Tag: हम पार्टी

  • नीतीश कुमार चाह लें तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और भाजपा को सत्ता से…

    नीतीश कुमार चाह लें तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और भाजपा को सत्ता से…

    देवब्रत मंडल

    उपेंद्र कुशवाहा

    बिहार की सत्ता में कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है। समीकरण कई तरह के बनते बिगड़ते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर गौर करें और तोड़जोड की बात करें तो एक संभावना ऐसी भी नजर आ रही है कि यदि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में पेश करते हुए राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करते हैं तो भाजपा को बिहार में सत्ता में आने से रोक सकते हैं लेकिन ये आंकड़े हैं और संभावनाएं।

    सीटों के गणित को समझें

    जदयू 85+ रालोसपा 4+ राजद 25+ कांग्रेस 06+सीपीआई 1+ सीपीआई(एमएल) 1+ माकपा 1 को जोड़ कर देखते हैं तो 123 हो जाते हैं। जो सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या है। वहीं भाजपा 89+लोजपा(आर)19+ हम(से) 5+ एआईआईएमएम 5+ इंडियन इनलकलुसिवे 1+बहुजन समाज पार्टी 1 को जोड़ कर देखते हैं तो कुल 120 सीट(विधायक) ही होते हैं। जिससे भाजपा सत्ता से दूर हो सकती है।

    ऐसे में भाजपा की राजनीतिक दाव उल्टे पड़ सकते हैं

    ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि एनडीए से नाता तोड़ कर बिहार में स्वयं को या उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर पिछड़े, दलित, महादलित, मुस्लिम और वामपंथी दलों को साथ लेकर सरकार बनाने का दावा पेश कर देते हैं तो भाजपा की अपनी राजनीतिक दांव पेंच उल्टे पड़ सकते हैं। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने का सपना इस राजनीतिक हिसाब से गलत साबित हो सकता है।
    भले ही केंद्र की राजनीति में जदयू शून्य पर आ जाए उसकी फ़िकर जदयू फिर कभी कर ले सकती है।

    पल्टी मारने की बातें सुनने के आदि हो चुके हैं


    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटी मारने का आरोप लगते आया है, इसकी चिंता वे नहीं करते हैं। वे जानते हैं कि बिहार की राजनीति कैसे कब और कहां करनी चाहिए। नीतीश कुमार बिहार ही नहीं वरन देश में एक ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिसे विश्व की बड़े बड़े राजनीतिकार की सोंच यहां आकर ठहर जाती है।

    बिहार और बिहारियों की चिंता करते हैं नीतीश कुमार


    बिहार में विकास और बिहारियों की चिंता जितनी इन्हें है, शायद उतनी लालू प्रसाद यादव को या किसी रणनीतिकार को नहीं है। नीतीश कुमार बिहार और बिहारियों के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, ये समझना होगा। अगड़ों, पिछड़ों, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक आदि के कल्याण और इनके बेहतर भविष्य के बारे में जितनी समझ इनके पास है शायद ही देश के किसी राज्य के किसी दल के नेताओं के पास है। बिहार इनमें अपना भविष्य देखता है और बिहारी के बारे में इनकी सोच हर राजनीतिक दलों से काफी भिन्न है।

    यदि ऐसा होता है तो एकसाथ कई निशाने साध ले सकते हैं

    यदि उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर सरकार बनाने का दावा पेश अन्य सहयोगी दलों के साथ(जिसके बारे में जिक्र किया गया है) पेश कर देते हैं तो एकसाथ कई निशाने साधने में नीतीश कुमार कामयाब हो सकते हैं।
    राजनीति संभावनाओं का खेल है। हर पल स्थिति और परिस्थिति बदलती रहती है। कब क्या हो जाए कहना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि बिहार में नीतीशे कुमार हैं।


    आइए जानते हैं कि चुनाव के नतीजे क्या कहते हैं


    बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। राज्य की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं. वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं।एनडीए में शामिल चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास ) को 19 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटें मिली हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रही है। राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। महागठबंधन का नेतृत्व कर रही पार्टी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं सहयोगी दल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं। जबकि असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम पांच सीटें जीतने में कामयाब रही है। इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है।

    …और अंत में

    Magadhlive की टीम बिहार के चुनाव और परिणाम को लेकर काफी अध्ययन किया है। चुनाव नतीजों पर नजर निरंतर नजरें रखते हुए अब सरकार बनने की दिशा में टीम कार्य कर रही है। टीम ने जो संभावनाएं बनती दिखी है उसी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। बाकी आगे क्या हो सकता है, इस पर भी नजर बनाए रखेगी।

  • टिकारी में हम(से.) के प्रत्याशी पर हमला, नौ लोग हिरासत में लिए गए, डीएम व एसएसपी ने घटना का लिया जायजा

    टिकारी में हम(से.) के प्रत्याशी पर हमला, नौ लोग हिरासत में लिए गए, डीएम व एसएसपी ने घटना का लिया जायजा

