Category: Uncategorized

  • गया जंक्शन से विवाहिता लापता, पति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी थी, मोबाइल स्विच ऑफ, परिजन परेशान

    प्रतीक्षालय से शौच के बहाने निकली मुन्नी कुमारी, CCTV में गेट से बाहर जाती दिखी, परिजन परेशान

    देवब्रत मंडल

    मुन्नी कुमारी

    गया, 6 मई 2026
    गया जंक्शन से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पति के साथ 12382 दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी महिला प्रतीक्षालय से शौच के बहाने निकली और फिर वापस नहीं लौटी। मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिजनों का बुरा हाल है। GRP और RPF महिला की तलाश में जुटी है।

    पूर्वा एक्सप्रेस से आई थी, प्रतीक्षालय में बैठे थे पति-पत्नी

    औरंगाबाद जिले के देवरिया कला क्षेत्र के शिवपुर डेहरी निवासी अंशु कुमार अपनी पत्नी मुन्नी कुमारी के साथ बुधवार को पूर्वा एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रुकी थी। दोनों उतरकर जंक्शन के डेल्हा साइड स्थित प्रतीक्षालय में बैठे। यहां से दोनों को प्लस टू लीला महतो हाई स्कूल जाना था। जहां से इंटर पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सीएलसी लेना था।

    शौच के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

    इसी दौरान मुन्नी कुमारी शौच के लिए कहकर बाहर निकली और उसके बाद से लापता है। काफी देर तक वापस न आने पर पति अंशु कुमार ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

    CCTV में गेट से बाहर जाती दिखी मुन्नी

    सूचना पर गया रेल थाना और RPF पोस्ट की टीम सक्रिय हुई। RPF कंट्रोल रूम में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में अंशु कुमार और मुन्नी कुमारी प्रतीक्षालय में बैठे दिखे। इसके बाद मुन्नी कुमारी को गेट से बाहर जाते देखा गया। लेकिन गेट के बाहर किस दिशा में गई, यह कैमरे में कैद नहीं हो सका।

    एक साल पहले हुई थी शादी, कोई तनाव नहीं

    मुन्नी कुमारी के भाई मुकेन्द्र कुमार ने बताया कि बहन की शादी एक साल पहले ही हुई थी। पति-पत्नी में किसी तरह का तनाव या अनबन नहीं थी। मुन्नी का मायका गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में है।

    परिजनों की अपील: सूचना दें

    मुकेन्द्र ने बताया कि बहन के अचानक गायब होने और मोबाइल बंद होने से मां, पिता, भाई, मामा-मामी समेत पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने रेल पुलिस और RPF से बहन को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि मुन्नी कुमारी कहीं भी दिखे तो गया रेल थाना या RPF पोस्ट में सूचना दें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। परिजनों ने मुन्नी से भी अपील की है कि जहां भी हो, परिवार को सूचित करे।

    फिलहाल GRP ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

  • अधिकारियों की ‘झिड़की’ सुनने के आदि हो गए ‘साहेब’, कमिटमेंट कर निभाना नहीं जानते

    न्यूज़ डेस्क

    गया जी जंक्शन के एक दो ‘साहेब’ अधिकारियों की झिड़कियां सुनने के मानो आदि हो गए हैं। ये साहेब अधिकारियों के सामने तो कमिटमेंट कर देते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में अधिकारियों को गुस्सा आ ही जायेगा।

    ताला बन गया था मुसीबत

    पिछले दिनों रेलवे के एक अधिकारी यात्री सुविधाओं का जायजा लेने गया जंक्शन पर निकल पड़े थे। इसी क्रम में जन सुविधा से जुड़े एक कमरे में ताला लगा देख उसे खोल कर देखना चाहे। चाबियों का गुच्छा आ गया लेकिन उसमें बंद ताले की चाबी नहीं थी तो दरवाजा नहीं खुला। ये देख अधिकारी महोदय का गुस्सा सातवें आसमान पर और इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े साहेब पर अधिकारी भड़क गए और झिड़कियों की झड़ी लगा दी।

    एक साहेब तो झिड़की सुनने के बाद हट गए थे

    यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े एक ‘साहेब’ को भी कुछ इसी तरह के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा था। झिड़कियां सुनने के बाद साहेब को मानो आत्मग्लानि हुई और देरी न करते हुए उस जगह से निकल पड़े। चर्चा हुई कि ये साहेब अपने चैम्बर में आकर बैठ गए।

    एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह दी लेकिन…

    गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित करते हुए उसमें पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने का कमिटमेंट कर चुके एक अभियंता को फिर एक अधिकारी के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ गया। दरअसल, यहां जन सुविधाओं का हाल बेहाल रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी तो शाम में ही जिले के एक बड़े पदाधिकारी जंक्शन पर पहुंच गए। सीधे वहीं पहुंच गए और फिर वही बात हुई कि कमिटमेंट जो कर चुके थे वह पूरा नहीं हुआ था तो पदाधिकारी महोदय गुस्से में अभियंता महोदय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह गए। बाद में पता चला कि ये ठीकेदार नहीं हैं बल्कि रेल के पदाधिकारी हैं तब पदाधिकारी महोदय क्रोध की घूंट पीकर रह गए।

    इन दिनों एक सिपाही जी काफी चर्चा में

    यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ रेल संपत्तियों की रक्षा करने वाले एक महकमे से जुड़े विभाग के एक सिपाही जी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा में इसलिए हैं कि इनके ऊपर वाले पदाधिकारी का इन पर विशेष कृपा इन दिनों बरस रही है। इसलिए सिपाही जी स्वयं को बड़े तीरंदाज बने हुए हैं और जहां तहां तीर चला दे रहे हैं। जिसकी शिकायत बड़े साहेब तक पहुंच गई है। गरीब गुरबे, दो रोटी की जुगाड़ में लगे लोगों को इनका यह अंदाज पसंद नहीं है। जिसके कारण इनके किस्से चर्चा में हर दिन रहते हैं।

    …और अंत में

    17 दिवसीय पिंडदान के कर्मकांड के विधान है। तो 06 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। इस मेले का उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सभी जगहों पर निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है लेकिन इस मेला को लेकर केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महकमे के शीर्ष अधिकारी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। पूछने पर इस महकमे के साहेब ने कहा-हमारी कोशिश यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है जो हम करवा रहे हैं। आमंत्रण पत्र की प्रतीक्षा हम क्यों करें।