Tag: थाना उद्घाटन

  • गया के पाईबिगहा ओपी को मिला पूर्ण थाना का दर्जा, एसएसपी ने किया उद्घाटन

    बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार में 176 नए थाने का सृजन किया गया है। उसी में गया जिला में विभिन्न नौ थानों का सृजन हुआ है। उन्हीं नौ थानों में एक थाना के रूप में पाईबिगहा को ओपी को अपग्रेट किया गया है। ओपी से अपग्रेड पाईबिगहा थाना का शनिवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने थाना के सभी पंजी की जांच की एवं पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि एक लंबे समय के बाद सरकार द्वारा पाईबिगहा ओपी को थाना के रूप में अपग्रेट किया गया। जो की पाई बिगहा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े हीं सौभाग्य की बात है कि आपका थाना महज एक पंचायत के लिए बनाया गया है।

    पाई बिगहा क्षेत्र बेलागंज प्रखंड के सुदूरवर्ती के साथ साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। उसी के मद्देनजर सरकार ने यह सराहनीय कदम उठाया है। कार्यक्रम को विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम, मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, पाईबिगहा थानाध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख कांति देवी आदि पुलिस पदाधिकारियों एवं कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रवीण पासवान, सरपंच, पूर्व मुखिया जबार अली, जिला परिषद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, समाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, धीरज कुमार, भोला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • अति नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड क्षेत्र को नववर्ष में एक और ओपी थाना का मिला सौगात

    अति नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड क्षेत्र को नववर्ष में एक और ओपी थाना का मिला सौगात

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के महुड़ी पंचायत के बोदी बीघा मे नए थाना ओपी का शुभांरभ हुआ। बोदी बीघा थाना का विधिवत् उद्घाटन मगध पुलिस महानिरिक्षक क्षत्रनील सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके साथ ही प्रथम थाना अध्यक्ष के रूप में अमरजीत चौधरी को कमान दे दी गई है। मैगरा के बाद बोदी बीघा में नव वर्ष में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए थाना का शुभारम्भ किया गया। ज्ञात हो पूर्व एम एल सी अनुज कुमार सिंह का मकान और नव निर्मित थाना को नक्सलियों ने 2019 में डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया था। नक्सलियों के निशाने पर पूर्व एम एल सी अनुज कुमार सिंह रहें है।

    नए थाना के निर्माण से नक्सली गतिविधियों पर लगेगी लगाम

    इसके साथ ही डुमरिया प्रखंड अंतर्गत चार थाना बन चुका है। ये थाना का निर्माण साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस समारोह में इमामगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार, सलैया थाना प्रभारी कुमार विद्याशंकर, डुमरिया थाना अध्यक्ष पवन कुमार, मैगरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार, भदवर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी एवं पुलिस बल मौजुद थे। इस समारोह के आयोजनकर्ता पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह ने बताया की इस थाना के निर्माण से हम सब सुरक्षा को बल मिलेगा। इसके साथ कार्यकर्म का संचालन का राजद नेता जनार्दन कुमार कर रहे थे। बारी बारी से सभी ने अपने मुखारबीन से जनताओ को सुरक्षा के मद्देनजर अपनी बात रखी। आयोजनकरताओ ने मुख्य अतिथि मगध पुलिस महानिरीक्षक  जनरल क्षत्रनील सिंह एवम वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती को बुके देकर उनका अभिवादन किया।
    भाषण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि वर्ष 2011 और 2019 में नक्सलियों द्वारा कई बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था