कहा कि श्रीमती पद्मा इतने बड़े घर से आने वाली हैं और जब उन्हें पता चला कि कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगी हुई हैं तो इनसे मिलने की इच्छा हुई। मिलकर और इनके कार्यों को देखने के बाद इनसे प्रेरणा लेकर बिहार लौट रहे हैं।

गया जंक्शन पर रविवार को ट्रेन नंबर 12365 पटना रांची जन शताब्दी के कोच D-15 से गिरे यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गैप में फंस जाने के कारण हो गई। जब इस घटना की जानकारी डिप्टी एसएस को ट्रेन के चालक ने दी तो मौके पर आरपीएफ एवं रेलकर्मी पहुंच गए।
पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस के थे यात्री
बताया गया कि 09 नवंबर की सुबह को 12365 अप पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब 07.58 बजे गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर आई थी। निर्धारित ठहराव के बाद 08.19 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान कर रही थी। इसी बीच ट्रेन मैनेजर एस.के. सरकार प्रेसर ड्रॉप(वैक्यूम) कर दिया। जिन्होंने डिप्टी एसएस को सूचना दी कि एक व्यक्ति कोच D-15 और प्लेटफार्म 06 के गैप में फंस गया है। जिसके कारण ट्रेन नहीं बढ़ रही है। सूचना के बाद आरपीएफ के पदाधिकारी, टीआई विजय पांडेय, एसएस घटनास्थल पर पहुंचे।
प्लेटफॉर्म को काटकर निकाली गई यात्री की लाश
स्थिति ऐसी थी कि बगैर प्लेटफॉर्म को काटे(तोड़े) व्यक्ति को निकाल पाना मुश्किल था। इसके बाद प्लेटफॉर्म तुड़वा कर व्यक्ति को निकाला गया। इसी बीच रेलवे के डॉक्टर भी आ गए थे। जिन्होंने यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन समय 09:19 में खुली। करीब एक घंटा बिलंब से ट्रेन गया जंक्शन से रवाना हुई।
गया जी के बंगला स्थान मोहल्ले के रहने वाले थे यात्री
मृत यात्री की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ पिंकू पिता कामता प्रसाद पता बंगला स्थान थाना कोतवाली जिला गया बताया गया। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद आगे की कार्रवाही की गई।
पूरे घटनाक्रम के दौरान ये सभी रेलकर्मी रहे उपस्थित
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ के प्रधान आरक्षी बृजेश कुमार, आरक्षी कमलेश कुमार (RPSF), धर्मवीर सिंह (RPSF), राजेंद्र प्रसाद सबइंस्पेक्टर, डिप्टी एस एस जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहकर कार्रवाही पूरी की।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी शुक्रवार को डीडीयू मंडल में रेल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एडीजी रेलवे उत्तर प्रदेश पुलिस प्रकाश डी. ने डीआरएम डीडीयू उदय सिंह मीना और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के साथ रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई:
रेलवे सुरक्षा: बैठक में रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, और रेलवे अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम: बैठक में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई। इसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय: बैठक में जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसमें दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने और संयुक्त अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
रेलवे अपराध रोकथाम: बैठक में रेलवे अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल के आसूचना शाखा के एक सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल अंतरविभागीय परीक्षा के दौरान आपस में बात करते हुए पकड़े गए हैं। इन दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान एक दूसरे के साथ बात करने के कारण परीक्षा देने से रोक दिया गया और केंद्र से बाहर कर दिया गया।
मामला अंतर्विभागीय प्रोन्नति के लिए परीक्षा से जुड़ा
मामला अंतर्विभागीय प्रोन्नति परीक्षा से जुड़ा हुआ बताया गया है। इस संबंध में केंद्र के वीक्षक ने वरीय अधिकारी को अवगत कराया है। बताया गया कि 05.11.2025 को पूर्व मध्य रेलवे में उपनिरीक्षक (S I) अंडर-72 के पद पर चयन हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र ईसीआरएसएसएस, खगौल, दानापुर, पटना में आयोजित की गई थी।
बातें करते हुए गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में हुईकैद
इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अनिल कुमार चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ/सीआईबी/गया, जिनका रॉल नंबर (अनुक्रमांक-10392) और दीपक कुमार ओझा, कांस्टेबल, आरपीएफ/सीआईबी/गया, जिनका रॉल नंबर (अनुक्रमांक-10393) है को परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-11 में लगे सीसीटीवी कैमरे में आपस में बात करते हुए देखा गया।
