Category: MAGADH

  • कार और बस के बीच हुई टक्कर में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

    कार और बस के बीच हुई टक्कर में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

    गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कोडीहरा के पास चार दिन पहले हुई बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में घायल चार में से दो की मौत हो गई। मृतकों के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके पहले दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। मृतक के करीबी ने बताया इस भीषण टक्कर में घायल दिलीप कुमार का निधन सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। जबकि विकास की मौत रविवार को हो गई। मृतक विकास गया जिले के खिजरसराय के उतरामा निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र बताया गया है। जो मानपुर के लखीबाग मोहल्ले में रहकर दूध ( खटाल) का कारोबार करते हैं। जबकि दिलीप जहानाबाद जिले के केवला का रहने वाला बताया गया। बता दें कि जिस कार और बस के बस के बीच टक्कर हुई थी, वो इको स्पोर्ट कार थी, जो दिलीप का ही बताया गया है। कार बिल्कुल ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसे घटनास्थल के पास में ही एक जनप्रतिनिधि के आवास के पास उनकी ही देखरेख में पुलिस ने जिम्मा सौंप दिया था। बता दें कि घटना के बाद गया में प्राथमिक उपचार के सभी घायलों का इलाज पटना के रुबन हॉस्पिटल में किया जा रहा था। जिसमें नचिकेता के पैर फ्रैक्चर कर गया है और गौरव को हल्की फुल्की चोट आई थी। जिसे दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जबकि दिलीप और विकास का इलाज चल रहा था।

    इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि जिस बस से कार में टक्कर हुई थी, उस चंद्रलोक बस को जब्त कर थाना ले आया गया है। घटना के समय में बस से यात्रियों को रांची/टाटा ले जाया जा रहा था। सभी यात्रियों को बस से उतरवाकर खाली बस को जब्त कर थाना ले जाया गया था।उल थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ितों के लिखित बयान पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पीड़ित की तरफ से केस नहीं भी दर्ज कराई जाती है तो पुलिस अपने बयान पर कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इधर, घायल हुए एक युवक के बारे में बताया गया कि इनके पिता एक राजनीतिक दल के चर्चित नेता हैं। जो एक क्षेत्रीय दल से जुड़े हुए हैं। वहीं घायलों के करीबी से जानकारी प्राप्त हुई है कि थानाध्यक्ष से उनकी बात हुई थी। लेकिन इस बीच घायल विकास और दिलीप का निधन इलाज के दौरान अस्पताल में ही हो गया। घटना के दिन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। कोडीहरा के पास रात करीब 11 बजे के बाद बस ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में बस को भी आंशिक क्षति पहुंची है। अब मृतक के करीबी का कहना है कि अंतिम संस्कार आदि कर्मकांड पूरा करने के बाद थाना प्रभारी से मिलने थाना जाएंगे।

  • बकरीद को लेकर टिकारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने पर कार्यवाई की चेतावनी

    बकरीद को लेकर टिकारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने पर कार्यवाई की चेतावनी

    टिकारी संवाददाता: बकरीद को आपसी एकता एवं भाईचारे के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष का कमान संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में
    बकरीद त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई। प्रशिक्षु डीएसपी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि बकरीद हो या अन्य कोई पर्व त्योहार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाबजूद किसी ने आदेश का उलंघन किया तो डीजे संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यंहा तक कहा कि अगर शादी व्याह में भी डीजे और अश्लील भोजपुरी गाना बजाते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

    इसके अलावे प्रशिक्षु डीएसपी कुमार ने थानाक्षेत्र अंतर्गत कार्य करने की अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने बकरीद का त्योहार आपसी एकता और भाईचारा के वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नाहिद अख्तर ने त्योहार के दिन क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया।
    आयोजित बैठक में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, शिववल्लम मिश्रा, मो०नवाब आलम, मुखिया योगेंद्र यादव, बंटी यादव, रास बिहारी पाण्डेय, पूर्व सरपंच रामाशीष प्रजापति, रविन्द्र कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • अपडेट्स: गया में बस और कार की टक्कर में घायल नचिकेता और गौरव को अस्पताल से छुट्टी, दिलीप की हालात अब भी नाजुक, विकास को होश नहीं आया

    अपडेट्स: गया में बस और कार की टक्कर में घायल नचिकेता और गौरव को अस्पताल से छुट्टी, दिलीप की हालात अब भी नाजुक, विकास को होश नहीं आया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया के कोडीहरा के पास दो दिन पहले हुई बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में घायल चार में से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि इस भीषण टक्कर में घायल दिलीप कुमार की हालत अब तक नाजुक बताई गई है। जबकि विकास को अबतक होश नहीं आया है। इस संबंध मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे थे। कार इको स्पोर्ट थी, जो बिल्कुल ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है को पास में ही एक जनप्रतिनिधि के आवास के पास उनकी ही देखरेख में जिम्मा सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज कराने के बाद रेफर करवाया गया है। बता दें कि घायलों का इलाज पटना के रुबन हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जिसमें नचिकेता के पैर फ्रैक्चर कर गया है और गौरव को हल्की फुल्की चोट आई थी, जिसे अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जबकि दिलीप और विकास का इलाज चल रहा है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस बस से कार में टक्कर हुई थी, उस बस को जब्त कर थाना ले आया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों के लिखित बयान पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि यदिकि यदि पीड़ित की तरफ से यदि केस नहीं भी दर्ज कराई जाती है तो पुलिस के बयान पर कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। इधर, घायल हुए एक युवक के बारे में बताया गया कि इनके पिता एक राजनीतिक दल के चर्चित नेता हैं। जो एक क्षेत्रीय दल से जुड़े हुए हैं। वहीं घायलों के करीबी से जानकारी प्राप्त हुई है कि थानाध्यक्ष से उनकी बात हुई है। घायलों की स्थिति को देखते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए शीघ्र ही थाना जाएंगे। जो कार क्षतिग्रस्त हो गई है वह घायल दिलीप का बताया जा रहा है। जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बता दें कि घायल सभी मानपुर के लखीबाग मोहल्ला के रहने वाले हैं। जो घटना के दिन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। कोडीहरा के पास रात करीब 11 बजे के बाद बस ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस टक्कर में बस को भी आंशिक क्षति पहुंची है।

  • भू-माफियाओं ने श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ा, दाह संस्कार पर आफत हुई डीएम से लगाई गुहार

    भू-माफियाओं ने श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ा, दाह संस्कार पर आफत हुई डीएम से लगाई गुहार

    टिकारी संवाददाता: श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण कर निजी रास्ता बनाये जाने की शिकायत जिला पदाधिकारी से की गई है। उक्त मामला टिकारी प्रखण्ड के संडा पंचायत अन्तर्गत गुलजारबाग का है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत पत्र में कहा गया है कि दशकों से गांव में श्मशान घाट की भूमि चिन्हित है। जंहा शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन गांव के ही एक ग्रामीण द्वारा उसमें मिट्टी डालकर निजी रास्ता बनाया जा रहा है। जिससे श्मशान घाट का अधिकांश भूमि अतिक्रमित हो जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध पर अतिक्रमणकारी द्वारा देख लेने व मारपीट की धमकी दी जा रही है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने मामले की जांच करते हुए श्मशान घाट की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा ने बताया कि जिनके द्वारा अतिक्रमण कर निजी रास्ता बनाया गया है उनका अन्य मार्ग है। ग्रामीणों की शिकायत को सही ठहराते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आग्रह किया है।

  • अपडेट: गया में देर रात बस और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोग हुए हैं घायल, दो की हालत चिंताजनक

    अपडेट: गया में देर रात बस और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोग हुए हैं घायल, दो की हालत चिंताजनक

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    बस और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों के निकट के पहचान और जानने वाले ने magadhlive को बताया कि जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उस पर पांच लोग सवार थे, जिसमें एक घटनास्थल से भाग गया। जिसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बाकी विकास, दिलीप, नचिकेता और गौरव घायल हुए हैं। ये सभी लखीबाग मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। जिनमें विकास और दिलीप की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पटना के रुबन हॉस्पिटल में सभी का इलाज चल रहा है। अस्पताल में रहे इन घायलों के एक करीबी दोस्त के अनुसार घटना के बाद जिप्सी में सवार किसी थाने की पुलिस और एक और पुलिस वाहन पहुंची थी। जिस बस से टक्कर हुई वो बस डबल डेकर बस थी। जिसका रंग सफेद था। जिसके चालक और बस को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे की यह घटना कोडीहरा के पास हुई बताई गई। फिलहाल दिलीप और विकास की हालत नाजुक बनी हुई है। नचिकेता और गौरव के बारे में बताया गया कि ये दोनों खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद सभी को पटना के एक निजी अस्पताल रुबन में ले जाया गया था। जहां इलाज चल रहा है। इनके पहचान के एक दोस्त ने उक्त सारी बातें बताते हुए कहा कि घटना के बाद सभी की जान पहले बचाना जरूरी था इसलिए बस चालक से नहीं उलझना मुनासिब समझा गया।

    बताया कि जब मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी तो वे लोग घायलों को लेकर देर रात ही पटना के लिए निकल पड़े थे। बताते चलें कि घटना में घायल हुए लोगों की पहचान मानपुर के लखीबाग मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। ये सभी एक कार से बोधगया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद पहचान वाले एक मैकेनिक को भी घटनास्थल पर पहुंचा था। बताया गया कि पुल पर एक बस भी आ गई। जिससे कार की जबरदस्त टक्कर हो गई घटना के बाद स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए लोगों में से एक ने magadhlive को जो जानकारी दी, उसके अनुसार घायलों में एक का नाम विकास कुमार, दूसरे का नाम दिलीप कुमार है। ये दोनों जगजीवन कॉलेज के सामने एक बयूटी पार्लर, लखीबाग के रहनेवाले बताए गए हैं। अब जाकर चार लोगों की पहचान हो चुकी है।

  • अतरी सीओ के वाहन का निजी ड्राइवर पर अवैध राशि उगाही का आरोप, 24 घंटे में हटाने का निर्देश

    अतरी सीओ के वाहन का निजी ड्राइवर पर अवैध राशि उगाही का आरोप, 24 घंटे में हटाने का निर्देश

    गया शहर के बंगला स्थान के समीप मंदिर के जमीन का अवैध कब्जा व निर्माण कार्य की शिकायत पर सख्त हुए डीएम, सीओ को जांच का आदेश

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    ज़िला पदाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम रद्द (स्थगित) रहने के बावजूद लोग दूर-दराज इलाके से समाहरणालय आ गए थे। ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अति व्यस्ततम समय निकालकर आये व्यक्तियों की समस्याओं को सुना एवं उनका समाधान भी किया । जनता दरबार में करीब 100 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एक आवेदक ने बताया कि नगर क्षेत्र के बंगला स्थान के समीप मंदिर के जमीन का अवैध कब्जा करते हुए कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा है, डीएम ने अंचलाधिकारी नगर को निर्देश दिया कि अविलंब स्पॉट विजिट कर मामले की जांच करे। वहीं आवेदक रंजीत कुमार परैया निवासी ने डीएम को बताया कि पूर्व के राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन बनाने में एक ही पार्टी की बातें सुनकर आदेश पारित का कार्य करा दिया है परंतु दूसरे पक्ष का बात नहीं सुना गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच करें।

    जबकि अंचल कार्यालय अतरी से संबंधित शिकायत एक आवेदक द्वारा किया गया कि अंचल अधिकारी अतरी के प्राइवेट वाहन चालक द्वारा परवाना की जमीन सत्यापित कराने के एवज में पैसा के डिमांड किया गया है। साथ ही बताया गया कि ड्राइवर द्वारा अन्य कई तरह के राजस्व से संबंधित कार्यों में नाजायज तरीके से पैसे की मांग की जाती है। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी अतरी को निर्देश दिया कि तुरंत संबंधित मामले की जांच करें तथा आवेदक को तुरंत पैसा वापस कराने को कहा। साथ ही 24 घंटे के अंदर प्राइवेट ड्राइवर को हटाने का सख्त निर्देश दिए। आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।

    जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने निदेशक डीआरडीए को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराएंगे। जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए। उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों का तेजी से निराकरण कराने का निर्देश दिए।

  • बेलागंज में बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान , छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

    बेलागंज में बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान , छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

    बेलागंज: विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाडी गांव में छापेमारी कर छः लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बिजली चोरी में संलिप्त छः लोगों पर अर्थदंड लगाते हुए बेलागंज थाना में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा बेल्हाडी गांव में छापेमारी की गई। जहां छः लोजोको को बिजली चोरी में संलिप्त पाया गया। कनीय अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि नरसिंह नारायण लाल के पुत्र कौशल मुरारी पर 1 लाख 77 हजार 9 सौ 19 रूपया, विजय कुमार लाल के पुत्र मनोज कुमार पर 3 हजार, 4 सौ 69 रूपया, किशोरी शर्मा के सुरेंद्र नारायण पर 12 हजार, 4 सौ, 83 रूपया, करीमन ठाकुर की पत्नी उषा देवी पर 13 हजार, 2 सौ 46 रूपया, स्व किशुन साव के पुत्र राजकुमार साव पर 8 हजार, 7 सौ, 35 रूपया और मो कमरुद्दीन के पुत्र मो रियाजउद्दीन 12 हजार 15 रूपया अर्थदंड लगाते हुए बेलागंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • सुमो और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,पांच अन्य घायल

    सुमो और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,पांच अन्य घायल

    बेलागंज: गया-पटना सड़क मार्ग पर चाकन्द थाना क्षेत्र में सूमो एवं टेम्पो के सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत सहित पांच लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्त करते हुए मृतक के अन्तःपरिक्षण कर परिजनों को सौप दिया।
    घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि बुधवार की देर रात बीआर02एम/8440 नम्बर की टेम्पो थाना क्षेत्र के कुवर विगहा से चाकन्द स्टेशन आ रही थी। उसी दौरान गया की ओर से आ रही बीआर2एच/6621 नम्बर की सूमो में सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें मौके पर जहानाबाद जिला के वाणावर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी देवनन्दन यादव की मौत घटना स्थल पर हो गया। वही बेलागंज थाना के देवबिगहा निवासी मनोज यादव, पुष्पा देवी, रिसौद निवासी रीता देवी, कुवरबिगहा निवासी सोहन यादव एवं आनन्द यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जेपीएन अस्पताल गया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। वही मृतक को अन्तःपरिक्षण करा परिजनों को सौप दिया गया।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • 9सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सचिव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

    9सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सचिव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    आगामी 9 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर एक बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुकून कुमार मांझी ने की। बैठक में व्यवहार न्यायालय गया के प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। सचिव ने निर्देश दिया कि आपराधिक सुल्हनीय वाद के निष्पादन हेतु ज्यादा से ज्यादा केसों में दोनों पक्षकारों को नोटिस करें और तामिला रिपोर्ट सम्बन्धित थाने से प्राप्त करें। इस मौके पर फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ,अनीश कुमार, सुमन कान्त झा ,सुशील दत्त, कृति कुमारी, जूही शर्मा, शिप्रा कुमारीएवं अन्य उपस्थित थे।

  • Breaking news: गया में बस पलटने से चार दर्जन से अधिक सवार घायल, सभी घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल

    Breaking news: गया में बस पलटने से चार दर्जन से अधिक सवार घायल, सभी घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल

    गया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम हिच्छापुर में एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR/02T/5785 है, पलट गया है। जिसमें सवार 30 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना थी। बाद में यह संख्या 50 के आसपास पहुंच गई है। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। कुछ लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ लोगों को अनुमंडल अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया है। घटना में किसी के हताहत की अबतक सूचना नहीं है। घटना किस कारण हुई यह भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की सहायता प्रशासन को मिल रही है।