बेलागंज में शिवगुरु महोत्सव का किया गया आयोजन

Written by

in

अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज: स्थानीय काली मंदिर स्थित सरयू मैरेज हॉल में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या शिवभक्तों ने भाग लिया। शिव गुरु महोत्सव के दौरान भगवान शिव को अपना गुरु बनाकर लौकिक-परलौकिक मनोरथ पूर्ण करने का आह्वान किया गया।
शिव शिष्य मिथलेश प्रसाद ने शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने को प्रेरित किया और कहा कि भगवान शिव का गुरुपद मूल रूप से आध्यात्मिक शक्ति के विकास का प्रेरणा स्रोत रहा है। शिव गुरु का शिष्य बनकर अपने जीवन को सफल का कीर्तार्थ करें। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को शिव शिष्य बनाया गया। इस दौरान भक्ति के साथ शिव गुरू बंदना की गई। महोत्सव में मुख्य रूप से निर्मला देवी, भूपेंद्र प्रसाद, पल्लवी यादव, पंकज कुमार, मंजू देवी, गीता देवी, रेखा कुमारी, रेखा सेठ, राजेंद्र प्रसाद, अलका कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिवगुरु भक्त उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *