Tag: डीएम गया जी

  • गया बार एसोसिएशन ने भवन निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    गया बार एसोसिएशन ने भवन निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    देवब्रत मंडल

    गया जी, 3 अगस्त। गया बार एसोसिएशन ने सरकार द्वारा आवंटित भूमि पर एसोसिएशन भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भवन निर्माण से जुड़े अभियंता द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं में व्यापक आक्रोश है।
    बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने एसोसिएशन भवन निर्माण के लिए राशि आवंटित कर दी है। भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण और मापी का कार्य भी कई माह पूर्व जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरा कराया जा चुका है। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं उप समाहर्ता से मुलाकात कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी।
    विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला पदाधिकारी एवं उप समाहर्ता के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अभियंता निर्माण कार्य शुरू करने के बजाय लगातार बहाने बना रहे हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभियंता उपलब्ध नहीं हुए और मोबाइल पर भी प्रशासनिक स्वीकृति का हवाला देकर निर्माण कार्य टालते रहे।
    बार एसोसिएशन ने दावा किया है कि उप समाहर्ता ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट रूप से बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सभी कागजात संबंधित अभियंता को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
    इस मुद्दे पर गया बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता एस. कैसर शर्फुद्दीन, उपाध्यक्ष विनय किशोर प्रसाद, प्रभारी सचिव नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शशि भूषण मालवीय, सहायक सचिव पूनम कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा 5 अगस्त 2026 को कार्यकारिणी समिति की बैठक में तय की जाएगी।

  • विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा

    विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा

    देवब्रत मंडल

    विष्णुपद मंदिर

    गया, 12 मई 2026
    विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर उठ रही आशंकाओं पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा कि कॉरिडोर के नक्शे को अंतिम रूप जनता से मिले ज्ञापनों और सुझावों पर विचार करने के बाद ही दिया जाएगा।

    “अभी कोई सर्वे या चिन्हीकरण नहीं होगा”


    जिला प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि वर्तमान समय में कॉरिडोर को लेकर कोई सर्वेक्षण या चिन्हीकरण नहीं किया जाएगा। लोगों से प्राप्त सभी ज्ञापनों और आवेदनों को समेकित करने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

    “परेशान न हों, नगर निगम-एसडीओ के सामने रखें बात”


    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। नागरिक अपनी बात, आपत्ति या सुझाव नगर निगम और अनुमंडल पदाधिकारी सदर के समक्ष रख सकते हैं। सभी सुझावों को नक्शा तैयार करने में शामिल किया जाएगा।

    नक्शा अभी फाइनल नहीं


    जिला प्रशासन ने दोहराया कि विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का कोई नक्शा अभी फाइनल नहीं है। ज्ञापनों पर विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम नक्शा तैयार होगा। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

  • बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण में आया नया अपडेट, पीलर के लिए मिट्टी जांच की कवायद शुरू

    बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण में आया नया अपडेट, पीलर के लिए मिट्टी जांच की कवायद शुरू

    देवब्रत मंडल

    आरओबी निर्माण हेतु भूमि पूजन करते विस अध्यक्ष(फ़ाइल फोटो)

    गया जी शहर के उत्तरी भाग में गुजरने वाली ग्रैंड कॉर्ड रेल लाइन एक व्यस्त रेलमार्ग के साथ इसी रेल लाइन से होकर गुजरने वाली पथ बागेश्वरी-पॉवरगंज-स्टेशन रोड भी व्यस्ततम सड़क मार्गों में से एक है। यहां पर LC/71A(समपार फाटक बागेश्वरी गुमटी) है। रेलपथ से ट्रेन गुजरने वक्त यह फाटक सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद कर दिया जाता है। जिसके कारण उस सड़क मार्ग पर लोग काफी देर तक फंसे रह जाते हैं। जाम की भयावह स्थिति बन जाती है। आपातकालीन(इमरजेंसी) में आम आदमी हो या खास, सभी परेशानी में पड़ जाते हैं। इन्हीं मुख्य समस्याओं के निदान के लिए यहां आरओबी बन रहा है। जिसके लिए भूमि पूजन भी यहां आकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार 21 फरवरी को कर चुके हैं।

    आरओबी बनने से पहले पिलर बनेंगे

    इस आरओबी के बनने से पहले यहां पिलर बनाए जाने हैं। जिसके लिए पहले यहां की मिट्टी की जांच होनी है, जिससे तकनीकी भाषा में सॉइल टेस्ट कहा जाता है, वो जरूरी होना है। इसी सॉइल टेस्ट के लिए कवायद  रविवार से शुरू कर दी गई है। जिस स्थल पर पिलर बनने हैं, उसके आसपास ही मिट्टी की जांच किए जाने के लिए तकनीकी टीम यहां पहुंच चुकी है।

    स्थल निरीक्षण में पर्याप्त उपयुक्त स्थान नहीं मिला

    बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से जुड़े एक अभियंता ने बताया कि सोमवार को स्थल निरीक्षण किया गया है। बागेश्वरी रोड एवं पॉवरगंज रोड में दो-दो जगहों पर मिट्टी की जांच किए जाने के लिए स्थलीय जांच की गई। जैसा कि बताया गया कि इस कार्य के लिए करीब 15-16 वर्गमीटर जमीन(खाली भूखंड) का होना जरूरी है लेकिन ऐसी जगह कहीं पर नहीं दिखाई दी। इसलिए यह कार्य शुरू नहीं किया जा सका।

    सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेटिंग जरूरी

    तकनीकी टीम में शामिल रहे लोगों में से एक ने बताया कि सॉइल टेस्ट करने के पहले सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेटिंग जरूरी है। जो संवेदक के द्वारा किया जाना है। वहीं इस कार्य को करने वक्त सड़क पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी। ताकि निर्बाध रूप से और सेफ्टी पॉइंट ऑफ व्यू से कार्य किया जा सके। बताया गया कि मिट्टी जांच के लिए संयंत्र और तकनीकी टीम यहां आ गई है।

    हितबद्ध रैयतों के पक्ष में एमएलसी ने उठाया है मुद्दा

    इधर भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अधिसूचना जारी कर दिए जाने के बाद प्रभावित हितबद्ध रैयतों से आपत्ति दर्ज कराने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है। जिसमें 30 दिनों से अधिक समय निकल चुका है। रैयतों के पक्ष में विपक्षी दलों के दो विधान परिषद सदस्यों ने सदन में प्रश्न करते हुए डीएम से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। हितबद्ध रैयतों का कहना है उनकी भूमि को सरकारी भूमि बताकर भूअर्जन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिससे यहां के लोग नाराज हैं।

  • एक और राजस्व कर्मचारी का “विकेट गिरा’, नप गए हल्का कर्मचारी रितेश कुमार, जानें कैसे करते थे…

    एक और राजस्व कर्मचारी का “विकेट गिरा’, नप गए हल्का कर्मचारी रितेश कुमार, जानें कैसे करते थे…

    देवब्रत मंडल

    बोधगया अंचल कार्यालय में जांच करते डीएम

    गया जिलापदधिकारी राजस्व विभाग से जुड़े कार्यालय पर पैनी निगाह रख रह रहे हैं। जनता द्वारा की जा रही शिकायत के आलोक में त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर से हर एक नए पर्दे उठ रहे हैं और आम जनता को केवल राहत ही नहीं मिल रही है बल्कि नियम और सरकारी आदेशों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही भी कर रहे हैं।

    डीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

    ताजा मामला बोधगया अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी  रितेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इनके विरूद्ध दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में FIFO(पहले आओ, पहले पाओ) नियम का उल्लंघन करने के कारण ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    FIFO का उल्लंघन करते हुए 129 बार स्किप कर अन्य को लाभ पहुंचाया

    डीएम ने बताया कि परिवादी के आवेदन पत्र के आलोक में बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त विवरणी के अवलोकन से पता चलता है कि रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी द्वारा FIFO का उल्लंघन करते हुए 129 बार FIFO को Skip किया गया है, जो विभागीय निदेशों का घोर उल्लंघन है।

    परिमार्जन प्लस मामले में भी दोषी पाए गए थे

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा दाखिल खारिज आवेदनों को निष्पादन करने के क्रम में FIFO (First in First out) एवं निर्धारित समय सीमा का सख्ती से अनुपालन करने हेतु निदेश भी प्राप्त है, परन्तु रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज निष्पादन के क्रम में FIFO (First in First out) का 129 बार उल्लंघन किया गया। पूर्व में भी ज़िला पदाधिकारी गया द्वारा श्री कुमार से परिमार्जन प्लस का 355 आवेदन लंबित रखने के कारण स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी परन्तु इनके द्वारा स्पष्टीकरण का जबाब नही दिया गया।

    स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण परिलक्षित

    जो इनके स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण को परिलक्षित करता है। इनके विरूद्ध लगाये गये आरापों की गंभीर और व्यापक प्रकृति के कारण इसकी जाँच जिला निगरानी समिति से किये जाने का निदेश दिया गया है। चूंकि  रितेश के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की प्रकृति अत्यंत गंभीर है जिसकी गहन् जाँच की आवश्यकता है। इसलिए ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने तत्काल रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी को निलंबित के दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल (नीमचक बथानी) में किया गया है।

  • बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, पार्षदों ने जनहित का रखा मुद्दा

    बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, पार्षदों ने जनहित का रखा मुद्दा

    ददेवब्रत मंडल

    डीएलओ के साथ बैठक में शामिल लोग

    गया जी शहर के उत्तरी हिस्से बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भू अर्जन पदाधिकारी रवींद्र राम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में मविवि के समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर, चंद्रगुप्त संस्थान पटना के पदाधिकारी, गया जी नगर निगम के वार्ड पार्षद गोपाल पासवान, अनुपमा कुमारी, रैयतों की तरफ से शिव चंद्र, राजेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई इस बैठक में शामिल वार्ड पार्षद गोपाल पासवान एवं अनुपमा कुमारी ने पदाधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र की जनता का इस परियोजना में भूमि का अधिग्रहण किया जाना है तो प्रभावित दुकानदार एवं परिवार के लोग बेरोजगार एवं बेघर हो जाएंगे। ऐसे में इन्हें समुचित मुआवजा राशि मिलना चाहिए ताकि विस्थापित होने वाले लोगों के जीविका पर उतना प्रभाव नहीं पड़े और उनका जीवन ज्यादा प्रभावित नहीं हो। वहीं अधिग्रहण के दायरे में आ रही जमीन के कागजात भी कई लोगों के पास अपडेट नहीं रहने के कारण उन्हें मुआवजा राशि मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस पर भूअर्जन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिनके साथ भी जमीन के स्वामित्व में किसी तरह की परेशानी हो रही है, उनके लिए सदर अंचल, चंदौती के अंचलाधिकारी को रैयतों की समस्याओं का हल निकालने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विशेष शिविर की आवश्यकता होती है तो वो भी आयोजित किया जाएगा। ताकि अधिग्रहण से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
    बता दें कि बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य को लेकर निविदा भी फाइनल हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां आरओबी बनाने के लिए आधारशिला भी रख चुके हैं। मालूम हो कि इसके पहले जनसुनवाई भी हो चुकी है। पूर्व में कई बार पावरगंज, बैरागी, पहसी, बागेश्वरी मोहल्ले के लोगों के साथ जिला प्रशासन की वार्ता और उनकी उपस्थिति में सर्वेक्षण भी की जा चुकी है। स्वयं डीएम भी कई दफा यहां आ चुके हैं।
    स्मरण हो कि बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल ने भूख हड़ताल, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, पूर्व गया जिलापदधिकारी संजय सिंह से मिले थे। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर यहां पैदल पुल और आरओबी की मांग की थी। इसके बाद यह मांग पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी आने पर की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया-मानपुर ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के बागेश्वरी गुमटी एलसी 71/ए के पास आरओबी के निर्माण कार्य योजना को हरी झंडी दी।

  • 776 सीढ़ियां चढ़कर प्रेतशिला पहाड़ पर यात्रियों की सुविधा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा

    776 सीढ़ियां चढ़कर प्रेतशिला पहाड़ पर यात्रियों की सुविधा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा

    देवब्रत मंडल

    पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से प्रारंभ है। हर दिन लाखों लाख की संख्या में तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की तर्पण गयाजी के विभिन्न वेदी स्थलों पर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज(11सितंबर) प्रेतशिला वेदी स्थल पर अत्यधिक भीड़ होने की सूचना प्राप्त होते ही जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं पहुंच गए। यहां भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने लगे। प्रेतशिला के ऊपर जाने वाली दुर्गम सीढ़ियों पर भीड़ यात्रियों की देखी गयी। डीएम 776 सीढ़ियों को चढ़ते हुए तीर्थयात्रियों को कतार में लगाने लगे, ताकि सीढ़ी चढ़ने वाले यात्री और सीढ़ी से उतरने वाली यात्रियों को किसी प्रकार का कोई समस्या नही हो सकें। चुकि प्रेतशिला पहाड़ पर 776 सीढियां है, सभी सीढियां पूरी तरह खडें हैं।

    डीएम ने प्रेतशिला के ऊपरी चोटी पर पहुंच कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा और निर्देश दिया कि चुकि सीढ़िया की संख्या काफी ज्यादा है बाबजूद लोग पिंडदान करने ऊपर चोटी पर आते हैं, उनकी व्यवस्था में कोई कमीन रखें। पानी, टॉयलेट की पूरी व्यवस्था रखें। पानी सप्लाई बंद बिल्कुल न हो, टॉयलेट की सफाई लगातार हो, इसे सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए पहाड़ की चोटी पर एक नोडल पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। जो पूरी व्यवस्था को निगरानी कर रहे हैं। साथ ही प्रेतशिला के नीचे सीढ़ी पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर को लगाया गया है, जो केवल भीड़ प्रबंधन को देख रहे हैं। इसके अलावा प्रेतशिला वेदी के सम्पूर्ण प्रभार में जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लगातार भीड़ पर नजर रखे। भीड़ कही भी स्थिर नही हो, भीड़ लगातार मूवमेंट करते रहे, इसे देखते रहे। जिला पदाधिकारी ने पहाड़ की चोटी पर लगाए गए यात्रियों की सुविधा के लिए नल का टैप में पानी का प्रवाह, टॉयलेट में पानी का प्रवाह, टॉयलेट की सफाई, यात्रियों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था, बिजली पंखा कूलर, शेड इत्यादि का घूम घूम कर व्यवस्थाओं को देखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि पहाड़ के चोटी पर व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए।

    इसके पूर्व सुबह से ही जिला पदाधिकारी कई पिंड वेदियों में यात्रियों के भीड़ प्रबंधन का भी निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से देवघाट, शमशान घाट, गया जी डैम, सीता कुंड, विष्णुपद मंदिर प्रांगण, सोलह वेदी स्थल, ब्रह्म सरोवर, रामशिला वेदी स्थल का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शेड, पंखा, टॉयलेट सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।