वीक्षक ने नोडल अधिकारी को सौंप दी है रिपोर्ट
पारदर्शिता बनाए रखने के परीक्षा संचालन कराने वाले अधिकारियों ने केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा रखे थे। जिसका मोनेटरिंग कंट्रोल रूम में किया जा रहा था। जिसके माध्यम से दोनों को बातें करते हुए देखते ही दोनों अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा देने से रोक दिया गया और कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।
दोनों अभ्यर्थियों ने उत्तर कर दिया है प्रस्तुत
सूत्रों की मानें तो इन दोनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा समाप्त होने पर अपने उत्तर प्रस्तुत कर दिए हैं। बताया गया कि उपनिरीक्षक/जय शंकर यादव, आरपीएफ पोस्ट नौगछिया, सोनपुर मंडल, पूर्व मध्य रेलवे को उक्त कक्ष में निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। बता दें कि हाल ही में नौगछिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक को निगरानी विभाग ने पकड़ा था।
29 अक्टूबर को भीड़ नियंत्रण एवं ट्रेन पासिंग के लिए ड्यूटी पर तैनात रेसुब के सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के नीचे आई एक महिला की जान बचा लिया। इसके लिए महिला ने आरपीएफ के प्रति अपना आभार जताया है। आरपीएफ पोस्ट धनबाद के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में पोस्ट तथा सीआईबी के अधिकारी व स्टाफ तैनात थे। लाउड हेलर एवं सुरक्षा उपकरणों के साथ यात्रियों को जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान समय करीब रात के 22:50 बजे ट्रेन संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर प्लेसमेंट हेतु आई। अत्यधिक भीड़ के कारण चलती ट्रेन में एक महिला गेट के हैंडल को पकड़ने का प्रयास की तथा इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गई। तत्काल ड्यूटी में तैनात उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह के द्वारा उक्त महिला का दोनों हाथ पकड़कर उसके शरीर को सीधा किया गया तथा रॉलिंग होने से रोक लिया। उन्होंने एक झटके में महिला को ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच से बाहर निकाल लिया। गाड़ी रुकने के उपरांत महिला को सुरक्षित ट्रेन के जनरल कोच में सीट दिलाकर बिठाया गया। बाद में उक्त महिला ने पूछने पर अपना नाम रिंकी देवी, उम्र-करीब 40 वर्ष, पता धनबाद बताई। जिन्होंने बताया कि उसे आरा जाना है, जिसके लिए धनबाद से पटना जाने हेतु गंगा दामोदर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए अपने परिवार के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन आए थे। ट्रेन प्लेस होने के समय प्लेटफार्म संख्या 02 पर मेरा संतुलन बिगड़ गया तथा ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में नीचे ट्रैक पर आ गई। महिला ने कहा कि सर नहीं होते तो मेरी जान चली गई होती। आरपीएफ के जीवन रक्षा के कार्य के लिए वहां उपस्थित सभी यात्रियों के द्वारा बहुत धन्यवाद व सराहना की।
छठ पर्व के बाद यात्री वापसी के लिए गया जंक्शन पर की गई व्यवस्था का लिया जायजा
डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना बुधवार को गया जंक्शन आए। जिन्होंने छठ पर्व के बाद यात्री वापसी के लिए यहां की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गया जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमीना ने यात्री सुविधाओं, जारी विकास कार्यों, स्वच्छता, छठ पर्व के बर्द यात्रियों की संख्या(फुटफॉल) की स्थिति, ट्रेन परिचालन आदि का समग्र निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने डीडीयू मंडल की टीम द्वारा छठ पर्व के दौरान अब तक गया जंक्शन पर यात्रियों सुविधाओं, सुरक्षा आदि सहित समग्र व्यवस्थाओं को देखने के बाद कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और इसी भावना से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
महिला कोच में पुरुष यात्रियों को देख तत्काल हस्तक्षेप किया
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री मीना पहले प्लेटफार्म संख्या दो से फुट ओवर ब्रिज से होते हुए प्लेटफार्म संख्या 1 पर आए। यहां से आगे की व्यवस्था देखते हुए प्लेटफार्म 1A के अंतिम छोर तक गए। बीच रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ पुरुष यात्री प्लेटफार्म पर खड़ी मेमू ट्रेन के महिला कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षा कर्मियों को कोच की जांच करने का निर्देश दिया। महिला कोच में पुरुष यात्रियों के न चढ़ने का माइक से अनाउंसमेंट भी कराया। मंडल रेल प्रबंधक स्वयं वहीं खड़े रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