    देवब्रत मंडल

    घायल से मिलते डीएम

    29 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार पर हमला बोला गया गया है। जिसमें टेकारी विस क्षेत्र के प्रत्याशी श्री कुमार सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घटना दिघौरा गांव में हुई, जहां जनसंपर्क अभियान के क्रम में पूर्व मंत्री श्री कुमार वाहन से पहुंचे थे। जहाँ ग्रामीणों ने विरोधस्वरूप ईंट पत्थर चलाया। प्रत्याशी अनिल कुमार घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही गया जिलापदाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और घायल श्री कुमार को देखने अस्पताल पहुंचे। डीएम के हवाले से बताया गया कि पंचानपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रत्याशी अनिल शर्मा के काफिले पर दिघौरा गांव (पंचानपुर थाना क्षेत्र) में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी की गई। इस घटना में लगभग 3-4 लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। ज़िला पदाधिकारी ने घायलों से मुलाकात कर हाल चाल एवं घटित घटनाएं संबंधित जानकारी लिया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 09 लोगों को हिरासत में लिया गया एवं शेष आरोपियों के विरूद्ध छापामारी जारी है। इस संबंध में पंचानपुर थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  • युवा शिक्षा सम्मान समारोह रविवार को, पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी करेंगे उद्घाटन

    युवा शिक्षा सम्मान समारोह रविवार को, पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी करेंगे उद्घाटन

    देवव्रत मंडल

    11 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय मुसहर भुईयां विकास परिषद गया बिहार के तत्वावधान में युवा शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिवक्ता शंकर मांझी ने कहा कि युवा शिक्षा सम्मान समारोह भुईयां मुसहर समाज में आगे आने वाली पीढ़ी को मनोबल बढ़ाने और शिक्षा का अलख जगाने के लिए हमेशा से किया जाता रहा है। राष्ट्रीय मुसहर भुईयां विकास परिषद का खास मकसद यही है कि भुईयां मुसहर में व्याप्त अशिक्षा अंधविश्वास को मिटाना और भविष्य में आगे आने पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के रूप से कारगर बनाना। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि परिषद अशिक्षा को दूर करने का सबसे बड़ा उद्देश्य को लेकर के काम कर रही है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध शिक्षाविद, पदाधिकारी, सम्मानित जनप्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक शामिल होकर के छात्र-छात्राओं को भविष्य संभालने और मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गया के सांसद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद गया कॉलेज के सहायक प्रोफेसर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति के बैठक में परिषद से जुड़े हुए सभी समर्पित कार्यकर्ता रामसनेही मांझी,जी  संतोष सागर , सागर मांझी मोहरा, नरेश मांझी, पंकज मांझी आदि उपस्थित थे।

  • बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति ने सर्किट हाउस में मंत्री से मिलकर दिया ज्ञापन

    ✍️देवब्रत मंडल

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति  के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने सूबे के एकमात्र कुष्ठ आश्रम गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री सह गया के सांसद जीतनराम मांझी से की है। गया प्रवास पर आए हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांझी से कुष्ठ कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रविवार को मिलकर यह मांग की है। श्री मंडल ने बताया कि मंत्री श्री मांझी ने आश्वासन दिया है कि कुष्ठ रोगियों के हितों की रक्षा की जाएगी। मंत्री श्री मांझी को डॉ मंडल ने स्मरण कराते हुए बताया कि बिहार सरकार में जब वे अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे तो वे इस कुष्ठ आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में आ चुके हैं और मरीजों के हितों की रक्षा करते हुए मरीजों को उनका हक दिलवाने में काफी मदद की थी। मंत्री श्री मांझी को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि बिहार का एक मात्र कुष्ठ आश्रम गया का गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम है। जहां मरीजों के आवासन से लेकर इलाज तक सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया है कि कुष्ठ रोग जिन्हें हो जाता है तो उनके परिवार वाले घर से बहिष्कृत कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में यही एकमात्र कुष्ठ आश्रम है जहां मरीजों के रहने सहने से लेकर अंतिम संस्कार तक किया जाता है। श्री मंडल ने बताया कि इस कुष्ठ आश्रम के एक हिस्से में अस्पताल संचालित है और मरीजों के लिए रहने के लिए बेड व कमरे भी हैं। जहां अभी भी कई अन्तरवासी मरीज रह रहे हैं।

    प्रतिनिधिमंडल में श्री मंडल के साथ पूर्व वार्ड पार्षद असद परवेज उर्फ कमांडर, बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के परमानंद सिंह आदि सहित कई लोग थे। बता दें रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी गया के सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार को इस बार के बजट में जितनी राशि मिली है वो पिछले बजट से कहीं अधिक है और बजट में विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विकसित करने के लिए राशि की भी स्वीकृति दे दी गई है।

