Tag: मारपीट

  • ब्रेकिंग: गया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भीषण मारपीट और रोड़ेबाजी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

    ब्रेकिंग: गया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भीषण मारपीट और रोड़ेबाजी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

    वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमैठी पंचायत के मदरडीह गांव में सोमवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में हुई तीखी बहस ने मारपीट का रूप धारण कर लिया, जिसमें करीब 18 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। इनमें से 13 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस बल सहित थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। घायल गौरव कुमार ने बताया कि विसर्जन के दौरान वह और उसके साथी डीजे बजा रहे थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने डीजे को बंद करवाने की कोशिश की और डीजे का तार तोड़ दिया। इसके बाद उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला किया गया। वहीं, एक अन्य घायल सौरव कुशवाहा ने बताया कि उसे तो पता भी नहीं था कि विवाद चल रहा है, जब वह वहां पहुंचा तो अचानक पीछे से कुछ युवकों ने रॉड और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

    घायलों में 19 वर्षीय राजीव रंजन कुमार, 20 वर्षीय अजीत कुमार, 18 वर्षीय हिमांशु कुमार, 19 वर्षीय मनीष कुमार, 17 वर्षीय नितीश कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी को सिर, पैर, पीठ और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष ने रविवार को ही अपनी प्रतिमा का विसर्जन किया था और उस समय भी डीजे बजाया गया था, जिस पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह और सीओ निकिता कुमारी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डीएसपी सुनील कुमार पांडेय और प्रशिक्षु बीडीओ श्रीनिवास के साथ पुलिस बल ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों के बीच शांति बहाल की। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

  • गया में अपराधियों ने किया दुकानदार से 72 हजार की लूट, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई

    गया में अपराधियों ने किया दुकानदार से 72 हजार की लूट, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई

    रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार

    प्रतीकात्मक चित्र

    महकार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुकानदार को लूट का शिकार बनाते हुए अपराधियों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। कुड़वा बाजार में किराना दुकान चलाने वाले नीरज कुमार, जो दुकान बंद कर अपने गांव सतामस लौट रहे थे, से सलेमपुर-महकार मार्ग पर आधा दर्जन अपराधियों ने 72 हजार रुपए की लूटपाट की। घटना उस समय हुई जब नीरज कुमार अपनी बाइक से शाम 7 बजे घर लौट रहे थे।

    नीरज के अनुसार, मंटू सिंह के भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और पैसों की मांग की। जब नीरज ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर जमकर हमला किया और पूरा पैसा लूट लिया। नीरज के पीछे-पीछे उनके भाई भी स्कूटी पर आ रहे थे, जिन्हें भी अपराधियों ने रोककर मारपीट की।

    घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाना अध्यक्ष को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीरज कुमार को महकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है, और वे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

  • नीमचक बथानी में दबंगों ने दिव्यांग को मारपीट कर किया घायल

    नीमचक बथानी में दबंगों ने दिव्यांग को मारपीट कर किया घायल

    नीमचक बथानी (गया)। बुधवार को बथानी बाजार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक दिव्यांग युवक पर दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला किया। पीड़ित की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार बथानी बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान गराई बिगहा गांव के सूरज कुमार और मोनू कुमार नाम के दो व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद पीड़ित ने नीमचक बथानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इस मामले में पुष्टि करते हुए बताया, “हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

  • मारपीट में पत्नी का पैर तोड़ा, पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

    मारपीट में पत्नी का पैर तोड़ा, पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

    कोंच। कोंच थाना क्षेत्र के अदई पंचायत के गाजीपुर गांव में मारपीट में हुई घायल पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में सोमवार को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
    दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला 32 वर्षीय ममता कुमारी ने बताया है कि मेरे पति ग्राम गाजीपुर निवासी गोलीभर कुमार पिता स्व वृज किशोर प्रसाद, सास, देवर व नन्द मिलकर मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। बीते शनिवार को उपरोक्त सबों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरी बाईं पैर टूट गई है। स्थानीय सी एच सी में भर्ती के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जहां वह आज भी भर्ती होकर इलाजरत है। पीड़ित महिला ने शीघ्र ही कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

  • चाचा से बकाया पैसा मांगना भतीजी को पड़ा भारी, पति व पुत्री सहित महिला को पीटकर किया जख्मी, एक आरोपी गिरफ्तार

    चाचा से बकाया पैसा मांगना भतीजी को पड़ा भारी, पति व पुत्री सहित महिला को पीटकर किया जख्मी, एक आरोपी गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: थानाक्षेत्र के आमाकुआं गांव में अपने चाचा से कर्ज के रूप में दिए गये रुपए मांगने पहुंची महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा टिकारी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शेरघाटी थानाक्षेत्र के चिताबकला गांव के रहने वाले बिरजू यादव के पत्नी सुनीता देवी पिछले चार जून को आमाकुआं स्थित अपने चाचा धनंजय यादव के घर पहुंची और कर्ज में दिए गये रुपए की मांग की। लेकिन रुपया मांगना धनंजय एवं उसके स्वजनों को नगावर लगा और दोनो पक्षो के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि धनंजय एवं उसके परिवार के सदस्यों ने सुनीता, उसके पति व उसके बच्चे के साथ मारपीट जमकर मारपीट कर दी। जिसमे सुनीता एवं पति बिरजू यादव के साथ उसके सात वर्षीय पुत्री अलका घायल हो गई। जिसके बाद मामले को लेकर सुनीता ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी व नगद राशि और सोने के चेन छीने जाने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर सुनीता द्वारा अपने चाचा धनंजय यादव, धनंजय का पुत्र विकास कुमार, पत्नी ज्ञानती देवी व ब्रजेश कुमार पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया था।

    सात वर्ष इलाज कराने के नाम पर चाचा ने मांगा था कर्ज

    सुनीता ने बताया कि सात वर्ष उसके चाचा धनंजय यादव व चाची ज्ञानती देवी ने सुनीता के ससुराल पहुंचकर बीमारी के इलाज के नाम पर बतौर कर्ज मांगा था जिसके बाद सुनीता के पति द्वारा कर्ज के रूप में तीस हजार रुपये दिये गये थे। कर्ज देने के बाद सुनीता द्वारा जब भी रकम लौटाने की बात कही जाती थी तब तब चाचा द्वारा टाल मटोल किया जाता रहा। सुनीता ने बताया कि मायके पहुंच जब रकम मांगी गई तो मारपीट की गई। मारपीट में घायल सुनीता के पति का इलाज गया मगध मेडिकल में किया जा रहा है।

  • मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

    मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

    अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के बैकठपुर गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बैकठपुर गांव निवासी तरुण राजवंशी ने बताया की मजदूरी का पैसा मांगने चिंपू सिंह के घर बैकठपुर गया था। इसी बीच चिंपू सिंह उनके भाई चुनचुन सिंह सहित चार लोगों ने मिलकर मारपीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर मेरे परिवार लोग दौड़कर आए और मुझे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरी में भर्ती कराया । स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तरुण राजवंशी के द्वारा चिंपू सिंह,चुनचुन सिंह निशु सिंह एवं भोला सिंह के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए नामजद आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।