होल्डिंग एरिया को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने का निर्देश
इसके बाद डीआरएम प्लेटफार्म संख्या 1 के यात्री प्रतीक्षालय और होल्डिंग एरिया में सुविधा-व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों को हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए ताकि यात्रियों को सुखद अनुभव प्राप्त हो। गया जंक्शन से अच्छा संदेश लेकर जाएं।
हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को किया प्रेरित
मंडल रेल प्रबंधक ने होल्डिंग एरिया के पास ही स्थित यात्री सहायता बूथ का भी अवलोकन किया और वहाँ उपस्थित स्टाफ को यात्रियों को समय पर सहायता प्रदान करते रहने हेतु प्रेरित किया। वहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने M-UTS डिवाइस के माध्यम से अनारक्षित टिकटिंग की प्रक्रिया को भी देखा। उन्होंने M-UTS टिकटिंग स्टाफ को कहा कि यात्रियों की मांग पर टिकट देने के अलावा संभावित यात्रियों से स्वयं पूछते रहें कि क्या उन्हें टिकट की आवश्यकता है। पूरे निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
…और अंत में एक नजर इधर भी
दिल्ली छोर के एफओबी से जुड़ने वाली सीढ़ी संकरी
बुधवार को गया से लौटने वाले और गया को आने वाले यात्रियों को दिल्ली छोर के फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3, 4 एवं 5 पर आने जाने के वक्त काफी परेशानी हो रही थी। कारण कि इन दोनों सीढ़ियों की चौड़ाई मात्र 1.6 मीटर ही है। साथ ही फेंसिंग कर दिए जाने से इसकी चौड़ाई और कम हो गई है। भीड़ प्रबंधन से जुड़े तमाम रेलकर्मियों सहित यात्रियों ने महसूस किया कि इसकी चौड़ाई काफी कम है। एक साथ अधिकतम दो यात्री ही आना जाना कर सकते हैं। क्योंकि अधिकांश यात्री के साथ कुछ न कुछ लगेज होते हैं। जिससे इन सीढ़ियों पर भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है और प्लेटफॉर्म और एफओबी पर यात्रियों को भीड़ कम होने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
सोने का चेन, अंगूठी और मोबाईल फोन गायब, रांची में हैं सिपाही अभय कुमार सिंह पदस्थापित
एक बार फिर रेल में जहखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। कुछ दिन पहले गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में गया का एक युवक इस गिरोह का शिकार हो गया था। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं है कि दूसरी घटना हो गई। इस बार आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक सिपाही को जहाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है।
घटना के तार फिर एकबार गया जंक्शन से जुड़ रहे
फोटो:स्रोत इंटरनेट
घटना एक बार फिर गया जंक्शन से ही जुड़ रही है। पीड़ित यात्री ने बताया कि वे रांची जाने के लिए कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस से गया जंक्शन पर सवार हुए थे। जिन्हें पहले गोमो(नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन) उतरना था। यहां से फिर दूसरी ट्रेन द्वारा रांची जाना था लेकिन सफर के दौरान ही उन्हें गिरोह के सदस्यों ने बिस्किट खिलाया। इसके बाद वे बेहोश हो गए।
एक सिपाही ने पीड़ित सिपाही को मदद पहुंचाई
होश आया तो खुद को धनबाद रेलवे स्टेशन पर पाया। जहां एक सिपाही ने उन्हें रांची जाने वाले बस का टिकट खुद के पैसे से कटा दिया और नकद दो सौ रुपये भी उन्होंने दी।
पीड़ित यात्री गयाजी के मानपुर में हैं रहते
जहखुरानी की घटना के शिकार यात्री अभय कुमार सिंह नामक यात्री ने बताया कि वे रांची में यातायात पुलिस के पद पर कार्यरत हैं। जो अपने गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग मोहल्ले स्थित घर आए हुए थे। उन्हें ड्यूटी जॉइन करना था तो गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर रांची जाने के लिए निकले थे।
पहले पानी का ऑफर दिया, बाद में बिस्किट खिला दिया
पीड़ित यात्री ने जो बातें बताई। उसके अनुसार गया जंक्शन पर जब ट्रेन में सवार हुए थे तो दो युवक उनके पास ही बैठे थे। पहले पानी पीने के लिए दिया पर उन्होंने ने मना कर दिया। बाद में जब ट्रेन कोडरमा-पारसनाथ स्टेशन के बीच ट्रेन थी तो उन्हें युवक ने बिस्किट दिया, जिसे खाया और इसके बाद वे बेहोश हो गए थे।
सोने का चेन, अंगूठी व मोबाईल फोन गायब हो गया
सिपाही अभय कुमार सिंह ने बताया उनके गले में रहे सोने का चेन, अंगूठी और मोबाईल फोन गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार वालों ने चोरी गए मोबाईल का टावर लोकेशन ट्रेस किया तो उनका मोबाईल तोपचांची के किसी हाईवे पर शो कर रहा था।
गया जंक्शन पर सवार गिरोह ने दिया घटना को अंजाम
उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि गया जंक्शन पर सवार हुए युवाओं ने बिस्किट खिलाया था, जिसके बाद उनके साथ यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें गया रेलवे स्टेशन की पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जहां वे अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।
गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में युवक हुआ था शिकार
बता दें कि 25.10.2025 को गया जंक्शन से खुलने वाली गया-आसनसोल सवारी ट्रेन में गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार पिता घनश्याम यादव के साथ भी जहखुरानी की घटना हुई। जिसमें रितेश का दो मोबाइल फोन(एक नया, एक पुराना), चार साड़ियां, ₹15,000/- नकद आदि सामान लेकर जहाखुरानी गिरोह का सदस्य चंपत हो गया था। जिसकी जांच गया आरपीएफ और जीआरपी द्वारा की जा रही है।
आरपीएफ व जीआरपी द्वारा चलाया जा रहा जागरुकता अभियान
रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से किसी प्रकार के खाने पीने की वस्तु नहीं लें। साथ ही यह भी अपील की जा रही है कि यदि यात्री को किसी प्रकार का किसी यात्री या व्यक्ति पर संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। बावजूद इसके लोग इस तरह के गिरोह के झांसे में आ रहे हैं।
गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में 24 अक्टूबर को जहखुरानी की घटना के तार गया जंक्शन से जुड़ रहा है। जहरखुरानी की घटना के शिकार यात्री से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पीड़ित यात्री गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अम्बातरी के केवला गांव निवासी रितेश कुमार(24) पिता घनश्याम यादव का पुत्र हैं। पिता घनश्याम यादव ने बताया कि रविवार को गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और इनके साथ कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और उनके पुत्र रितेश को अपने साथ गया ले गए। श्री यादव ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादाव ने उन्हें कहा कि पूछताछ के लिए रितेश को ले जाया जा रहा है।
रितेश का फर्दबयान धनबाद रेल थाना में दर्ज
धनबाद रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यहां के अस्पताल में रितेश का ईलाज कराया गया था। होश में आने के बाद उसका फर्द बयान लिया गया। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी करवा कर उनके परिवार के लोग रितेश को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया इस सम्बंध में शून्य एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया अपनाई गई है।
गया जंक्शन पर ठहरी हुई ट्रेन में चाय पीने के बाद बेहोश हो गया
धनबाद रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि रितेश ने बताया कि 22 अक्टूबर को मुंबई-हावड़ा मेल से चला। 24 की सुबह गया जंक्शन पर खड़ी गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में अपनी सीट पर बैठ गया। इसके बाद एक युवक उसके पास ही ट्रेन में बैठा। कुछ देर बाद चाय बेचने वाला आया। जिसने उसे चाय पीने के लिए दिया। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और उसके बाद जब होश आया तो पता चला कि वह अस्पताल में है। जबकि उसे पहाड़पुर स्टेशन पर ही उतरना था।
दो मोबाईल फोन, 15 हजार नकद और साड़ी, कपड़े गायब हो गया
थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री द्वारा बताए अनुसार उसके पास दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद व चार साड़ी व कुछ कपड़े जो पहनने के थे, वो गायब कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रितेश के अनुसार चाय पिलाने वाले युवक ने ही उसे नशीली दवा चाय में मिलाकर दिया था और उसके बाद वह बेहोश हो गया था।
एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने निभाया धर्म
सिटी लाइव के पत्रकार प्रेम कुमार गोमो जंक्शन से धनबाद जाने के लिए इस ट्रेन में सवार हुए थे। जिन्होंने बताया कि बोगी के अन्य यात्रियों ने उन्हें बताया कि यह युवक सीट पर गया जंक्शन से ही सोए हुए आ रहा है। तब उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना धनबाद आरपीएफ और पुलिस को दी। जब ट्रेन धनबाद जंक्शन पर पहुंची तो सूचना के आधार पर मेडिकल की टीम के साथ आरपीएफ और रेल पुलिस ने ईलाज के लिए उसे ट्रेन से उतारा। पत्रकार ने सामाजिक सरोकार व सक्रियता दिखाई। नहीं तो शायद यात्री आगे किसी और स्टेशन तक चल गया होता।
रितेश के पिता अपने पुत्र के लौटने का कर रहे इंतजार
रविवार की सुबह जब पत्रकारों की एक टीम रितेश के घर पहुंची तो रितेश के पिता घनश्याम यादव और उनके घर वालों ने पत्रकारों से कहा कि उनके बेटा अभी पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हुआ था और गया से आई पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ करने के लिए ले गई है। रितेश के घर लौटने का इंतजार उनके परिजन कर रहे हैं।