  • विचारधारा के प्रति असमंजस: मतदाता समझ रहे हैं, पर मांझी के समर्थक उलझन में

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। चुनाव मैदान में अबतक 15 अभ्यर्थी हैं। जिसमें दो अभ्यर्थी मुख्य रूप से चर्चा में हैं। एनडीए से जीतनराम मांझी तो महागठबंधन से कुमार सर्वजीत। अगले महीने मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। फैसला मतदाताओं के हाथ में है इसलिए इन दोनों को जीत हासिल करने के लिए मतदाताओं का साथ चाहिए। दोनों की जीत दिलवाने के लिए दोनों के समर्थक अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यहां मांझी के समर्थकों का कितना साथ मिलेगा ये तो परिणाम ही बताएगा।


    जीतनराम मांझी इसके पहले भी लोकसभा चुनाव गया से लड़ चुके हैं और परिणाम का स्वाद भी चख चुके हैं। पिछले चुनाव में जो इन्हें हराने में लगे हुए थे उन्हें इस बार जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी एक करते नजर आ रहे हैं।

    मांझी के समर्थकों का एक वर्ग है जो इनसे प्रभावित रहे हैं लेकिन दलगत राजनीति की बात जब आती है तो इनके उन्हीं समर्थकों के साथ उलझनें सामने आ जाती है। ये अलग बात है कि इनके सामने खुलकर अपनी दिल की बात नहीं कह पाते हैं लेकिन मतदान इससे प्रभावित हो जाता है।

    ठीक इसके विपरीत देखें तो गया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते आ रही कांग्रेस और राजद के समर्थकों के साथ वैसी कोई उलझनें नहीं है। इसके पहले हुए चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए काफी बढ़चढ़ कर प्रयास करते आए हैं। इनके समर्थकों के साथ उलझन की जगह नहीं नजर आ रही है।

    जीतनराम मांझी के समर्थित लोगों से जब Magadhlive की टीम ने ऑन द रिकॉर्ड बात करनी चाही तो पहले तो कुछ भी कहने से साफ इनकार कर गए लेकिन ऑफ द रिकॉर्ड की बात पर कुछ कहने को राजी हुए। इनके समर्थकों(फॉलोवर्स) में एक नेताजी ने कहा कि जिस दल की विचारधारा के विरोध में इनके साथ जुड़े हैं तो भला कैसे हम इनके लिए वोट डालने के लिए किसी को कह सकते हैं। एक नेताजी ने बताया कि दल बदलना अलग बात है दिल बदलना बड़ा ही मुश्किल है। इन दोनों का इशारा किस दल के लिए है बताने की जरूरत नहीं। एक नेताजी ने तो पश्चिम बंगाल के एक उम्मीदवार अर्जुन सिंह से तुलना करते हुए कहा कि हमारी आस्था जीतनराम मांझी में तो है लेकिन जिस दल के साथ हाथ मिला लिए हैं तो हमें भी तो आगे की राजनीति करना है। मांझी के एक कट्टर समर्थक ने बताया कि जिस ओर वे चलेंगे हम उनके लिए सबकुछ सहने को तैयार हैं। एक का कहना था कि पिछली बार सांसद विजय मांझी के साथ अलग बात थी लेकिन इस बार जीतनराम मांझी के साथ वो बात नहीं।

  • पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। वे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में हुए आकस्मिक मृत्यु के पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर पंचायत के रातों गांव के रहने वाले रवि मांझी पिता मुंशी मांझी जो मुंबई में रहकर काम करते थे। काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ने और इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मांझी जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी अंचल कुमार उर्फ उपेंद्र यादव ने बताया की मृतक रवि मांझी एक सामांजिक व्यक्ति थे। मुंबई में रहकर काम कर रहा था इस दौरान उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


    तत्पश्चात मांझी जी ने फतेहपुर प्रखंड के सर्वोदय पुरी गांव पहुंचे जहां एक आगलगी की घटना के शिकार मृतक मुंशी मांझी और पत्नी बसंती देवी के परिजनों से मिले साथ ही अंबातरी पंचायत के पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के शोक संतप्त परिवारों से भी जाकर के मिले और ढाढस दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनाराम मांझी ने बताया की देवनन्दन यादव निर्भिक और निडर मुखिया रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जिलाधिकारी से बात कर आपदा राहत देने को कहा। साथ उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि जो भी बिहार सरकार से सरकारी प्रावधान के तहत मदद है वह सभी मदद उपलब्ध कराया जाएगा और आकस्मिक मृत्यु आपदा लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। दुख के इस घड़ी में सभी लोग साथ में है ।

    इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी , जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी , फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, आयुष पासवान, मनोज मांझी, भाजपा नेता कृष्ण सिंह, रामविलास मांझी, सुनील मांझी, सुरेश मांझी, मोहम्मद केसर आलम, कुलदीप मांझी, पिंटू मांझी सहित कई अन्य हम पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहे।